Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नाथूराम गोडसे के पिस्तौल की गोली से नहीं हुई महात्मा गांधी की मौत ! क्या है कांग्रेस की प्रतिक्रिया

  • By अनिल सिंह
Updated On: Jan 30, 2024 | 07:20 PM
Follow Us
Close
Follow Us:
  • गोडसे का सच इतिहास में दर्ज है
  • सावरकर की किताब नहीं छिपा सकती सच 
  • बोले, विधानसभा में विपक्ष के नेता वडेट्टीवार

नवभारत न्यूज़ नेटवर्क
Godse not killed Gandhi: मंगलवार को पूरे देश ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 76 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, लेकिन इस दौरान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के पोते रंजीत सावरकर ने यह दावा कर सनसनी फैला दी कि महात्मा गांधी की मौत नाथूराम गोडसे की पिस्तौल से चली गोली से नहीं हुई थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि इस मामले की ठीक से जांच नहीं होने के कारण नेहरू परिवार को इसका राजनीतिक फायदा हुआ था। महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं ने सावरकर के इस बयान पर निशाना साधा है। विधानसभा में नेता विपक्ष विजय वडेट्टीवार ने कहा है कि रंजीत सावरकर 100 किताबें लिख लें, वे महात्मा गांधी के योगदान को मिटा नहीं सकते हैं। गांधी की हत्या किस प्रवृत्ति के लोगों ने किया था। इस पर पर्दा नहीं डाला जा सकता है। किसी की किताब इतिहास में लिखे सच को मिटा नहीं सकती। 

क्या है रंजीत सावरकर का दावा 
रंजीत का दावा है कि गोली नाथूराम गोडसे के पिस्तौल से नहीं चली थी, लेकिन इससे पहले भी नाथूराम ने गांधी को कई बार मारने का प्रयास किया था। यह भी इतिहास में दर्ज है। इसे कैसे भुलाया जा सकता है। वडेट्टीवार ने कहा कि जब गांधी की हत्या की गई तब देश के बंटवारे का कोई विषय नहीं था। फिर गोली क्यों चलाई गई। उन्होंने कहा कि रंजीत सावरकर चाहे कितनी भी किताबें लिख कर दावा करें लेकिन इतिहास के सच पर पर्दा नहीं डाला जा सकता है। महात्मा गांधी की हत्या गोडसे ने की थी और यही सच है। इतिहास में दर्ज सच के मुताबिक गोडसे ने 30 जनवरी, 1948 को महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

गोडसे आतंकवादी था और आगे भी रहेगा 
महाराष्ट्र कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंढे ने कहा कि नाथूराम गोडसे देश का पहला आतंकवादी था, जिसने निहत्थे महात्मा गांधी पर गोली चलाई थी। गांधी ने इस देश के बहुजनों को सत्ता दिलाई और उन्हें न्याय दिलाया। इसका गुस्सा इन लोगों के मन में था। इससे पहले गांधी को मारने की 7 बार कोशिश की गई थी। ये सारे प्रयास नाथूराम गोडसे ने किए थे। एक बात तय है कि जो पाप गोडसे ने किया, इससे उन्हें छुटकारा नहीं मिल सकता है। अतुल ने कहा कि  इस देश के राष्ट्रपिता की हत्या करने वाला नाथूराम गोडसे हमारे लिए आतंकवादी था और आगे भी रहेगा। 

Nathuram godse not killed gandhi congress react on ranjit savarkar book

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 30, 2024 | 07:20 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

मनोज जरांगे को आजाद मैदान में आंदोलन की मंजूरी, पुलिस ने रखीं कड़ी शर्तें

2

गणेशोत्सव के लिए अकोला पुलिस का जोरदार एक्शन, 2200 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

3

त्रिकोणीय सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम का ऐलान, राशिद खान होंगे कप्तान, मुजीब उर रहमान की वापसी

4

गोवंश तस्कर को 1 साल के लिए हुई जेल, कानून व्यवस्था को लेकर लिया फैसला

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.