-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Odisha Government Will Provide Free Online Coaching For Jee And Neet To Class 11th 12th Students
ओडिशा सरकार का बड़ा फैसला, 11वीं-12वीं क्लास के छात्रों को देगी JEE और NEET की फ्री ऑनलाइन कोचिंग
- Written By: वैष्णवी वंजारी

भुवनेश्वर: ओडिशा सरकार (Odisha Government) ने राज्य के विभिन्न उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों (एचएसएस) के 11वीं और 12वां कक्षा के छात्रों को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) और राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) के लिए मुफ्त में ऑनलाइन कोचिंग प्रदान करने का निर्णय लिया है। उच्च माध्यमिक शिक्षा निदेशक रघुराम आर. अय्यर ने बुधवार को इस संबंध में सभी सरकारी और गैर सरकारी सहायता प्राप्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को पत्र लिखा।
अय्यर ने कहा, ‘‘सरकारी और गैर-सरकारी सहायता प्राप्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाई कर रहे राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (एनईईटी)/संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) के अभ्यर्थियों को उनकी प्रतिस्पर्धी क्षमता बढ़ाने के लिए पूरक ऑनलाइन कोचिंग प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।”
सम्बंधित ख़बरें
इस्तीफे के बाद पहली बार ओडिशा पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, एयरपोर्ट पर उमड़ी भीड़ ने किया शानदार स्वागत- VIDEO
पुरी रथयात्रा में कैसे मची भगदड़? प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया खौफनाक मंजर का आंखों देखा हाल! देखें VIDEO
पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति, 3 श्रद्धालुओं की मौत, 120 लोग अस्पताल में भर्ती
जगन्नाथ रथ यात्रा पर मंडराया संकट! ओडिशा में भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जारी, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
उन्होंने कहा कि कोचिंग ऑनलाइन माध्यम से प्रदान की जाएगी। इसलिए, उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक जिनके पास ‘इंटरैक्टिव पैनल’ या ‘स्मार्ट टीवी’ के साथ ‘स्मार्ट कक्षा’ नहीं हैं, उन्हें सिस्टम स्थापित करने के लिए कहा गया है। निदेशक ने कहा कि योजना एवं समन्वय विभाग की एक योजना के तहत कई उच्च माध्यमिक विद्यालयों को ‘स्मार्ट कक्षा’ के विकास के लिए सहायता प्राप्त हुई है।
उन्होंने पत्र में कहा, ‘‘अनुरोध है कि जल्द से जल्द अपने एचएसएस में एक इंटरैक्टिव पैनल या स्मार्ट टीवी स्थापित करने के लिए आवश्यक व्यवस्था करें।”
पत्र के मुताबिक, यदि किसी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को इस संबंध में धन नहीं मिला है, तो संस्थान को मौजूदा वित्त विभाग के दिशानिर्देशों के अनुसार छात्र शैक्षणिक प्रबंधन प्रणाली (एसएएमएस) खाते या एचएसएस विकास निधि से उपलब्ध धन का उपयोग करने की अनुमति है। (एजेंसी)
Odisha government will provide free online coaching for jee and neet to class 11th 12th students
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
Jul 28, 2026 | 10:56 PMRamayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
Jul 28, 2026 | 10:53 PMविकसित भारत के रोडमैप पर PM मोदी की सचिवों संग अहम बैठक, समन्वय, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर
Jul 28, 2026 | 10:45 PMमध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 IAS अफसरों के तबादले; कई जिलों के बदले कलेक्टर
Jul 28, 2026 | 10:45 PMस्कूल जाने का अनोखा अंदाज! नन्हे घोड़ों पर सवार होकर स्कूल पहुंचे बच्चे, वायरल हुआ वीडियो
Jul 28, 2026 | 10:45 PMमुख्तार गैंग पर पुलिस का शिकंजा, फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में अफजाल-अफसा समेत अन्य पर 5 मुकदमे दर्ज
Jul 28, 2026 | 10:43 PMटायर बदल रहा था शख्स, तभी झाड़ियों से निकला टाइगर! वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की धड़कनें
Jul 28, 2026 | 10:35 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














