- Hindi News »
- India »
- Miscreants Blew Up Udaipur Asarwa Railway Track With Explosives Chief Minister Instructed To Go To The Bottom
उदयपुर-असरवा रेलवे पटरी को बदमाशों ने विस्फोटक से उड़ाया, मुख्यमंत्री ने तह तक जाने के निर्देश दिये
- Written By: शुभम सोनडवले

उदयपुर. राजस्थान के उदयपुर जिले में रविवार को उदयपुर-असरवा रेलवे पटरी को बदमाशों ने विस्फोटक से उड़ा दिया । एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक को घटना की तह तक जाने के निर्देश दिए हैं। गहलोत ने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा ‘‘उदयपुर-अहमदाबाद रेल मार्ग के ओडा रेलवे पुल पर रेल पटरियों को नुकसान पहुंचाने की घटना चिंताजनक है। पुलिस व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं। पुलिस महानिदेशक को घटना की तह तक जाने के निर्देश दिए गये हैं।”
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘रेलवे को पुल के पुनर्संचालन में पूर्ण सहयोग किया जाएगा और इस मार्ग के रेल यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है।”
रेलवे को पुल के पुनर्संचालन में पूर्ण सहयोग किया जाएगा। इस मार्ग के रेल यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है। — Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) November 13, 2022
पुलिस ने बताया कि उदयपुर के जावर थाना क्षेत्र के तहत केवड़ा की नाल के पास स्थानीय लोगों ने पटरियों पर जोरदार धमाका सुना और रविवार सुबह पुलिस को इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि पुलिस और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि असरवा-उदयपुर एक्सप्रेस को पटरियों पर व्यवधान के कारण दुर्गापुर तक किया गया है ।
सम्बंधित ख़बरें
जावर माईन्स थानाधिकारी अनिल कुमार विश्नोई ने बताया, ‘‘स्थानीय लोगों ने हमें सुबह विस्फोट के बारे में सूचित किया। हमें पटरी पर कुछ विस्फोटक मिले हैं और आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।” उदयपुर के पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया कि तोड़फोड़ समेत सभी एंगल से जांच की जा रही है। प्रवक्ता ने बताया कि पटरी को दुरुस्त करने का काम शुरू हो गया है। (एजेंसी)
Miscreants blew up udaipur asarwa railway track with explosives chief minister instructed to go to the bottom
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
LIVEआज की ताजा खबर 25 मई LIVE: आज आगरा और जयपुर दौरे पर जाएंगे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो
May 25, 2026 | 06:26 AMNagpur Weather: भीषण गर्मी और लू का डबल अटैक, जानें जिले में बारिश की कब है संभावना?
May 25, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: कहीं सूरज का सितम, कहीं बादलों की गरज; जानें आज आपके शहर का मौसम कैसा होगा?
May 25, 2026 | 05:55 AMIPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
May 24, 2026 | 11:30 PMUP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PMGold-Silver Outlook: क्या इस हफ्ते सस्ता होगा सोना-चांदी…या रिकॉर्ड हाई पर चढ़ेगा भाव? जानें एक्सपर्ट की राय
May 24, 2026 | 11:00 PMI Love Modi…ट्रंप ने दिल्ली में मार्को रुबियो को किया वीडियो कॉल, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन
May 24, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM














