Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अब कैलाश मानसरोवर जाना होगा आसान, नितिन गडकरी ने खोजा रास्ता; चीन जाने की जरूरत नहीं!

Nitin Gadkari on Kailsh Mansarovar Route:केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग को लेकर अहम जानकारी साझा की है। जिसके बाद से अब इस यात्रा के लिए चीन और नेपाल नहीं जाना होगा।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Feb 02, 2025 | 05:25 PM

कैलाश मानसरोवर की यात्रा की तस्वीर, ( सो. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से कैलाश मानसरोवर की यात्रा अब बिना नेपाल या चीन गए पूरी की जा सकेगी। इसके लिए एक नए मार्ग को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जिसे एक साल में तैयार करने का दावा किया गया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस परियोजना को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। एक कार्यक्रम के दौरान मंत्रालय ने इस नए मार्ग का जिक्र किया है।

दरअसल, इस नए रूट से भारतीय नागरिक बिना नेपाल या चीन से गुजरे कैलाश मानसरोवर की यात्रा कर सकेंगे। पिथौरागढ़ से मानसरोवर के लिए सीधा रास्ता बनाया जा रहा है। नए रास्ते के निर्माण से यात्रा का समय और कठिनाई दोनों कम हो जाएंगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि इस मार्ग के निर्माण में कई चुनौतियां आईं, लेकिन -5 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी फाइटर जेट और हेलिकॉप्टर के जरिए मशीनें पहुंचाकर काम जारी रखा गया।

पिथौरागढ़ के रास्ते मानसरोवर की यात्रा

इस रास्ते के निर्माण पर 85 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इस पर कुछ दिनों से काम रुका था। पिछले भारत और चीन के विदेश मंत्रालय की बैठक के बाद सड़क निर्माण की गति को बढ़ाए जाने पर चर्चा हुई है। इसके बाद नितिन गडकरी का बयान सामने आया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कार्यक्रम में कहा कि मुझे खुशी है कि पिथौरागढ़ के जरिए मानसरोवर का रास्ता खुलने को लेकर अभी दो-चार दिन पहले आपने खबर देखी-पढ़ी होगी।

सम्बंधित ख़बरें

बेसा-पिपला को गडकरी की सौगात, सड़क विस्तार के लिए 30 करोड़ मंजूर, आउटर रिंग रोड से होगा संपर्क!

कब बनेगा तुकड़ोजी चौक से बेसा तक फ्लाईओवर ? नितिन गडकरी ने दिया वचन फिर भी नहीं हो रहा काम

गडकरी के गढ़ नागपुर में बगावत, टिकट न मिलने से भाजपा को अपनों का झटका, नेताओं के फोन भी नहीं आए काम

नितिन गडकरी ने फराह खान को दिखाया गोबर से बना पेंट, बताया 135 से 89 किलो वजन कम करने का सीक्रेट

अब नहीं जाना होगा नेपाल और चीन

दरअसल, हमारे विदेश मंत्रालय की चीन के साथ मीटिंग हुई है। बैठक में अपमान सरोवर जाने का रास्ता खोले जाने पर निर्णय हुआ है। यह रूट कोरोना काल में बंद हो गया था। उसके बाद से इस रूट के जरिए कैलाश मानसरोवर यात्रा को शुरू नहीं कराया गया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रूट खुलने से अधिक खुशी की खबर है कि अब मानसरोवर जाने के लिए आपको नेपाल या चीन जाने की जरूरत नहीं होगी। पिथौरागढ़ से डायरेक्ट 35 से 40 किलोमीटर तक अब हम नया रोड बना रहे हैं। मानसरोवर के लिए यह नया रास्ता बनाया जा रहा है। केवल 35 किलोमीटर चीन का रोड यूज करेंगे। अब 1 साल के भीतर मानसरोवर जाने का रास्ता खुल जाएगा।

देश की अन्य खबरों से अप-टू-डेट होने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें… 

यात्रा होगी आसान और सुरक्षित

कैलाश मानसरोवर यात्रा अभी नेपाल और चीन के जरिए होती है, जिसमें 15-20 दिन लगते हैं। यह मार्ग काफी कठिन है। भूस्खलन और ऊंचाई की वजह से यह यात्रा सिर्फ शारीरिक रूप से फिट लोगों के लिए ही संभव होती है। 1998 में प्रसिद्ध ओडिसी नृत्यांगना प्रोतिमा गौरी बेदी सहित 180 से अधिक तीर्थयात्रियों की भूस्खलन में मौत हो गई थी।

नए मार्ग का निर्माण और विशेषताएं

उत्तराखंड से कैलाश मानसरोवर के लिए बनाए जा रहे इस नए मार्ग को तीन खंडों में विभाजित किया गया है। पहला खंड पिथौरागढ़ से तवाघाट 107.6 किलोमीटर लंबा है। वहीं, दूसरा खंड तवाघाट से घाटियाबगढ़ तक 19.5 किलोमीटर तक डबल लेन सड़क का निर्माण कराया गया है। तीसरे खंड में घाटियाबगढ़ से लिपुलेख दर्रा तक 80 किलोमीटर तक पैदल मार्ग है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मई 2021 में इस सड़क के पहले हिस्से का उद्घाटन किया था। इससे यात्रा का समय पांच दिन से घटकर दो दिन हो गया। घाटियाबगढ़ से लिपुलेख तक की सड़क का निर्माण कार्य जारी है। इसे अब एक साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

हिंदू, जैन और बौद्ध धर्म के आस्था का केन्द्र

कैलाश मानसरोवर हिंदू, जैन और बौद्ध धर्म के लोगों के लिए आस्था का केंद्र है। श्रद्धालुओं का मानना है कि कैलाश पर्वत शिव का निवास स्थान है और मानसरोवर झील में देवी-देवता स्नान करते हैं। हर साल लाखों श्रद्धालु इस यात्रा पर जाते हैं। सरकार की इस परियोजना से न केवल श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम होगी बल्कि सुरक्षा भी बढ़ेगी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Now it will be easy to go to kailash mansarovar nitin gadkari has found a way no need to go to china

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 02, 2025 | 05:25 PM

Topics:  

  • Kailash Mansarovar
  • Nitin Gadkari

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.