-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Now Facility To Book Tickets From Any Place Through Railways Uts Mobile App
अब किसी भी जगह से रेलवे टिकट करें बुक, यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप पर सुविधा शुरू
- Written By: मनोज पांडे

प्रतीकात्मक तस्वीर
जयपुर: रेलवे ने अपने यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप में बड़ा बदलाव किया है जिससे अब इससे किसी भी स्थान से टिकट बुक करवाई जा सकेगी। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि रेलवे ने साधारण श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को आसान टिकट सुविधा प्रदान करने के लिए यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप में अहम बदलाव किया है। इसके तहत इस ऐप के माध्यम से टिकट बुक करने की दूरी की सीमा को समाप्त कर दिया गया है जिसके चलते अब जनरल टिकट किसी भी स्थान से बुक किए जा सकते हैं। यूटीएस मोबाइल ऐप के जरिये कोई यात्री अनारक्षित टिकट बुक करा सकता है।
उन्होंने कहा कि ऐप में अब जनरल टिकट बुक करवाने की दूरी सीमा को समाप्त कर दिया गया है। यह सुविधा शुरू होने से अब यात्री जनरल टिकट किसी भी स्थान से बुक करवा सकते हैं। एक बयान के अनुसार इससे पहले यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप के माध्यम से जनरल टिकट बुक करने की अधिकतम दूरी सीमा 20 किलोमीटर थी अर्थात कोई भी यात्री स्टेशन के प्लेटफार्म से 20 किलोमीटर से अधिक दूरी होने पर टिकट बुक नहीं करवा सकता था। अब दूरी सीमा को समाप्त करने से जनरल टिकट कहीं से भी ऑनलाइन बुक हो सकता है।
हालांकि ऐप में जियो फेसिंग की न्यूनतम दूरी में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है जिसके तहत यात्री प्लेटफार्म और ट्रेन के अन्दर से ऑनलाइन जनरल टिकट बुक नहीं करवा सकता है। इसके अनुसार यूटीएस ऑन मोबाइल एप सुविधा के माध्यम से यात्री को आसान इंटरफेस मिलता है जिसका उपयोग कर मोबाइल पर पेपरलेस जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट, सीजन टिकट आसानी से यात्री स्वयं ही बना सकते है, इससे यात्री के समय की बचत होती है साथ ही साथ कागज की बचत होती तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है। (एजेंसी)
सम्बंधित ख़बरें
Jaipur Wall Collapse: राजस्थान के आमेर में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन दीवार गिरने से 3 मजदूरों की मौत; कई घायल
रेलवे का महाअजूबा? जितने टिकट बुक हुए, उतने ही हो गए कैंसिल; RTI के आंकड़ों से नागपुर रेल मंडल पर उठे सवाल
जयपुर में ‘कॉकरोचों’ के मुखिया का थप्पड़ों से स्वागत! युवकों ने अभिजीत को रसीद किए कई थप्पड़, देखें VIDEO
CJP के अभिजीत दीपके को युवक ने जड़ा थप्पड़, जयपुर में प्रदर्शन के बीच मचा बवाल! देखें VIDEO
Now facility to book tickets from any place through railways uts mobile app
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कहीं भारी बारिश का कहर तो कहीं लू का टॉर्चर! अगले 24 घंटे में मौसम बदलेगा करवट, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 11, 2026 | 10:49 PMयह किसानों और संगठनों के सामूहिक संघर्ष की बड़ी जीत है, लोन माफी की शर्तें हटाने पर बोले रोहित पवार
Jul 11, 2026 | 10:45 PMवंदे भारत एक्सप्रेस में यात्री ने दूध की गुणवत्ता पर उठाए सवाल, कॉर्न फ्लेक्स में मिलाते ही फटा
Jul 11, 2026 | 10:44 PMलोक कलाओं को मजबूत करने के लिए बनेगी समिति, मंत्री शेलार ने डिजिटल संरक्षण और अधिक अवसर का दिया भरोसा
Jul 11, 2026 | 10:43 PMIRCTC ला रहा नई टिकट बुकिंग वेबसाइट, अब नहीं होंगे लंबे कैप्चा और बार-बार डिटेल भरने की झंझट
Jul 11, 2026 | 10:41 PMRose Petals: क्या गुलाब की पंखुड़ियों में छिपा है पेट की सेहत का राज? जानिए इसके हैरान करने वाले फायदे
Jul 11, 2026 | 10:39 PMHP Police Constable Recruitment: हिमाचल पुलिस में 734 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवार करें आवेदन
Jul 11, 2026 | 10:29 PMवीडियो गैलरी

सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM














