- Hindi News »
- India »
- Mp Assembly Election There Was No Contender For The Cm Post Before Nor Now Shivraj Chouhan
‘मुख्यमंत्री पद का दावेदार न पहले था, न अब’, MP में CM पद के अटकलों के बीच बोले शिवराज चौहान
- Written By: किर्तेश ढोबले

शिवराज सिंह चौहान | मीडिया गैलरी
भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (MP Assembly Election 2023) में भाजपा (BJP) की प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने मंगलवार को कहा कि वह पहले या अब भी, कभी मुख्यमंत्री पद के दावेदार नहीं रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए किसी को मुख्यमंत्री पद का चेहरा पेश नहीं किया था। मध्य प्रदेश में, भाजपा को 230 सदस्यीय विधानसभा में से 163 सीट मिलीं, जबकि कांग्रेस को 66 सीट और भारत आदिवासी पार्टी को एक सीट मिली।
चौहान ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर साझा किए गए एक वीडियो बयान में कहा, ‘‘ मैं न तो पहले मुख्यमंत्री (पद) का दावेदार था और न ही आज हूं। एक पार्टी कार्यकर्ता के रूप में, मैंने हमेशा भाजपा द्वारा सौंपे गए किसी भी कार्य को अपनी सर्वोत्तम क्षमता, वास्तविकता और ईमानदारी से एवं समर्पण के साथ किया है।”
#WATCH भोपाल (मध्य प्रदेश): मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "मैं मुख्यमंत्री का दावेदार न तो पहले कभी रहा और न आज हूं। मैं एक कार्यकर्ता के नाते बीजेपी मुझे जो भी काम देगी उस काम को समर्पित भाव से अपनी क्षमता के अनुसार करता रहूंगा।..प्रदेश की जनता का एक बार फिर से आभार।" pic.twitter.com/9p3DUeZRWG — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 5, 2023
चार बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके 64 वर्षीय नेता ने कहा कि वह “भाजपा के कार्यकर्ता” होने के लिए भाग्यशाली हैं। चौहान ने कहा, ‘‘ मैं भाग्यशाली हूं कि (प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी हमारे नेता हैं और मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला। मोदी जी के नेतृत्व में एक गौरवशाली, समृद्ध और शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है। मोदी जी हमारे नेता हैं और उनके साथ काम करने में हमें हमेशा गर्व और खुशी महसूस होती है।”
सम्बंधित ख़बरें
PCC चीफ जीतू पटवारी ने शिवराज और CM मोहन यादव को लिखा पत्र, MSP को कानूनी गारंटी देने की मांग
राहुल गांधी मानहानि केस: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में आज अहम सुनवाई, फैसले पर सभी की नजरें
PM मोदी और CM मोहन की अपील की उड़ी धज्जियां, 100 गाड़ियों का काफिला लेकर पहुंचे बीजेपी नेता
West Bengal Chief Minister Suvendu Adhikari: सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए CM मोहन यादव
उन्होंने मतदाताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि राज्य की जनता ने भाजपा को अभूतपूर्व समर्थन दिया। भोपाल में एक कार्यक्रम के बाद संवाददाता के सवाल का जवाब देते हुए चौहान ने कहा कि वह पार्टी के शीर्ष नेताओं से मिलने दिल्ली नहीं जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ कल, मैं छिंदवाड़ा जा रहा हूं, जहां हम (जिले की) सात सीटों में से एक भी जीतने में असफल रहे। मैंने संकल्प लिया है कि भाजपा मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करे और नरेंद्र मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनें।”
प्रदेश कांग्रेस प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के गृह क्षेत्र छिंदवाड़ा जिले के सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा हार गई। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य में 28 सीटें जीतीं, लेकिन छिंदवाड़ा से कमलनाथ के बेटे और कांग्रेस उम्मीदवार नकुल नाथ ने जीत हासिल की। (एजेंसी)
Mp assembly election there was no contender for the cm post before nor now shivraj chouhan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026: इकाना में शतक लगाकर अय्यर ने बतौर कप्तान हासिल की बड़ी उपलब्धि, बने रोहित-कोहली के क्लब का हिस्सा
May 24, 2026 | 12:11 AMAaj Ka Rashifal 24 May 2026: कुंभ राशि वालों को मिलेगा बड़ा पद, मेष और मिथुन को बड़ी सफलता, जानें पूरा भाग्यफल
May 24, 2026 | 12:08 AMNEET Paper Leak: आधी रात को कोर्ट में पेश हुई मनीषा हवालदार; मुंहजुबानी याद थे प्रश्न, जानें CBI को क्या मिला?
May 23, 2026 | 11:25 PMपुलिस पर हमला, बैरकों में तोड़फोड़…कपूरथला जेल में खूनी बवाल से मचा हड़कंप! बाहर लगी एंबुलेंस की कतारें
May 23, 2026 | 11:20 PMPBKS की धमाकेदार जीत, श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह के तूफान में उड़ी LSG, पंजाब ने लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा
May 23, 2026 | 11:10 PMडिजिटल गिरफ्तारी और फर्जी ट्रेडिंग ऐप गिरोह पर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पीड़ितों को लौटाए 26.97 लाख रुपये
May 23, 2026 | 11:01 PMVitamin C Serum At Home: इन पांच चीजों से घर पर ही बनाएं विटामिन C सीरम, दमक उठेगा चेहरा
May 23, 2026 | 10:48 PMवीडियो गैलरी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM














