- Hindi News »
- India »
- Man Worships By Entering Ponnambalamedu Near Sabarimala Tdb Fires At Forest Department
सबरीमला के समीप पोन्नामबालमेडू में घुस कर शख्स ने पूजा-अर्चना की, TDB ने वनविभाग पर ठीकरा फोड़ा
- Written By: शुभम सोनडवले

पठानमथिट्टा (केरल). केरल के पठानमथिट्टा में प्रसिद्ध सबरीमला भगवान अयप्पा मंदिर के अनुष्ठानों से जुड़े शीर्ष पहाड़ी क्षेत्र पोन्नामबालमेडू में एक व्यक्ति कथित रूप से घुस गया एवं उसने वहां कुछ पूजा एवं अन्य कर्मकांड किये। इससे केरल में विवाद उत्पन्न हो गया है। सोशल मीडिया में एक कथित वीडियो सामने आया है जिसमें आरोपी को सबरीमला मंदिर से करीब चार किलोमीटर दूर पोन्नामबालमेडू पहाड़ी पर बैठे हुए एवं मंत्रोच्चार के साथ कुछ कर्मकांड करते हुए देखा जा सकता है। आरोपी कथित रूप से तमिलनाडु का रहने वाला है।
अयप्पा श्रद्धालुओं के अनुसार पोन्नामबालमेडू एक पावन स्थल है क्योंकि वहां हर साल पवित्र ‘मकरविलाक्कू’ प्रज्ज्वलित किया जाता है जो इस पहाड़ी धर्मस्थल पर तीर्थाटन सीजन के समापन का प्रतीक होता है। पोन्नामबालमेडू घने जंगल में एक अति सुरक्षित क्षेत्र है और वह राज्य के वन विभाग के प्रत्यक्ष नियंत्रण में आता है।
A man reportedly trespassed into Ponnambalamedu, a sacred hill associated with Sabarimala Lord Ayyappa Temple, performing rituals. Devaswam Board & Forest department blame each other for this major lapse. pic.twitter.com/86YRCiRMeb — Syam Kumar V (@Syamkumarnair) May 16, 2023
थोड़ी देर के इस वीडियो में आरोपी व्यक्ति के अलावा चार अन्य भी नजर आ रहे हैं। उसमें सबरीमला मंदिर के दृश्य भी दिख रहे हैं। इस पहाड़ी धर्मस्थल का प्रबंधन संभालने वाले त्राणवकोर देवस्वओम बोर्ड (टीडीबी) के अध्यक्ष के अनंतगोपान ने कहा कि यह अयप्पा श्रद्धालुओं के लिए भावनात्मक मुद्दा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में बोर्ड शीघ्र ही केरल पुलिस के प्रमुख और वन्यजीव प्रमुख से शिकायत करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Sabarimala Temple Darshan 2026: सबरीमाला मंदिर के दर्शन हुए आसान, मिनटों में कैसे बुक करें स्लॉट? जानें सब
मंदिरों के प्रसाद में शराब पर रोक नहीं, सबरीमाला केस में सरकार का बड़ा तर्क; धर्म और परंपरा पर छिड़ी नई बहस
सुप्रीम कोर्ट में न्याय की जंग, क्या संविधान तय करेगा धर्म का स्वरूप? 9 जजों के सामने वकीलों की तीखी दलीलें
‘महिला अछूत नहीं हो सकती’, माहवारी पर सुप्रीम कोर्ट जज की दो टूक; सबरीमाला विवाद पर सरकार से तीखी बहस
टीडीबी प्रमुख ने कहा कि आरोपी नारायण स्वामी नामक व्यक्ति है जो कुछ सालों पहले सबरीमला मंदिर में ‘‘कीझशांति” (उपपुरोहित) के रूप में काम करता था और उसे उसके खराब चरित्र के कारण काम से निकाल दिया गया था। वन विभाग के स्थानीय अधिकारियों को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि कैसे कुछ लोग एक अति सुरक्षा वाले क्षेत्र में घुस जाते हैं और इस तरह की चीजें करते हैं।
अनंतगोपान ने वन विभाग के इस कथन से असहमति जतायी कि आरोपी शायद किसी अन्य मार्ग से आ गया होगा। उन्होंने इन चीजों के हो जाने के बाद मामला दर्ज करने की प्रासंगिकता पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि संदेह है कि यह घटना चार दिन पहले हुई लेकिन वह तारीख की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं कर सकते। (एजेंसी)
Man worships by entering ponnambalamedu near sabarimala tdb fires at forest department
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 24 May 2026: कुंभ राशि वालों को मिलेगा बड़ा पद, मेष और मिथुन को बड़ी सफलता, जानें पूरा भाग्यफल
May 24, 2026 | 12:08 AMNEET Paper Leak: आधी रात को कोर्ट में पेश हुई मनीषा हवालदार; मुंहजुबानी याद थे प्रश्न, जानें CBI को क्या मिला?
May 23, 2026 | 11:25 PMपुलिस पर हमला, बैरकों में तोड़फोड़…कपूरथला जेल में खूनी बवाल से मचा हड़कंप! बाहर लगी एंबुलेंस की कतारें
May 23, 2026 | 11:20 PMPBKS की धमाकेदार जीत, श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह के तूफान में उड़ी LSG, पंजाब ने लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा
May 23, 2026 | 11:10 PMडिजिटल गिरफ्तारी और फर्जी ट्रेडिंग ऐप गिरोह पर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पीड़ितों को लौटाए 26.97 लाख रुपये
May 23, 2026 | 11:01 PMVitamin C Serum At Home: इन पांच चीजों से घर पर ही बनाएं विटामिन C सीरम, दमक उठेगा चेहरा
May 23, 2026 | 10:48 PMस्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














