-
मंगल, 23 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Monsoon Update Heavy Rain Alert Delhi Up Bihar Weather News
Weather Update: यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
- Written By: वंदना शर्मा
Heavy Rain Alert: मौसम विभाग ने राहत भरी खबर देते हुए दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की वजह से अलर्ट जारी किया गया है।

भारी बारिश (सोर्स सोशल मीडिया)
Monsoon Update Heavy Rain Alert: उत्तर भारत के कई राज्यों में लोग इन दिनों भीषण गर्मी से परेशान हैं और मानसून का इंतजार कर रहे हैं। IMD के अनुसार 23 जून को दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के कई और हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने राहत भरी खबर देते हुए दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की वजह से अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि मध्य और उत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों में फिलहाल गर्मी और लू से राहत मिलने की संभावना कम है। इन इलाकों के लोगों को मानसून की बारिश के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है।
इस हफ्ते भारी बारिश की आशंका
आपको बता दें, कि मानसून ने 22 जून को भारत के कुछ हिस्सों में प्रगति की है। अगले 48 घंटों में के अंदर तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और बिहार के बचे क्षेत्रों में मानसून अपना असर दिखा सकता है। इसके बाद वहां भारी बारिश होने की संभावना बतायी जा रही है। मौसम विभाग ने बताया कि तेलंगाना में इस हफ्ते भारी बारिश की आशंका है। वहीं दुसरी तरफ बिहार, झारखंड, गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। इन सभी राज्यों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका जतायी जा रही है।
दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा
राजधानी दिल्ली की बात करें तो आज यानी 23 जून को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक कुछ स्थानों पर बिजली गरज-चमक सकती है, इसके साथ कुछ हिस्सों भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। आज दिन का अधिकतम तापमान 36-38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री के करीब रहेगा। इसकी वजह से लू के थपेड़ों में कुछ कमी आएगी, हालांकि पूरी राहत अभी नहीं मिलेगी। मौसम में नमी होने की वजह से लोगों को गर्मी और उमस महसूस होगी।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj ka Mausam: दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट, मानसून ने पकड़ी रफ्तार
19 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में आज होगी झमाझम बारिश, यूपी के इन जिलों में लू का अलर्ट; जानें अपने शहर का हाल
Aaj Ka Mausam: अगले कुछ घंटों में इन राज्यों में मचेगी तबाही, 70 की रफ्तार से आंधी और बारिश का अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश के मेरठ, नोएडा, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, कानपुर, अयोध्या, गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। इन हिस्सों पर हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। हालांकि कुछ पूर्वी जिलों में उमस बनी रह सकती है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी: ‘दो निशान, दो प्रधान’ के खिलाफ उठी आवाज, जिसने बदल दी देश की राजनीति
बिहार मे भारी बारिश के चलते अलर्ट जारी
बिहार के कई जिलों में अगले तीन दिनों तक मौसम काफी खराब रह सकता है। कुछ जिलों मे भारी बारिश के चलते अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार यहां 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा। पटना में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
Monsoon update heavy rain alert delhi up bihar weather news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Cocktail 2 Day 4: मंडे टेस्ट में पास हुई शाहिद कपूर की फिल्म ‘कॉकटेल 2’, चौथे दिन भी बरकरार रहा जलवा
Jun 23, 2026 | 07:21 AMMahrang Baloch: पाकिस्तान में ‘बलूचिस्तान की शेरनी’ महरंग बलोच को उम्रकैद की सजा, मचा भारी बवाल
Jun 23, 2026 | 07:12 AMउद्धव गुट के 6 सांसदों की एंट्री से जागा एकनाथ शिंदे का पुष्पा अंदाज, बोले- छेड़ोगे तो पड़ेगा पछताना
Jun 23, 2026 | 07:12 AMNagpur MLC Election में BJP की बंपर जीत; डॉ. राजीव पोतदार को मिले रिकॉर्ड 682 वोट, कांग्रेस में भारी भितरघात!
Jun 23, 2026 | 07:10 AMWeather Update: यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
Jun 23, 2026 | 07:07 AMपुणे मनपा में दरगाह विवाद पर बवाल, ‘हेलमेट आंदोलन’ कर विपक्ष ने सत्ताधारी भाजपा के खिलाफ खोला मोर्चा
Jun 23, 2026 | 07:01 AMSundar Kand Path Ke Niyam: घर में चल रही हैं परेशानियां? इन नियमों से करें सुंदर कांड पाठ, दूर होगी सारी पीड़ा
Jun 23, 2026 | 06:58 AMवीडियो गैलरी

फिर गरमाया भारत-नेपाल सीमा विवाद! पीएम बालेन शाह के बयान से क्यों मचा बवाल- VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:45 PM
MP Water Crisis: विदिशा में फूटा जनता का गुस्सा, पानी में आ रहा कीड़ा, महामारी का मंडराया खतरा; देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:38 PM
21 साल पुराने सपा पार्टी के दफ्तर पर गरजा बुलडोजर, सीतापुर प्रशासन ने सुबह ही कार्रवाई को दिया अंजाम- VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:27 PM
लखनऊ में एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग से 15 बच्चों की मौत, रो पड़े डिप्टी CM बृजेश पाठक; देखें- VIDEO
Jun 22, 2026 | 09:16 PM
धर्म से नहीं, धन से प्यार! राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फूटा अखिलेश का गुस्सा, देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 02:17 PM
मौलाना रजवी ने अखिलेश यादव को दिया अल्टीमेटम, तोड़ दिया सीएम बनने का सपना! देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 12:27 PM














