- Hindi News »
- India »
- The Daughter In Law Won The Election With The Help Of A Single Vote From Her Father In Law Who Had Come From America
बहू चुनाव में खड़ी हुई तो अमेरिका से आ गए ससुर, उनके ही एक वोट से जीती मुत्याला श्रीवेधा, रोचक नतीजा
Telangana News: तेलंगाना की बागापुर पंचायत के चुनाव के नतीजों ने पूरे गांव को चौंका दिया। दो प्रत्याशियों में कांटे की टक्कर थी। मगर, नतीजा आया तो हर कोई हैरान रह गया। एक प्रत्याशी एक वोट से जीती।
- Written By: रंजन कुमार

मुत्याला श्रीवेधा।
Telangana Sarpanch Election: हाल में तेलंगाना में हुए पंचायत चुनाव के परिणाम में एक दिलचस्प मामला आया। हर एक वोट जरूरी होता है कथन को इस नतीजे ने चरितार्थ कर दिया। यह कहानी निर्मल जिले के छोटे से गांव बागापुर की मुत्याला श्रीवेधा की है। वह लोकश्वरम मंडल की बागापुर ग्राम पंचायत में सरपंच पद की प्रत्याशी थीं। मुकाबला बेहद मुश्किल था। उनकी प्रतिद्वंदी हर्षस्वाती थीं। जैसे ही मुकाबले का नतीजा आया तो पूरा गांव सन्न रह गया। श्रीवेधा चुनाव जीत गईं, सिर्फ एक वोट से।
बागापुर गांव की ये घटना सिर्फ एक खबर नहीं है, बल्कि लोकतंत्र में मतदान की उस खास ताकत का दिलचस्प उदाहरण है, जिसे लोग अक्सर एक वोट कहकर इग्नोर कर देते हैं। इस चुनाव में श्रीवेधा को 189 वोट मिले और उनकी प्रतिद्वंदी हर्षस्वाती को 188 वोट मिले। श्रीवेधा को जो एक वोट ज्यादा मिले, वह उसके ससुर के थे, जो बहू के चुनाव लड़ने की सूचना पर अमेरिका से आए थे।
गांव में कुल 426 वोटर
गांव में कुल 426 पंजीकृत वोटर हैं। इनमें से 378 लोगों ने मतदान किया। श्रीवेधा को 189 वोट मिल गए, जबकि हर्षस्वाती को 188 वोट मिले। एक वोट इनवैलिड हो गया। श्रीवेधा को मिला ये स्पेशल वोट और उनके ससुर मुट्याला इंद्रकरण रेड्डी का था। इसी एक वोट ने नतीजा ही बदल दिया। नहीं तो मतदान ड्रॉ हो जाता। रोचक बात है कि इस एक वोट के लिए रेड्डी सात समंदर पार से गांव चले आए थे। चुनाव से पहले वह अमेरिका में थे। वह चाहते तो बहू को फोन पर शुभकामनाएं दे देते, लेकिन तब वो लोकतंत्र के इस ताकत का हिस्सा कैसे बनते? वह अमेरिका से खासकर बहू को वोट देने के लिए गांव आए।
सम्बंधित ख़बरें
कांग्रेस की जबरदस्त जीत… तेलंगाना निकाय चुनाव में 1300 से अधिक वार्डों में जीती, बीजेपी का क्या हुआ हाल?
व्यय विवरण नहीं तो सदस्यता रद्द, आयुक्त जी. श्रीकांत बोले- पार्षदों को 30 दिन में देना होगा खर्च का हिसाब
Japan Election: एग्जिट पोल में प्रधानमंत्री ताकाइची के गठबंधन को भारी बहुमत मिलने का अनुमान
गांव-गांव सियासी हलचल चरम पर, ZP-PS चुनाव का आखिरी दिन; 7 फरवरी को मतदान
एक वोट भी निर्णायक
अक्सर लोग कहते हैं कि मेरे एक वोट से क्या बदल जाएगा? बागापुर का यह नतीजा उनको जवाब है कि आपके एक वोट से परिणाम बदल जाएगा। सरकार बदल जाती है।
यह भी पढ़ें: Maharashtra Nikay Chunav: महायुति साथ, लेकिन चुनाव अलग-अलग, पुणे में एनसीपी से मुकाबला तय
1 वोट से ही गिरी थी वाजपेयी की सरकार
अप्रैल 1999 को अपने राजनीतिक आदर्शों में जोड़-तोड़ की सरकार को चिमटे से भी न छूने की वकालत करने वाले अटल बिहारी वाजपेयी के सामने इसी एक वोट की चुनौती थी। यह एक वोट मिलता तो उन्हें पीएम का पद नहीं छोड़ना पड़ता। वह प्रधानमंत्री बने रहते, अगर विश्वासमत की वोटिंग वाले स्कोर बोर्ड पर उनकी सरकार के पक्ष में 269 और विपक्ष में 270 मत न पड़े होते। एक वोट ने उनकी सरकार गिरा दी थी।
The daughter in law won the election with the help of a single vote from her father in law who had come from america
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राफेल से स्कॉर्पीन तक: मोदी और मैक्रों की मीटिंग में तय होगा भारत की सैन्य ताकत का भविष्य
Feb 17, 2026 | 04:40 PMAI का असली इम्तिहान अब शुरू, हाइप नहीं, जनता को सीधा फायदा देने पर सरकार का फोकस
Feb 17, 2026 | 04:40 PMशेयर बाजार की ‘सिक्सर’ क्लोजिंग, सेंसेक्स 173 अंक चढ़कर हरे निशान में बंद; निवेशकों ने ली राहत की सांस
Feb 17, 2026 | 04:39 PMसीट बेल्ट की जगह पतलून की बेल्ट! चालान से बचने का जुगाड़ देख दंग रह गए लोग
Feb 17, 2026 | 04:37 PMमनपा स्कूलों के लिए ‘संजीवनी’ बनेगी पालकों की संपत्ति टैक्स माफी, सांसद प्रतिभा धानोरकर का प्रस्ताव
Feb 17, 2026 | 04:34 PMICC Rankings में दीप्ति शर्मा को बड़ा झटका, पाकिस्तानी खिलाड़ी बनी टी20 में नंबर-1 गेंदबाज
Feb 17, 2026 | 04:33 PMमुंबई एयरपोर्ट पर दर्दनाक हादसा: कार्गो कॉम्प्लेक्स में ट्रक ने कर्मचारी को कुचला, 20 साल से कर रहे थे सेवा
Feb 17, 2026 | 04:31 PMवीडियो गैलरी

धार भोजशाला विवाद: वकीलों की हड़ताल से टली सुनवाई, 18 फरवरी को कोर्ट में खुलेगा एएसआई सर्वे का राज
Feb 17, 2026 | 01:31 PM
इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM














