-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Mamata Government Has Stopped Listening To Peoples Complaints Ravi Shankar Prasad
TMC सरकार ने लोगों की शिकायत सुनना बंद कर दिया है, रविशंकर प्रसाद का ममता बनर्जी पर हमला
- Written By: किर्तेश ढोबले

कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि ममता बनर्जी सरकार (Mamata Banerjee Government) ने लोगों की शिकायतें सुनना ही बंद कर दिया है। उन्होंने ये बात राज्यपाल सीवी आनंद बोस से मुलाकात के बाद राजभवन के बाहर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पंचायत चुनाव हिंसा पर ‘केवल खेद व्यक्त किया’, जबकि कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए थी।
प्रसाद ने कहा, ‘‘ममता जी, केवल अफसोस करने से काम नहीं चलेगा। कड़ी कार्रवाई की जरूरत है। आपके प्रशासन और पुलिस ने लोगों की शिकायतें सुनना बंद कर दिया है। क्या गरीबों की जिंदगी आपके लिए कोई मायने नहीं रखती।” पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनर्जी ने बुधवार को कहा था कि पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा की ‘छिटपुट’ घटनाओं में लोगों की मौत से वह दुखी हैं।
भाजपा के केंद्रीय नेताओं के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए प्रसाद ने राज्यपाल से मुलाकात की और उन्हें राज्य की स्थिति से अवगत कराया। इस प्रतिनिधिमंडल में भाजपा नेता सत्यपाल सिंह, राजदीप रॉय और रेखा वर्मा भी शामिल हैं। इन सभी ने दक्षिण 24 परगना जिले में हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया और घायलों के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की।
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल में TMC नेताओं पर एक्शन तेज, पूर्व मेयर सब्यसाची दत्ता गिरफ्तार, ममता सरकार के बाद बढ़ी मुश्किलें
नवभारत निशानेबाज: मोदी-शाह फिर ठोकेंगे ताल, ममता मुक्त कैसे हो बंगाल
मुसलमान पैदा कर रहे अपराधी, कोई डॉक्टर-इंजीनियर नहीं…भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल के बयान से गरमाई राजनीति
ममता बनर्जी ने भाजपा के चुनावी वादों का निकाला काट, अंतरिम बजट से बदल दिया पूरा खेल!
बसंती में प्रभावित लोगों से मुलाकात के बाद प्रसाद ने कहा, ‘‘घरों में तोड़फोड़ की गई है। जीत के बावजूद हमारे कई उम्मीदवारों और उनके परिवार के सदस्यों को घरों से भागना पड़ा, लेकिन कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की गई। यह स्थिति अस्वीकार्य है। इसको लेकर हम ममता जी से जवाब मांगते हैं।”
उन्होंने कहा कि हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को इस संबंध में एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि डायमंड हार्बर में प्रभावित क्षेत्रों का दौरे का कार्यक्रम है और उम्मीद है कि टीम को रास्ते में टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा रोका नहीं जाएगा’। कोलकाता में बुधवार को पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को उत्तर 24 परगना जिले के हिंगलगंज और संदेशखाली में प्रभावित इलाकों का भी दौरा किया था। वहीं, वरिष्ठ तृणमूल कांग्रेस नेता शोभनदेब चट्टोपाध्याय ने कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘तथ्यान्वेषी टीम’ में राज्यपाल को भी शामिल किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा, ‘‘2000 के दशक की शुरुआत में हुए पंचायत चुनावों के बाद मरने वालों की संख्या काफी अधिक थी। हमें याद नहीं है कि उस समय भी किसी तथ्यान्वेषी टीम ने राज्य का दौरा किया था।” राज्य में शनिवार को पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा में 15 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि मतगणना के दिन बुधवार को तीन और लोगों की हत्या कर दी गई।
पिछले माह चुनाव की घोषणा होने के बाद से अब तक हिंसा में कम से कम 33 लोग जान गंवा चुके हैं। इनमें 60 प्रतिशत लोग सत्तारूढ़ पार्टी से हैं। ग्राम पंचायत की 74,000 सीटों पर आठ जुलाई को मतदान हुआ था। इसके अलावा 9,730 सीटें पंचायत समिति और 928 जिला परिषद की हैं।
Mamata government has stopped listening to peoples complaints ravi shankar prasad
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Ekadashi Puja Samagri: देवशयनी एकादशी व्रत कल, पूजा से पहले जरूर देखें यह जरूरी सामग्री लिस्ट
Jul 24, 2026 | 10:37 PMमहाकाल मंदिर की सरकारी जमीन के कथित निजी हस्तांतरण पर हाईकोर्ट सख्त; राज्य शासन व कलेक्टर को नोटिस जारी
Jul 24, 2026 | 10:30 PMBDL Apprentice Recruitment: भारत डायनेमिक्स लिमिटेड में 147 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 6 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 24, 2026 | 10:27 PMउज्जैन: महाकाल मंदिर की पार्किंग में सुरक्षा गार्ड पर चाकू से हमला, आरोपी फरार; पुलिस तलाश में जुटी
Jul 24, 2026 | 10:18 PMजंतर-मंतर पर AI Smart Glasses की एंट्री, प्रदर्शनकारियों की रिकॉर्डिंग से मचा बवाल, प्राइवेसी पर उठे बड़े सवाल
Jul 24, 2026 | 10:04 PMसंभाजीनगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के दूसरे चरण की तैयारी पूरी, 1,676 हितग्राहियों ने जमा की अनामत राशि
Jul 24, 2026 | 10:02 PMअब सरकार की खैर नहीं! हरियाणा के ताऊ ने मोदी सरकार को दे दिया सीधा अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 10:00 PMवीडियो गैलरी

संसद में हिम्मत है तो बोलिए! NEET पेपर लीक पर खड़गे का पीएम मोदी पर सबसे तीखा हमला, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 09:35 PM
कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM














