- Hindi News »
- India »
- Narendra Modi Is Now Using Delhi Police To Win Elections Cm Revanth Reddy Attacks Prime Minister
‘नरेंद्र मोदी चुनाव जीतने के लिए अब दिल्ली पुलिस का इस्तेमाल कर रहे हैं’, CM रेवंत रेड्डी ने प्रधानमंत्री पर बोला हमला
दिल्ली पुलिस द्वारा अमित शाह के फर्जी वीडियो के मामले में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को समन जारी करने के बाद रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी चुनाव जितने के लिए दिल्ली पुलिस का इस्तेमाल कर रहे हैं।
- Written By: शुभम सोनडवले

तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी और पीएम नरेंद्र मोदी (फोटो: ANI)
नई दिल्ली/कलबुर्गी. दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर फैलाए गये केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के फर्जी वीडियो के मामले में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को समन जारी किया है। पुलिस ने उन्हें 1 मई को पूछताछ के लिए बुलाया है। इस पर अब सीएम रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम चुनाव जीतने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के बाद अब दिल्ली पुलिस का इस्तेमाल कर रहे हैं।
सीएम रेड्डी ने कर्नाटक के कलबुर्गी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “अभी तक पीएम मोदी और अमित शाह चुनाव जीतने के लिए ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स का इस्तेमाल करते थे लेकिन आज मुझे पता चला कि दिल्ली पुलिस तेलंगाना कांग्रेस पार्टी के दफ्तर तक पहुंच गई है।”
#WATCH | Kalaburagi, Karnataka: On the fake video of Union Home Minister Amit Shah, Telangana CM Revanth Reddy says "So far, ED, CBI and Income Tax were used by PM Modi and Amit Shah to win elections but today I got to know that Delhi Police has reached the office of Telangana… pic.twitter.com/K6BO1tggVN — ANI (@ANI) April 29, 2024
उन्होंने कहा, “किसी ने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट किया और वे तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष और तेलंगाना सीएम को गिरफ्तार करने आए हैं। इसका मतलब है कि नरेंद्र मोदी अब चुनाव जीतने के लिए दिल्ली पुलिस का इस्तेमाल कर रहे हैं। कोई डरने वाला नहीं है, हम आपको मुंहतोड़ जवाब देंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
100 बिलियन डॉलर निवेश और 10 लाख नौकरियां! नॉर्वे और भारत के बीच हुई बड़ी डील, आतंकवाद पर भी गरजे PM मोदी
43 साल का इंतजार खत्म! ओस्लो पहुंचे PM मोदी, वैश्विक मंदी और युद्ध के बीच नॉर्वे से होने जा रही है ‘महाडील’
नीट पेपर लीक मामले सभी आरोपी भाजपाई, संजय राउत ने साधा पीएम मोदी पर निशाना
स्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने सीएम रेड्डी समेत कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के पांच सदस्यों को नोटिस भेजा है। सूत्रों ने बताया कि रेड्डी को पूछताछ के दौरान अपना मोबाइल फोन साथ में लाने को कहा गया है जिसका कथित इस्तेमाल फर्जी वीडियो ‘एक्स’ पर साझा करने में किया गया था।
दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने सोशल मीडिया मंचों पर शाह का फर्जी वीडियो फैलाए जाने के सिलसिले में केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत आने वाले भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद रविवार को प्राथमिकी दर्ज की थी। कथित फर्जी वीडियो में, तेलंगाना में धार्मिक आधार पर मुसलमानों के लिए आरक्षण समाप्त करने की प्रतिबद्धता जताने का संकेत देने संबंधी शाह के बयान को तोड़-मरोड़कर इस तरह दिखाया गया है जैसे कि वह हर तरह का आरक्षण समाप्त करने की वकालत कर रहे हों। उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के अनेक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Narendra modi is now using delhi police to win elections cm revanth reddy attacks prime minister
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
19 मई का इतिहास : क्यों खास है आज का दिन? इसी दिन बना था तापमान को मापने का सेंटीग्रेड पैमाना
May 19, 2026 | 07:26 AMTrump Iran Attack: ट्रंप ने टाला ईरान पर आज होने वाला सैन्य हमला, शांति वार्ता को दिया एक और मौका
May 19, 2026 | 07:22 AMऋषिकेश में टल गया बड़ा हादसा, शंटिंग के दौरान पटरी से उतरी उज्जैनी एक्सप्रेस, डिब्बा क्षतिग्रस्त
May 19, 2026 | 07:17 AMमहाराष्ट्र में बंद हुए कई Petrol Pump, महंगाई में कमर तोड़ने के लिए आज फिर से बढ़ गई पेट्रोल की कीमत
May 19, 2026 | 07:14 AMअवैध ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल: 20 मई को बंद रहेंगे केमिस्ट, 12.50 लाख व्यापारियों पर संकट
May 19, 2026 | 07:13 AMनवभारत संपादकीय: असम में फिर चला हिमंत का जादू, 126 में 82 सीटें जीत BJP ने रचा इतिहास
May 19, 2026 | 07:10 AMपानी पर दौड़ेगी मेट्रो! देश के 18 शहरों के लिए मोदी सरकार ने बनाया बड़ा प्लान, ये शहर हैं शामिल
May 19, 2026 | 07:04 AMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














