-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Ms Dhoni Castes Vote In Ranchi
झारखंड में 4 लोकसभा सीटों पर एक बजे तक 42.54 प्रतिशत मतदान, धोनी ने रांची में किया मतदान
- Written By: रीना पंवार
लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत झारखंड में 4 लोकसभा सीट पर जारी मतदान के दौरान अपराह्न एक बजे तक 42.54 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला। गिरिडीह में सबसे अधिक 45.82 प्रतिशत मतदान हुआ, उसके बाद जमशेदपुर में 43.44 प्रतिशत, रांची में 41.83 प्रतिशत और धनबाद में 39.83 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रांची में जेवीएम श्यामली स्कूल में मतदान केंद्र पर वोट डाला
राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, ‘‘मैंने रांची के श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान में आज अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मैं सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का आग्रह करता हूं। लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।” भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रांची में जेवीएम श्यामली स्कूल में मतदान केंद्र पर वोट डाला। धोनी दोपहर को अपनी पत्नी साक्षी, पिता पान सिंह और मां देवकी देवी के साथ जेवीएम श्यामली पहुंचे जहां उन्होंने स्कूली शिक्षा प्राप्त की थी।
Thala for a reason !! 🏏 Dhoni hits a six for democracy by casting his vote along with his family. #YouAreTheOne 🫵@msdhoni #ChunavKaParv #DeshKaGarv #LokSabhaElections2024#GeneralElections2024 pic.twitter.com/bUNZwQ0UAE — Election Commission of India (@ECISVEEP) May 25, 2024
जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज मैंने अन्याय पर न्याय की बड़ी जीत के लिए चुनाव के महान पर्व में भाग लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आप सभी से अपने मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में पहुंचने और लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के लिए अपने अधिकार का प्रयोग करने की अपील करती हूं। हेमंत हैं तो हौसला है। झारखंड झुकेगा नहीं। इंडिया रुकेगा नहीं।”
राज्य में इस चरण में 93 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। रांची से कुल 27, धनबाद और जमशेदपुर से 25-25 और गिरिडीह से 16 उम्मीदवार मुकाबले में हैं। इस चरण में 40.09 लाख महिला मतदाताओं सहित लगभग 82.16 लाख मतदाता इन निर्वाचन क्षेत्रों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि सभी 8,963 मतदान केंद्रों पर करीबी नजर रखी जा रही है। इस चरण में करीब 36,000 चुनाव कर्मियों को तैनात किया गया है।
रांची लोकसभा सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की बेटी और कांग्रेस नेता यशस्विनी सहाय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मौजूदा सांसद संजय सेठ के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। बाघमारा से भाजपा के विधायक दुलु महतो और बेरमो से कांग्रेस के विधायक कुमार जयमंगल की पत्नी अनुपमा सिंह के बीच धनबाद में सीधा मुकाबला है। जमशेदपुर में, भाजपा के मौजूदा सांसद विद्युत बरन महतो और झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) के बहरागोरा से विधायक समीर मोहंती के बीच भी सीधी लड़ाई है। गिरिडीह में ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (एजेएसयू) पार्टी के चंद्र प्रकाश चौधरी का मुकाबला टुंडी से झामुमो के विधायक मथुरा महतो से है।
सम्बंधित ख़बरें
(एजेंसी)
Ms dhoni castes vote in ranchi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
AIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMJC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMशिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Jul 02, 2026 | 10:15 PMरोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMकृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:09 PMछत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
Jul 02, 2026 | 10:06 PMCCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














