- Hindi News »
- India »
- Mamata Banerjee Says I Will Not Resign West Bengal Election Results Bjp Eci
मैं हारी नहीं हूं, इस्तीफा नहीं दूंगी….कोलकाता में ममता बनर्जी ने किया ऐलान, सियासी बवाल तय!
Mamata Banerjee on Election Results: CM ममता बनर्जी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। ममता बनर्जी ने कहा कि हम चुनाव हारे नहीं हैं, हमें हराया गया है। BJP ने चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर जीत हासिल की।
- Written By: अर्पित शुक्ला

ममता बनर्जी (Image- Navbharat)
Mamata Banerjee Resignation: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की करारी हार के बाद CM ममता बनर्जी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। ममता बनर्जी ने कहा कि हम चुनाव हारे नहीं हैं, हमें हराया गया है। भाजपा ने चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर जीत हासिल की है। साथ ही उन्होंने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है।
ममता बनर्जी ने कहा कि हमारी लड़ाई भाजपा से नहीं बल्कि चुनाव आयोग से थी। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी जिंदगी में ऐसा चुनाव नहीं देखा। ममता ने कहा कि मैंने 2004 से इस तरह का अत्याचार नहीं देखा।
चुनाव आयोग पर लगाया आरोप
ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव आयोग मुख्य विलेन है। उन्होंने कहा कि एसआईआर से 90 लाख वोट हटाए गए। बाजपा ने 100 सीटों की लूट की है। पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने हमें मिलकर हराया है। ममता ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने हर तरह का हथकंड़ा अपनाकर हमें हराया है।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: ममता विरोध में ‘लाल’ हुआ ‘भगवा’! क्या बंगाल में लेफ्ट वोटरों ने लिखी BJP की जीत की पटकथा?
बंगाल में ‘खेला’ अभी बाकी है? SIR में कटे जीत-हार की अंतर से ज्यादा नाम, TMC ने सुप्रीम कोर्ट में ठोका दावा
ममता की BJP के खिलाफ एकजुटता की अपील पर कांग्रेस-वामपंथियों का इनकार, बोले- ‘अपराधियों के साथ गठबंधन नहीं’
Stanford India Conference 2026: SIR पर जवाब देना जरूरी…बंगाल चुनाव पर शशि थरूर ने सरकार पर उठाए सवाल
इंडिया ब्लॉक मेरे साथ
ममता बनर्जी ने कहा कि इंडिया ब्लॉक मेरे साथ है। सोनिया गांधी ने मुझे फोन किया। उन्होंने बताया कि राहुल, अरविंद केजरीवाल, उद्धव ठाकरे, हेमंत सोरेन और तेजस्वी यादव ने मुझे फोन किया। ममता ने कहा कि कहा कि इंडिया ब्लॉक मेरे साथ है और कल अखिलेश यादव आ रहे हैं।
15 साल बाद सत्ता से बाहर हुईं ममता
बता दें कि ममता बनर्जी 2011 में सत्ता में आई थीं और इसके बाद लगातार तीन चुनाव में उनकी पार्टी टीएमसी ने जीत दर्ज की। 2021 में टीएमसी ने 214 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस बार उनकी पार्टी महज 80 सीटों पर सिमट कर रह गई।
इस बार बंगाल में भगवा पार्टी ने परचम लहरया। टीएमसी सिर्फ 80 सीटें ही जीत पाई। ममता बनर्जी खुद भवानीपुर से 15 हजार से अधिक वोटों से हार गईं। उनको दूसरी बार बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी ने हराया है।
यह भी पढ़ें- हमारी लड़ाई भाजपा से नहीं…बंगाल में हारने के बाद बोलीं ममता बनर्जी, किसे बताया विलेन?
पहली बार बंगाल में भाजपा सरकार
ममता बनर्जी को हराकर पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी सरकार बनाने जा रही है। पश्चिम बंगाल में बाजपा ने 207 सीटों पर जीत दर्ज की है। बंगाल में भाजपा का ये अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। इस बार भाजपा का वोट शेयर 45.84 प्रतिशत रहा।
Mamata banerjee says i will not resign west bengal election results bjp eci
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
योगी के नक्शेकदम पर चल पड़े सीएम सुवेंदु अधिकारी, बंगाल में लाउडस्पीकर और सड़कों पर नमाज-पूजा पर लगा बैन
May 12, 2026 | 08:39 AMIran US Conflict: पाकिस्तान ने एयरबेस पर छिपाए ईरानी विमान, अमेरिकी रिपोर्ट से मचा भारी बवाल
May 12, 2026 | 08:37 AMमहाराष्ट्र में लू का कहर, संभाजीनगर में सबसे मरीज, 236 केस और 6 मौतों से बढ़ी चिंता; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
May 12, 2026 | 08:31 AMमध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों को बड़ी राहत, अब सिर्फ 5 रुपए में मिलेगा बिजली कनेक्शन
May 12, 2026 | 08:26 AMLand Titling Act Maharashtra: महाराष्ट्र में अवैध प्लाटिंग पर सख्ती, बिना मंजूरी प्लॉट बिक्री पर जेल
May 12, 2026 | 08:25 AMपीएम की अपील: ईंधन बचाने पर जोर, इलेक्ट्रिक व्हीकल और ऑनलाइन मीटिंग्स पर महाराष्ट्र सरकार का फोकस
May 12, 2026 | 08:05 AMकब्रिस्तान विवाद से भोपाल मेट्रो परियोजना में हो सकती है देरी, 2028 तक पूरा होना मुश्किल
May 12, 2026 | 08:03 AMवीडियो गैलरी

ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM
‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM














