-
बुध, 17 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Now Trains Will Offer Famous Food From Every State Poha Jalebi In Mp And Litti Chokha In Bihar
अब ट्रेनों में मिलेगा हर राज्य का फेमस खाना, एमपी में पोहा-जलेबी और बिहार में लिट्टी-चोखा…
- Written By: रंजन कुमार
IRCTC News: नए साल में आईआरसीटीसी यात्रियों के सफर का स्वाद बदलने जा रहा है। अब ट्रेन में सीमित मेन्यू-दाल, चावल, रोटी या बिरयानी-खाकर ऊब चुके यात्रियों को राहत मिलने वाली है। इसे लेकर कवायद शुरू है।

ट्रेन में दिया जाने वाला खाना। इमेज-एआई
Rail News: भारतीय रेलवे नए साल में यात्रियों के सफर का स्वाद बदलने जा रहा। ट्रेन में सीमित मेन्यू-दाल, चावल, रोटी या बिरयानी-खाकर ऊब चुके यात्रियों को राहत मिलने वाली है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) अगले कैटरिंग टेंडर के जरिए ट्रेनों में रीजनल फूड यानी क्षेत्रीय व्यंजन परोसने की योजना को लागू करने जा रहा। मतलब ट्रेन जिस राज्य या क्षेत्र से गुजरेगी, वहां के प्रसिद्ध व्यंजन यात्रियों की थाली तक पहुंचेंगे।
रेलवे बोर्ड के सूत्रों के अनुसार, 2026 के लिए प्रस्तावित नए टेंडर में योजना को प्राथमिकता दी जाएगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद चरणबद्ध तरीके से इसे प्रमुख ट्रेनों में लागू किया जाएगा। इसका उद्देश्य यात्रियों को बेहतर स्वाद, ताजा भोजन और सांस्कृतिक अनुभव देना है।
रूट से जुड़ा होगा मेन्यू
नई व्यवस्था के तहत ट्रेन के रूट को ध्यान में रखकर खानपान तय किया जाएगा। मध्य प्रदेश से गुजरने वाली ट्रेनों में नाश्ते में इंदौरी/ भोपाली पोहा-जलेबी, भुट्टे का कीस और भोजन में सेव-टमाटर जैसे विकल्प मिलेंगे। बिहार में लिट्टी-चोखा को मेन्यू में शामिल करने की तैयारी है। गुजरात में ढोकला और फाफड़ा, पंजाब में सरसों का साग-मक्के की रोटी, महाराष्ट्र में झुनका-भाकर और पूरन पोली मिलेगी। दक्षिण भारत की ट्रेनों में इडली, डोसा, वड़ा और फिल्टर कॉफी को प्राथमिकता दी जाएगी। इस तरह यात्रियों को सफर के दौरान अलग-अलग राज्यों के पारंपरिक स्वाद चखने का मौका मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे-दानापुर अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी; रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 17 जून को करेंगे उद्घाटन
रेल सुरक्षा में बड़ा कदम: पश्चिमी रेलवे के अहमदाबाद मंडल में 140 करोड़ की ‘कवच’ परियोजना के चौथे चरण को मंजूरी
Train Viral Video: ट्रेन वायरल वीडियो पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, रेलवे ने खारिज किया दावा
PM Modi के ड्रीम प्रोजेक्ट पर आयी नई अपडेट, पर्वत व पानी के अंदर गुजरने वाली सुरंगों का काम तेज
वोकल फॉर लोकल से जुड़ी पहल
रेलवे इस योजना को वोकल फॉर लोकल अभियान से जोड़ रहा है। आईआरसीटीसी न केवल पेंट्री कार के जरिए, बल्कि स्टेशनों पर मौजूद स्थानीय प्रसिद्ध होटलों, फूड वेंडरों और महिला स्वयं सहायता समूहों के साथ भी टाईअप करेगा। इससे यात्रियों को ताजा और प्रामाणिक भोजन मिलेगा। स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
ई-कैटरिंग का दायरा बढ़ेगा
अभी कई ट्रेनों में ई-कैटरिंग के जरिए खाना मंगाने की सुविधा है, लेकिन नई योजना में रीजनल फूड को सामान्य मेन्यू का हिस्सा बनाने की तैयारी है। इससे उन यात्रियों को भी फायदा मिलेगा, जो ऑनलाइन ऑर्डर का इस्तेमाल नहीं करते।
यह भी पढ़ें: अब ट्रेनों में भी मिलेगा फ्रेश और लजीज खाना, हल्दीराम, CAFS, ISKCON से IRCTC का करार
यात्रियों को क्या फायदा?
एक जैसे खाने से राहत मिलेगी। ताजा और स्थानीय स्वाद का अनुभव। खाने की गुणवत्ता और विविधता में सुधार। स्थानीय संस्कृति से जुड़ाव।
सफर होगा यादगार
रेलअधिकारियों का मानना है कि यह बदलाव सिर्फ खानपान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह यात्रा के अनुभव को समृद्ध बनाएगा। सब कुछ योजनानुसार रहा तो आने वाले साल में ट्रेन का सफर सिर्फ मंजिल तक पहुंचने का जरिया नहीं, बल्कि भारत के स्वादों की यात्रा भी बन जाएगा।
Now trains will offer famous food from every state poha jalebi in mp and litti chokha in bihar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
PM मोदी की अपील पर वर्धा के परिवार का अनोखा संकल्प, बहू के लिए नहीं खरीदा नया सोना; मां ने दिया अपना मंगलसूत्र
Jun 17, 2026 | 09:53 PMSeven Hill Flyover पर तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार, टायर फटने से डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में पहुंची गाड़ी
Jun 17, 2026 | 09:53 PMCocktail 2 में लौटेगा तुम ही हो बंधु का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन ने डांस से बढ़ाया उत्साह
Jun 17, 2026 | 09:45 PMअयोध्या में महिलाओं की निजता पर भी टैक्स? सरयू घाट के चेंजिंग रूम का यह सच जानकर भड़क उठे लोग, देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:44 PMJahangir Khan: टीएमसी नेता की पत्नी ने रची थी ‘जेल ब्रेक’ की साजिश! फालता थाना घेराव मामले में FIR दर्ज
Jun 17, 2026 | 09:37 PMइंदौर में ₹29 लाख की लूट का मास्टरमाइंड निकला फौजी, वारदात के बाद गया मंदिर; पुलिस ने किया गिरफ्तार, VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:29 PMछत्रपति संभाजीनगर में शुरू हुआ ट्रैफिक पुलिस का ‘No Helmet, No Entry in Office’ अभियान
Jun 17, 2026 | 09:22 PMवीडियो गैलरी

अगर हमें सुरक्षा नहीं मिली तो… UP के वकीलों का फूटा गुस्सा, प्रयागराज में निकाला जुलूस; देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:13 PM
नाविकों की मौत से ट्रेड डील तक, 16 महीने बाद आमने-सामने मोदी-ट्रंप! किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
Jun 17, 2026 | 07:31 PM
रांची में RSS कार्यालय पर हुआ हमला, पेट्रोल बम से कार्यालय जलाने की साजिश! देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 02:36 PM
कंगाल पाकिस्तान ने खोजा कमाई का नया जुगाड़, अब यूट्यूब और इंस्टाग्राम से होने वाली इनकम पर लेगा टैक्स- VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:09 PM
खून से CM योगी को लिखा पत्र! श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे पर उठे बड़े सवाल, देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:06 PM
Indore Murder Case: मंदिर के ट्रस्टी पर टूट पड़ा जिला बदर गुंडा, CCTV में कैद हुई वारदात, VIDEO वायरल
Jun 16, 2026 | 10:40 PM














