

Devshayani Ekadashi Puja Samagri List : हर साल आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवशयनी एकादशी मनाया जाता है। इस पावन व्रत को आषाढ़ी एकादशी और हरिशयनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। धर्म ग्रथों में देवशयनी एकादशी व्रत की महिमा का विस्तृत वर्णन किया गया है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, देवशयनी एकादशी व्रत समस्त पापों का नाश करने वाला, मोक्ष प्रदान करने वाला और सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाला अत्यंत पवित्र व्रत है।
आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की इस तिथि से भगवान विष्णु चार मास के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं, जिससे चातुर्मास का आरंभ होता है। यदि आप भी इस पावन अवसर पर भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने के लिए व्रत और पूजन करने जा रहे हैं, तो पूजा सामग्री की सूची पहले से तैयार कर लें, ताकि अंतिम समय में कोई आवश्यक वस्तु छूट न जाए -
एकादशी तिथि प्रारंभ 24 जुलाई 2026, सुबह 09:12 बजे से
एकादशी तिथि समाप्त 25 जुलाई 2026, सुबह 11:34 बजे तक
व्रत की तिथि शनिवार, 25 जुलाई 2026
पारण का समय 26 जुलाई 2026 (रविवार), सुबह 05:39 बजे से 08:22 बजे तक