-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Pm Narendra Modi Us Visit Unga Summit Meeting Donald Trump
टैरिफ जंग के बीच अमेरिका जाएंगे PM मोदी, UNGA समिट में ट्रंप से होगी मुलाकात
- Written By: अमन उपाध्याय
Modi Trump Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने अमेरिका यात्रा पर जा सकते हैं, जहां वह न्यूयॉर्क में होने वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की उच्च-स्तरीय बैठक में शामिल होंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ( सो. सोशल मीडिया)
PM Modi Visit America: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने अमेरिका की यात्रा पर जा सकते हैं, जहां वे न्यूयॉर्क में होने वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक में हिस्सा लेंगे। इस दौरान उनकी मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से होने की संभावना है, जिसमें व्यापार संबंधी मुद्दों पर चर्चा की योजना है। हाल के दिनों में भारत-अमेरिका संबंधों में आए तनाव को देखते हुए इस बैठक पर दुनियाभर की निगाहें होंगी।
सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी सितंबर में होने वाले UNGA शिखर सम्मेलन के दौरान कई वैश्विक नेताओं से उच्च-स्तरीय मुलाकात करेंगे, जिनमें यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की भी संभावित रूप से शामिल रहेंगे। यह सम्मेलन 23 सितंबर से शुरू होने वाले सप्ताह में आयोजित होगा, जब दुनिया भर के नेता न्यूयॉर्क पहुंचना शुरू करेंगे।
26 सितंबर को देंगे भाषण
भारत ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए 26 सितंबर की सुबह UNGA में 15 मिनट के भाषण का समय निर्धारित किया है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 23 सितंबर को अपना संबोधन देंगे। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सोमवार को मोदी से फोन पर बातचीत के बाद बताया कि दोनों सितंबर में UNGA के दौरान आमने-सामने मुलाकात पर सहमत हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
केमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
कीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
न्यूयॉर्क की यात्रा पर जा सकते हैं पीएम
मिली जानकारी के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी उनसे मुलाकात करें। इसी वजह से पीएम मोदी संभवतः दोहरे उद्देश्य के साथ न्यूयॉर्क की यात्रा पर जा सकते हैं। योजना के मुताबिक, यदि परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो वे ट्रंप को व्यक्तिगत रूप से भारत में होने वाले QUAD शिखर सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण देंगे। यह सम्मेलन अक्टूबर में आयोजित होने की संभावना है।
सात महीनों में दूसरी बैठक
अगर पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात होती है, तो यह सात महीनों में उनकी दूसरी बैठक होगी। इससे पहले फरवरी में पीएम मोदी व्हाइट हाउस गए थे। ट्रंप के पहले कार्यकाल में दोनों नेताओं के व्यक्तिगत रिश्ते मजबूत हुए, लेकिन दूसरे कार्यकाल में टैरिफ विवाद के कारण इन संबंधों में तनाव आ गया। फिर भी, ट्रंप कई बार प्रधानमंत्री मोदी को अपना “दोस्त” कह चुके हैं।
यह भी पढे़ें:- ‘रूस युद्ध खत्म नहीं करेगा’, अलास्का मीटिंग से पहले जेलेंस्की का पारा गरमाया, ट्रंप ने जताई नाराजगी
रूस की वजह से अमेरिका नाराज
व्हाइट हाउस का कहना है कि भारत द्वारा रूस से तेल खरीदना, रूस को यूक्रेन युद्ध जारी रखने में सहारा दे रहा है। इसी कारण ट्रंप भारत पर दबाव डाल रहे हैं कि वह रूस से तेल आयात कम करे, जिससे रूस पर आर्थिक दबाव बढ़े। भारत ने इस आलोचना को नकारते हुए पलटवार किया कि अमेरिका खुद भी रूस से यूरेनियम, रसायन और उर्वरक खरीदता है।
Pm narendra modi us visit unga summit meeting donald trump
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
AIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMJC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMशिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Jul 02, 2026 | 10:15 PMरोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMकृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:09 PMछत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
Jul 02, 2026 | 10:06 PMCCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














