-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Central Railway Rti Nagpur Ticket Booking Cancellation Data Error
रेलवे का महाअजूबा? जितने टिकट बुक हुए, उतने ही हो गए कैंसिल; RTI के आंकड़ों से नागपुर रेल मंडल पर उठे सवाल
- Written By: अंकिता पटेल
Nagpur Railway Ticket Booking: नागपुर मंडल की आरटीआई जानकारी में टिकट बुकिंग और कैंसिलेशन के आंकड़े व राजस्व समान बताए गए हैं। रिकॉर्ड की विश्वसनीयता पर सवाल उठने लगे हैं।

नागपुर रेलवे, टिकट बुकिंग,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Railway Ticket Cancellation: नागपुर मध्य रेल, नागपुर मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत दी गई जानकारी ने रेलवे के रिकॉर्ड और आंकड़ों की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। विभाग ने जितनी टिकटों की बुकिंग और उससे प्राप्त राजस्व बताया है, ठीक उतनी ही टिकटों के कैंसिल होने और उससे प्राप्त राजस्व का भी आंकड़ा दिया है।
अब सवाल उठ रहा है कि अगर सभी टिकटें रद्द हो गई, तो आखिर यात्रा किसने की ? संभवतः यह गलती टाइप एंड एरर हो, लेकिन आरटीआई के तहत ऐसी गलती रेलवे की छवि खराब करने वाली है।
बुकिंग-कैंसिलेशन के आंकड़े एक जैसे
आरटीआई एक्टीविस्ट अभय कोलारकर द्वारा मांगी गई जानकारी के अनुसार, 1 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2025 के बीच नागपुर मंडल से कुल 88,38,969 यात्रियों ने रेलवे आरक्षण कराया और इससे रेलवे 5,94,00,19,152 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। अगले ही कॉलम में टिकट को कैंसिलेशन के आंकड़ों में भी यही संख्या और राजस्व दर्शाया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे होर्डिंग हादसा: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के निर्देश पर मनपा का एक्शन; रोनक एड का लाइसेंस रद्द, FIR दर्ज
महबूबा की फरमाइश पर नागपुर का धूम स्टाइल: चोरी की बाइक पर आशिकी का सफर, पुलिस ने 1 घंटे में किया द एंड!
महाराष्ट्र में बजट प्रबंधन पर CAG की रिपोर्ट से मची हलचल, स्वास्थ्य विभाग का 78% बजट खाली; सीएम फडणवीस सख्त
इथेनॉल मिक्स पेट्रोल पर सियासत तेज; E-20 पेट्रोल के खिलाफ नागपुर में AAP का मोर्चा, कई कार्यकर्ता गिरफ्तार
यानी विभाग के अनुसार, जितनी टिकटें बुक हुई, उतनी ही रद्द भी हो गई और राजस्व भी समान रहा। इसी तरह 1 जनवरी 2026 से 31 मई 2026 तक के लिए भी 36,93,17 यात्रियों द्वारा आरक्षण और 2,55,12,35,495 रुपये का राजस्व दर्शाया गया है। टिकट निरस्तीकरण के कॉलम में भी यही आंकड़े दोबारा लिख दिए गए हैं।
2.56 करोड़ ने की नागपुर से यात्रा शुरू
वहीं वर्ष 2025 में नागपुर मंडल से यात्रा शुरू करने वाले यात्रियों की संख्या 2.56 करोड़ रही, जिससे 731.78 करोड़ की आय दर्ज की गई, वहीं 1 जनवरी से 31 मई 2026 के बीच 1.12 करोड़ यात्रियों ने यात्रा की और इससे 326.74 करोड़ का राजस्व प्राप्त किया गया।
विशेषज्ञों का मानना है कि आरटीआई के तहत उपलब्ध कराई जाने वाली जानकारी प्रमाणित और तथ्यात्मक होनी चाहिए। यह भी संभव है कि टिकट निरस्तीकरण के कॉलम में गलती से बुकिंग के आंकड़े दोबारा दर्ज कर दिए गए हों। यदि ऐसा है, तो यह साधारण टंकण त्रुटि नहीं बल्कि गंभीर प्रशासनिक लापरवाही मानी जाएगी।
यह भी पढ़ें:-नागपुर में अनोखा चोर! ठेकेदार के घर में सेंध, फिर फोन कर बोला- 40 लाख दो वरना पत्नी-बच्चों को मार डालूंगा
वंदे भारत बरसा रही धन
| ट्रेन संख्या | 1 जनवरी–31 दिसंबर 2025यात्री | 2025राजस्व (₹) | 1 जनवरी–31 मई 2026यात्री | 2026राजस्व (₹) |
|---|---|---|---|---|
| 20101 | 1,43,196 | 14,98,87,798 | 69,391 | 7,03,63,165 |
| 20826 | 1,85,746 | 15,29,62,441 | 92,625 | 7,82,63,920 |
| 20912 | 1,93,839 | 22,05,08,264 | 1,11,478 | 12,71,63,549 |
| 26102 | 89,028 | 12,30,50,271 | 1,01,081 | 14,07,69,380 |
बेटिकट यात्रियों पर भी एक्शन तेज
मंडल के तहत स्टेशन परिसरों और ट्रेनों में जारी टिकट जांच अभियान तेजी से जारी है। आरटीआई के तहत प्राप्त जानकारी के अनुसार, 1 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2025 के बीच बेटिकट के 3,35,197 मामले सामने आये जिससे 24,49,24,668 रुपये का रिकॉर्ड जुर्माना वसूला गया। इनमें बेटिकट यात्रियों के अलावा अनियमित यात्रा और बिना बुकिंग के लगेज ले जाने वाले यात्री भी शामिल हैं।
Central railway rti nagpur ticket booking cancellation data error
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
खंडवा : 10 साल से न्याय की तलाश में भटकता रहा बुजुर्ग, कलेक्ट्रेट में अर्धनग्न होकर की शिकायत
Jul 15, 2026 | 09:18 AMPitru Paksha 2026: पितृ पक्ष कब से शुरू होगा? जानें श्राद्ध की तिथियां, महत्व और पितृ दोष शांति मंत्र
Jul 15, 2026 | 09:03 AMग्वालियर:NEET पेपर लीक के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका, पुलिस से हुई झड़प
Jul 15, 2026 | 08:54 AMIndia UK FTA: भारत और ब्रिटेन के बीच 15 जुलाई से लागू होगी बड़ी डील, कार और व्हिस्की होगी सस्ती
Jul 15, 2026 | 08:45 AMShehnaaz Gill Ishqnama Trailer: शहनाज गिल की ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर आउट, सरहद पार की लव स्टोरी ने जीता दिल
Jul 15, 2026 | 08:43 AMGanesh Mantra: शिक्षा और करियर में चाहिए तरक्की? बुधवार को करें इन गणेश मंत्रों का जप
Jul 15, 2026 | 08:40 AMनगर निगम में 354 प्रॉपर्टियों का नामांतरण विवाद, करोड़ों की संपत्तियों पर जांच तेज, एफआईआर की तैयारी में निगम
Jul 15, 2026 | 08:30 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














