-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Mi 17 Helicopter Hoisted Flag Operation Sindoor Pm Modi Warned Enemies Video
आसमान में Mi-17 हेलिकॉप्टर ने फहराया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का झंडा, PM मोदी ने दुश्मनों को चेताया- VIDEO
- Written By: आकाश मसने
Independence Day: लाल किले के आसमान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वायुसेना के दो Mi-17 हेलीकॉप्टरों ने लाल किले के ऊपर से उड़ान भरते हुए फूलों की पंखुड़ियां बरसाई और ऑपरेशन सिंदूर का बैनर लहराया।

आसमान में ऑपरेशन सिंदूर का बैनर और तिरंगा लेकर उड़ते Mi-17 हेलीकॉप्टर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mi-17 Helicopter Hoisted Flag Operation Sindoor: 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के वीर जांबाजों को सलाम किया है। लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे वीर जांबाज सैनिकों ने दुश्मनों को उनकी कल्पना से परे सजा दी है। सेना ने सैकड़ों किलोमीटर दुश्मन की धरती पर घुसकर आतंकी अड्डों को मिट्टी में मिला दिया। आतंकी इमारतों को खंडहर बना दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में सीमापार से आए आतंकियों ने कत्लेआम किया था। धर्म पूछकर लोगों को मारा गया। पत्नी के सामने पति को गोली मार दी। बच्चों के सामने पिता को मौत के घाट उतार दिया। पूरा हिंदुस्तान आक्रोश से भरा हुआ था। पूरा विश्व भी इस नरसंहार से हैरान था। ऑपरेशन सिंदूर उसी आक्रोश की अभिव्यक्ति है।
पीएम मोदी ने कहा कि 22 अप्रैल के बाद हमने सेना को खुली छूट दी, रणनीति और लक्ष्य सेना तय करे, समय भी वह चुने। सेना ने वह करके दिखाया, जो कई दशकों तक कभी नहीं हुआ। सैकड़ों किलोमीटर दुश्मन की धरती पर घुसकर आतंकी अड्डों को मिट्टी में मिला दिया। आतंकी इमारतों को खंडहर बना दिया। पाकिस्तान की नींद अभी भी उड़ी हुई है। पाकिस्तान में हुई तबाही इतनी बड़ी है कि रोज नई-नई जानकारी आ रही है।
सम्बंधित ख़बरें
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
पार्टियां तोड़ते-तोड़ते एक दिन मोदी और शाह खुद एक-दूसरे को ही तोड़ देंगे! संजय राउत का भाजपा पर तीखा हमला
जापानी पीएम साने ताकाइची का पहला भारत दौरा, जानिए PM मोदी से मुलाकात के बाद इंडो-पैसिफिक में क्या बदलेगा?
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
Mi-17 हेलीकॉप्टर ने दी ऑपरेशन सिंदूर को सलामी
स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान भारतीय वायुसेना के दो Mi-17 हेलीकॉप्टरों ने लाल किले के ऊपर से उड़ान भरते हुए फूलों की पंखुड़ियां बरसा। एक हेलीकॉप्टर तिरंगा लेकर उड़ रहा था, तो दूसरा ऑपरेशन सिंदूर का बैनर लहरा रहा था। यह ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को सलामी थी।
#WATCH | Two Mi-17 helicopters of the Indian Air Force fly above the Red Fort and shower flower petals. One flies with the Tiranga, the other displays a banner of Operation Sindoor. Video: DD pic.twitter.com/f5cTTGLyuh — ANI (@ANI) August 15, 2025
भारत न्यूक्लियर की धमकी नहीं सहेगा
प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर दोहराया कि भारत न्यूक्लियर की धमकी को सहने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि न्यूक्लियर ब्लैकमेल लंबे समय से चला आया है, लेकिन इसे अब सहा नहीं जाएगा। हमारा देश कई दशकों से आतंक को झेलता आया है। हमने ‘न्यू नॉर्मल’ प्रस्थापित किया।
यह भी पढ़ें:- ‘हिमालय हो या रेगिस्तान…हर तरफ एक ही गूंज’, लाल किले से PM मोदी ने 12वीं बार फहराया तिरंगा-VIDEO
पीएम मोदी ने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए कहा कि आतंक को, उन्हें पालने वालों को और आतंकवादियों को ताकत देने वालों को हम अलग-अलग नहीं मानते हैं। वह मानवता के समान दुश्मन है। उनके बीच कोई फर्क नहीं है। अगर उन्होंने आगे भी कोशिश जारी रखी तो हमारी सेना अपनी शर्तों, निर्धारित समय और अपने तौर-तरीके से लक्ष्य तय करेगी और इस लक्ष्य को अमल में लाया जाएगा। दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ने तय कर लिया है कि खून और पानी एक साथ नहीं बहेंगे। उन्होंने सिंधु जल समझौते को देशवासियों के साथ अन्यायपूर्ण और एकतरफा करार दिया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत से निकलती नदियों का पानी दुश्मनों के खेत को सींच रहा है, जबकि देश के किसान और देश की धरती पानी के बिना प्यासी है। यह ऐसा समझौता था, जिसने 7 दशक से देश के किसानों का अकल्पनीय नुकसान किया है। उस पानी पर सिर्फ भारत का हक है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Mi 17 helicopter hoisted flag operation sindoor pm modi warned enemies video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMChauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
Jul 02, 2026 | 09:54 PMएक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PMदोगुने मुनाफे के लालच में गंवाई जीवनभर की पूंजी, सगी भतीजी ने खाली चेकों पर दस्तखत कराकर की लाखों की ठगी
Jul 02, 2026 | 09:41 PM‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














