- Hindi News »
- India »
- Mukhtar Abbas Naqvi And Ram Chandra Prasad Singh Resigns Scindia And Smriti Got Charge
केंद्रीय कैबिनेट से मुख्तार अब्बास नकवी और आर. सी. पी. सिंह का इस्तीफा, सिंधिया और स्मृति को मिला प्रभार
- Written By: शुभम सोनडवले

नयी दिल्ली. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) ने केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Union Minister Mukhtar Abbas Naqvi) और राम चंद्र प्रसाद सिंह (Ram Chandra Prasad Singh) के इस्तीफे तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिए हैं। राष्ट्रपति भवन की ओर से बुधवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी गयी।
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने निर्देश दिया है कि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी को अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय का भी प्रभार सौंपा जाए। कैबिनेट मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को उनके मौजूदा नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अलावा इस्पात मंत्रालय का प्रभार भी सौंपा गया है।
इससे पहले, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और राम चंद्र प्रसाद सिंह ने राज्यसभा का कार्यकाल समाप्त होने के एक दिन पहले बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान देश व लोगों की सेवा के लिए दोनों नेताओं की सराहना की थी।
सम्बंधित ख़बरें
ना बनी फ्लाइट अटेंडेंट, ना चली मॉडलिंग…फिर ‘तुलसी’ बनकर चमकीं और राजनीतिक में भी किया कमाल
Ravi Kishan Statement: रवि किशन ने तोड़ी धारणा, बोले- टीवी एक्टर्स को कभी नहीं किया गया नजरअंदाज
स्मृति ईरानी ने रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का किया सपोर्ट, विवाद के बीच फिल्म की तारीफ में लिखा खास नोट
सोशल मीडिया पर हो रही टीवी की तुलसी की साड़ियों की तारीफ, जानें कौन डिजाइन कर रहा पारंपरिक साड़ी
प्रधानमंत्री की सराहना को इस संकेत के रूप में देखा गया कि आज हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक दोनों नेताओं के लिए आखिरी थी। दोनों नेताओं का राज्यसभा सदस्य के रूप में कार्यकाल सात जुलाई यानी बृहस्पतिवार को समाप्त हो रहा है।
नकवी को भाजपा ने पिछले दिनों हुए राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव में कहीं से उम्मीदवार नहीं बनाया था। आरसीपी सिंह जनता दल यूनाईटेड के कोटे से केंद्र सरकार में मंत्री थे। उन्हें भी जदयू ने अगला कार्यकाल नहीं दिया है। सिंह के पास इस्पात मंत्रालय का प्रभार था। (एजेंसी)
Mukhtar abbas naqvi and ram chandra prasad singh resigns scindia and smriti got charge
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
होर्मुज स्ट्रेट संकट में यूक्रेन की एंट्री, जेलेंस्की ने कहा- हमारे पास है रूस की नाकेबंदी तोड़ने का अनुभव
Apr 03, 2026 | 09:09 PMकरियर और बिज़नेस में आ रही अड़चनों से कैसे मिलेगा छुटकारा? विकट संकष्टी चतुर्थी के दिन चुपचाप कर लें ये उपाय
Apr 03, 2026 | 09:07 PMहवाई यात्रियों की जेब पर डाका! IndiGo की उड़ानें ₹10,000 तक महंगी, एक्शन में आई सरकार; दी कड़ी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 09:00 PMDhurandhar 2 Collection: रणवीर सिंह का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, वर्ल्डवाइड में 1500 क्लब में एंट्री
Apr 03, 2026 | 08:57 PM‘कैश फॉर टिकट’ के आरोपों का दें जवाब’, CPI सांसद ने राहुल गांधी को लिखा पत्र; पूछे गंभीर सवाल
Apr 03, 2026 | 08:53 PM‘दुश्मन पायलट को जिंदा पकड़ो और…’, US ने कबूला ईरान ने मार गिराया गया हमारा फाइटर जेट, ‘सर्च ऑपरेशन’ जारी
Apr 03, 2026 | 08:48 PMक्या Heinrich Klaasen फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट में करेंगे वापसी? SRH के धाकड़ बल्लेबाज ने खुद उठाया पर्दा
Apr 03, 2026 | 08:46 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














