त्रिकोणीय सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम का ऐलान, राशिद खान होंगे कप्तान, मुजीब उर रहमान की वापसी
Afghanistan Cricket Team: अफगानिस्तान की टीम 29 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ शारजाह में खेले जाने वाले सीरीज के पहले मुकाबले के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
Afghanistan playing XI for Triangular Series: अफगानिस्तान की टीम एशिया कप 2025 से पहले पाकिस्तान और यूएई के खिलाफ होने वाली त्रिकोणीय सीरीज खेलेगी। ये सीरीज 29 अगस्त से होगी, जो कि टी20 फॉर्मेट में खेली जाएगी। इस सीरीज के अफगानिस्तान टीम का ऐलान कर दिया गया है। जिसमें स्पिन गेंदबाज राशिद खान कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। वहीं, मुजीब उर रहमान की वापसी से हुई है। मुजीब की वापसी से अफगान टीम को मजबूती मिली है।
नवीन उल हक को नहीं मिला मौका
अफगानिस्तान की इस 17 सदस्यीय टीम में नवीन-उल-हक को मौका नहीं दिया गया है। उनके स्थान पर 22 वर्षीय तेज गेंदबाज अब्दुल्ला अहमदजई टीम में शामिल हैं। 10 टी20 मैचों में 14 विकेट ले चुके अब्दुल्ला अहमदजई ने अभी तक अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू नहीं किया है। वह एशिया कप के लिए रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल हैं।
बाएं हाथ के स्पिनर नांगेयालिया खारोटे को मुख्य टीम से बाहर रखा गया है, लेकिन वह एशिया कप के लिए रिजर्व खिलाड़ी होंगे।त्रिकोणीय सीरीज के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव मिस्ट्री स्पिनर एएम गजनफर को टीम में शामिल करना है, जो राशिद खान, मोहम्मद नबी, मुजीब उर रहमान और नूर अहमद जैसी मजबूत स्पिन गेंदबाजी यूनिट में शामिल हो गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Commonwealth Games 2026: वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी ने 53 किलोग्राम वर्ग में जीता सिल्वर, भारत के नाम पांचवां मेडल
ISSF World Cup: चीन में गूंजा भारत का डंका! ईशा सिंह ने जीता गोल्ड, मनु भाकर ने भी बिखेरा जलवा, देखें VIDEO
CWG 2026 Boxing: रिंग में घुसा भारतीय सूरमा और पाकिस्तान का हुआ सूपड़ा साफ! प्रीति मेडल से बस एक जीत दूर
Commonwealth Games 2026: भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में एक और मेडल! राजा मुथुपांडी ने वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर
29 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ होगा पहला मुकाबला
अफगानिस्तान की टीम 29 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ शारजाह में खेले जाने वाले सीरीज के पहले मुकाबले के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। यह टूर्नामेंट इन टीमों को 9 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप से पहले अपने प्रतिद्वंद्वियों के बारे में जानकारी हासिल करने का मौका देगा।
डबल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट के शुरुआती मुकाबले में पाकिस्तान को चुनौती देने के बाद अफगानिस्तान की टीम 1 सितंबर को यूएई से भिड़ेगी। इसके बाद 2 सितंबर को उसका सामना पाकिस्तान से होगा, जबकि 5 सितंबर को एक बार फिर यूएई की टीम उसके सामने होगी। शीर्ष दो टीमें 7 सितंबर को होने वाले फाइनल में पहुंचेंगी। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने हैं।
ये भी पढ़ें: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड का बड़ा खुलासा, कहा- रोहित शर्मा के सामने…
त्रिकोणीय सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम
राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, दरवेश रसूली, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, शराफुद्दीन अशरफ, मोहम्मद इशाक, मुजीब उर रहमान, एएम गजनफर, नूर अहमद, फरीद अहमद, अब्दुल्ला अहमदजई और फजलहक।
एजेंसी इनपुट के साथ
