- Hindi News »
- India »
- Maulana Tauqir Raza Controversial Statements Condemns Bjp Rana Sanga
‘बाबर नहीं राणा सांगा ने की थी गद्दारी, सरकार ने मुसलमानों के खिलाफ छेड़ी जंग’, UP में सियासी बवाल!
Rana Sanga Controversy: तौकीर रजा ने इतिहास को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि बाबर हिंदुस्तान पर हमला करने नहीं आया था, बल्कि राणा सांगा ने उसे बुलाया था।
- Written By: अर्पित शुक्ला

डिजाइन फोटो
लखनऊ: इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां ने एक बार फिर विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने राणा सांगा को देश का गद्दार कहा और वीर सावरकर पर भी निशाना साधा है। मौलाना तौकीर रजा ने आगे कहा कि राणा सांगा ने 60 रुपये में देश को अंग्रेजों के हाथ में बेच दिया था। इतना ही नहीं, उन्होंने मोदी सरकार और योगी सरकार पर भी जमकर हमला बोला।
उन्होंने आगे कहा कि हिंदुस्तान की सरकार ने मुसलमानों के खिलाफ जंग छेड़ रखी है। राज्य की सरकारों में होड़ मची है कि कौन मुसलमानों पर ज्यादा जुल्म करेगा। साथ ही उन्होंने यह ऐलान किया कि ईद के बाद वो संभल में धरना-प्रदर्शन करेंगे। उनके साथ पूरा बरेली होगा तथा ये धरना तब तक जारी रहेगा जब तक वहां के सभी अधिकारी हटाए नहीं जाते।
मुसलमानों के खिलाफ साजिश
मौलाना तौकीर रजा ने आगे कहा कि देश में फिरकापरस्त ताकतें मुसलमानों के खिलाफ साजिश रच रही हैं। उन्होंने कहा कि कब्र तोड़ने के लिए कुछ गुंडे निकलते हैं तथा उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती, जबकि बेगुनाह मुसलमानों को मारा और अरेस्ट किया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि इस बार ईद सादगी से मनाई जाएगी। नए कपड़े नहीं पहने जाएंगे, क्योंकि हमारे बच्चों का कत्ल किया गया है तथा उनको झूठे मामलों में जेल में डाला गया है। अमन पसंद होने का सबूत देते हुए हम ईद भी सादगी से मनाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
20 साल की सजा, फिर भी बार-बार पैरोल! राम रहीम के बाहर आने पर उठे बड़े सवाल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
RBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
यूपी में पहली बार प्रधान बनेंगे प्रशासक, CM योगी ने प्रस्ताव पर लगाई मुहर, विधानसभा चुनाव में होगा फायदा!
धुएं के गुबार से सहमा ग्रेटर नोएडा; हाफीजपुर बस्ती में भीषण आग, अग्निकांड में लोगों ने भागकर बचाई जान
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पर निशाना साधा
तौकीर रजा ने मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पर भी हमला बोलते हुए कहा कि बोर्ड ने कभी सही काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि जो भी काम हाथ में लिया, उसे बर्बाद कर दिया। वक्फ संशोधन बिल से अधिक जरूरी था संभल पर बोलना, लेकिन बोर्ड चुप रहा। उन्होंने मुस्लिम सांसदों से अपील की कि सभी सांसदों को संभल जाना चाहिए तथा धरना देना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने आगे कहा कि वक्फ से ज्यादा जरूरी मुद्दा संभल के सीओ अनुज चौधरी का है, जिन्होंने पूरे हिंदुस्तान का माहौल खराब किया। साथ ही मौलाना ने सीओ को हटाने और जांच की मांग की।
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
बाबर नहीं था गद्दार
तौकीर रजा ने इतिहास को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि बाबर हिंदुस्तान पर हमला करने नहीं आया था, बल्कि राणा सांगा ने उसे बुलाया था। उन्होंने कहा कि राणा सांगा की वादाखिलाफी के कारण बाबर ने हमला किया और इस तरह राणा सांगा ने अपने देश के साथ गद्दारी की।
Maulana tauqir raza controversial statements condemns bjp rana sanga
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
India Canada FTA: भारत और कनाडा के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर बनी सहमति, पीयूष गोयल ने की चर्चा
May 26, 2026 | 12:10 PMGadchiroli: अट्टीवागू नाले पर अधूरी पुलिया को लेकर सिरोंचा में अनशन शुरू, 30 गांवों का संपर्क टूटने का खतरा
May 26, 2026 | 12:08 PMमुंबई का नया अर्बन लैंडमार्क बनेगा Byculla Cable Stayed Bridge, 40 स्टे केबल्स का काम पूरा
May 26, 2026 | 12:05 PMस्वास्थ्य व्यवस्थाओं की खुली पोल: अस्पताल से डॉक्टर और कर्मचारी गायब, फर्श पर लेटने को मजबूर गर्भवती महिला
May 26, 2026 | 12:03 PMश्री सिद्धिविनायक मंदिर कॉरिडोर प्रोजेक्ट का हुआ भूमिपूजन, धूप-गर्मी और बारिश से मिलेगी राहत, देखें तस्वीरें
May 26, 2026 | 11:57 AMTMC नेता जहांगीर खान की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, चुनावी हिंसा मामले में आज अहम सुनवाई, बढ़ी सियासी हलचल
May 26, 2026 | 11:47 AMछत्रपति संभाजीनगर: बॉटनिकल उद्यान के नाले में बह रहा दूषित पानी, मनपा की दोहरी नीति पर भड़के लोग
May 26, 2026 | 11:45 AMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














