- Hindi News »
- India »
- Middle Of Sky Breath Stopped Governor Of Telangana Tamilisai Soundararajan Sitting In The Flight Became A Doctor And Give Him New Life
फ्लाइट में अचानक खराब हुई यात्री की तबियत, तेलंगाना की गवर्नर ने ऐसे बचाई जान
- Written By: काजल चोपड़े

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) पर तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन (Governor of Telangana Tamilisai Soundararajan) की काफी चर्चा हो रही है। हाल ही में उन्हें इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में एक मेडिकल प्रैक्टिशनर के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए देखा गया। दिल्ली से हैदराबाद की यात्रा के दौरान उन्होंने फ्लाइट में एक यात्री की बेचैनी की शिकायत पर उसकी मदद की।
उसी फ्लाइट में सफर कर रहे एक ट्विटर यूजर रवि चंदर नाइक मुदावथ ने ट्वीट कर कहा, “आज मैंने तमिलिसाई सुंदरराजन के साथ एक ही विमान में यात्रा की। उन्होंने दिल्ली-हैदराबाद की फ्लाइट में एक मरीज का इलाज किया, जो बीच आसमान में बीमार पड़ गया था।”
सम्बंधित ख़बरें
ट्विटर यूजर द्वारा पोस्ट की गई तस्वीरों में सुंदरराजन को यात्री का इलाज करते हुए देखा जा सकता है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बीमार यात्री अतिरिक्त महानिदेशक रैंक के एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं। 1994 बैच के अधिकारी कृपानंद त्रिपाठी उजेला ने पीटीआई से कहा, “मैडम गवर्नर ने मेरी जान बचाई। उन्होंने एक मां की तरह मेरी मदद की।”
Today I have onboarded with @DrTamilisaiGuv and she treated a patient who fell ill on Air on Delhi-Hyd bound flight. @IndiGo6E @TelanganaCMO @bandisanjay_bjp @BJP4India @TV9Telugu @V6News pic.twitter.com/WY6Q31Eptn — Ravi Chander Naik Mudavath ?? (@iammrcn) July 22, 2022
आंध्र प्रदेश कैडर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “जब उन्होंने मेरी हृदय गति को मापा तो वह सिर्फ 39 थी। उन्होंने मुझे आगे झुकने की सलाह दी और मुझे आराम करने में मदद की, जिससे मेरी सांस स्थिर हो गई।”
फ्लाइट लैंड होने के बाद कृपानंद त्रिपाठी उजेला को तुरंत हवाई अड्डे से सीधे अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें डेंगू होने का पता चला। उनकी प्लेटलेट्स की संख्या गिरकर 14,000 हो गई। उन्होंने गवर्नर के बारे में कहा, “उन्होंने एक नया जीवन दिया।”
इस घटना के बाद इंडिगो ने सुंदरराजन को एक ‘सुपरहीरो’ कहा है। सुंदरराजन ने कहा कि उन्होंने एयर-होस्टेस के ‘पैनिक कॉल’ का जवाब दिया। उन्होंने पूछा था कि क्या विमान में कोई डॉक्टर है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “वह पीछे की ओर दौड़ने के लिए उठी। देखा कि एक यात्री पसीने से तर-बतर है। अपच के लक्षण दिख रहे हैं।”
Middle of sky breath stopped governor of telangana tamilisai soundararajan sitting in the flight became a doctor and give him new life
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
खेत में मवेशियों के बीच पढ़ता दिखा 8वीं का छात्र, नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट प्रताप शिवंगेकर का वीडियो वायरल
Feb 17, 2026 | 06:56 PMAjit Pawar Plane Crash: टेल सुरक्षित तो ब्लैक बॉक्स कैसे जला? AAIB की जांच पर अमोल मिटकरी के सवालों से हड़कंप
Feb 17, 2026 | 06:54 PM‘ईरान को मिटाने का सपना छोड़ दें ट्रंप’, खामेनेई ने दी US को धमकी; अमेरिकी युद्धपोतों को समुद्र में डुबो देंगे
Feb 17, 2026 | 06:53 PMऑस्ट्रेलिया भुगत रहा अपनी करनी का फल, जानें कब-कब कंगारू टीम हुई वर्ल्ड कप के पहले राउंड से बाहर?
Feb 17, 2026 | 06:51 PM2026 में कब से शुरू हो रहा है रोज़ा? जानिए सही तारीख़ और रोज़े के दौरान क्या करें और क्या नहीं?
Feb 17, 2026 | 06:44 PMसिंदी में ग्रामीण अस्पताल की मांग, 19, 20 और 21 फरवरी को खून से लिखा पत्र भेजकर किया जाएगा आंदोलन
Feb 17, 2026 | 06:44 PM30 मिनट तक देती रहीं CPR, महिला डॉक्टर ने ICU में बचाई मरीज की जान; भावुक वीडियो वायरल
Feb 17, 2026 | 06:43 PMवीडियो गैलरी

धार भोजशाला विवाद: वकीलों की हड़ताल से टली सुनवाई, 18 फरवरी को कोर्ट में खुलेगा एएसआई सर्वे का राज
Feb 17, 2026 | 01:31 PM
इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM














