Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में आज होगी झमाझम बारिश, यूपी के इन जिलों में लू का अलर्ट; जानें अपने शहर का हाल

Weather Update: देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। आईएमडी ने दिल्ली समेत 11 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है, वहीं यूपी के 20 से अधिक जिलों में लू का अलर्ट है।
Today's Weather: Heavy rain expected in Delhi-NCR today; heatwave alert for these districts in UP; check the forecast for your city.
आज का मौसम, फोटो- नवभारत
Published on
Updated on

Today 19 June Weather Update: भीषण गर्मी और उमस से परेशान उत्तर भारत के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 19 जून 2026 के लिए दिल्ली-एनसीआर समेत देश के 11 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 12 घंटों में कई राज्यों में 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि, एक तरफ जहां बारिश राहत देगी, वहीं उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में अभी भी भीषण लू का प्रकोप बना रहेगा।

दिल्ली-एनसीआर में 21 जून तक बारिश की संभावना

देश की राजधानी दिल्ली में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में आज धूल भरी आंधी के साथ गरज-चमक वाली बारिश हो सकती है।, यह सिलसिला 21 जून तक जारी रहने की उम्मीद है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 39°C से 41°C के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 27°C तक रह सकता है।, आसमान में बादलों की आवाजाही से लोगों को सूरज की तपिश से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।

उत्तर प्रदेश में 'लू' का रेड अलर्ट

यूपी में मौसम का दोहरा असर देखने को मिल रहा है। जहां कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है, वहीं मौसम विभाग ने लखनऊ समेत प्रदेश के दो दर्जन जिलों में लू की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में बाराबंकी, वाराणसी, गाजीपुर, प्रयागराज, कानपुर, सीतापुर, मेरठ, बरेली, पीलीभीत, बिजनौर, हरदोई, बदायूं, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर और महोबा शामिल हैं। अगले पांच दिनों तक इन क्षेत्रों में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की आशंका है। जिससे गर्मी और लू से लोगों की परेशानी बढ़ेगी।

बिहार और राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी

बिहार में आज का मौसम काफी सुहावना रहने वाला है। मौसम विभाग ने बिहार के सारण, सिवान, गया, शेखपुरा, बेगूसराय, मुंगेर, नवादा, कटिहार, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर और नालंदा में भीषण बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही इन इलाकों में तूफानी हवाएं चलने की भी संभावना है। राजस्थान में भी मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, विशेषकर सारड़ा क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

पहाड़ों पर येलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जाने वाले सैलानियों के लिए अच्छी खबर है। कुल्लू, मंडी और शिमला में आज भारी बारिश का अनुमान है, जबकि चंबा और कांगड़ा में येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली में भी हल्की बारिश से मौसम खुशनुमा रहेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com