ऑपरेशन सिंदूर के 36 शूरवीरों को मिलेगा सम्मान, एक सपूत को शौर्य और 9 जांबाजों को मिलेगा वीर चक्र

Gallantry Awards 2025: 15 अगस्त को वीरता पुरस्कार दिए जाएंगे। जिसमें विंग कमांडर अभिमन्यु सिंह को शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, 9 जवानों को वीर चक्र पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
operation-sindoor-36-bravehearts-to-be-honored-gallantry-awards
ऑपरेशन सिंदूर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Gallantry Awards : भारत सरकार ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा रहे वीर जवानों को एक बड़ा सम्मान देने जा रही है। जानकारी के अनुसार, सरकार भारतीय वायुसेना के 9 अधिकारियों को वीर चक्र से सम्मानित करेगी। इन वीर जवानों ने मई महीने में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था।

आपको बता दें कि वीर चक्र भारत का तीसरा सबसे बड़ा सैन्य पुरस्कार है। यह थल, जल या नभ में दुश्मन के खिलाफ असाधारण कौशल दिखाने के लिए दिया जाता है। जिसका जीता जागता उदाहरण ऑपरेशन सिंदूर के दौरान न केवल दुश्मन देश पाकिस्तान, बल्कि पूरी दुनिया ने देखा।

15 अगस्त को सम्मानित होंगे शूरवीर

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वीरता पुरस्कार दिए जाएंगे। इसी क्रम में विंग कमांडर अभिमन्यु सिंह को शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, 9 जवानों को वीर चक्र पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसमें 4 ग्रुप कैप्टन, एक विंग कमांडर, तीन स्क्वाड्रन लीडर और एक फ्लाइट लेफ्टिनेंट शामिल हैं। जबकि 26 वायु सैनिकों को वायुसेना पदक (गैलेंट्री) से सम्मानित किया जाएगा।

किसे मिलेगा कौन सा सम्मान?

क्रम नाम रैंक सम्मान
1 अभिमन्यु सिंह विंग कमांडर शौर्य चक्र
2 आर. एस. सिद्धू ग्रुप कैप्टन वीर चक्र
3 मनीष अरोड़ा ग्रुप कैप्टन वीर चक्र
4 अनिमेष पाटनी ग्रुप कैप्टन वीर चक्र
5 कुणाल कालरा ग्रुप कैप्टन वीर चक्र
6 जॉय चंद्रा विंग कमांडर वीर चक्र
7 सार्थक कुमार स्क्वाड्रन लीडर वीर चक्र
8 सिद्धांत सिंह स्क्वाड्रन लीडर वीर चक्र
9 रिज़वान मलिक स्क्वाड्रन लीडर वीर चक्र
10 ए. एस. ठाकुर फ्लाइट लेफ्टिनेंट वीर चक्र

आतंकियों के गढ़ को किया था तबाह

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में दर्जनों आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया था। इस दौरान भारतीय वायुसेना के इन अधिकारियों ने आतंकवादियों के गढ़ माने जाने वाले मुरीदके और बहावलपुर जैसे आतंकी मुख्यालयों को भी तबाह कर दिया। इस ऑपरेशन में भारतीय वायुसेना ने कम से कम 6 पाकिस्तानी विमानों को भी मार गिराया।

अब सरकार ने इस ऑपरेशन में शामिल लड़ाकू पायलटों समेत नौ लोगों को वीर चक्र से सम्मानित किया है। इन सभी लड़ाकू पायलटों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अदम्य साहस का परिचय दिया और आतंक फैलाने वाले पाकिस्तान को सबक सिखाया।

Navbharat Live
navbharatlive.com