-
सोम, 22 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Mamata Banerjee 68th Birthday Special West Bengal Cm Birthday Today Tmc Chief
आज बंगाल की CM का 68वां जन्मदिन, सर्टिफिकेट की उम्र से 5 साल छोटी हैं ममता बनर्जी! वाजपेयी भी उनसे मिलकर हुए थे हैरान
- Written By: राहुल गोस्वामी
आज पश्चिम बंगाल की CM और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी अपना 68वां जन्मदिन मना रही हैं। कोलकाता के एक बेहद सामान्य परिवार में जन्मी ममता बनर्जी अब तक लगातार तीन बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।

ममता बनर्जी-अटल बिहारी वाजपेयी
कोलकाता: आज यानी रविवार 5 जनवरी को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी अपना 68वां जन्मदिन मना रही हैं। साल 1955 को कोलकाता के एक बेहद सामान्य परिवार में जन्मी ममता बनर्जी अब तक लगातार तीन बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। वह पश्चिम बंगाल की पहली महिला मुख्यमंत्री भी हैं।
कांग्रेस से अपनी राजनीति के सफर की शुरूआत करने वाली ममता बनर्जी ने बाद में खुद की ही पार्टी बनाई और फिर पश्चिम बंगाल की सत्ता में बीते 34 साल से काबिज वामपंथी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंका।
छोटी उम्र में उठा पिता का साया
जानकारी दें कि, बेहद सामान्य परिवार में जन्म लेने वाली ममता बनर्जी की छोटी उम्र में पिता का साया उठ जाने के बाद उनको जीवन यापन के लिए दूध बेचने का काम भी करना पड़ा था। पढ़ाई की बात करें तो, ममता ने कोलकाता के जोगोमाया देवी कॉलेज से अपना ग्रेजुएशन किया। वहीं कोलकाता यूनिवर्सिटी से इस्लामिक हिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन और जोगेश सी चौधरी लॉ कॉलेज से कानूनी पढ़ाई की।
सम्बंधित ख़बरें
TMC के बुरे दिन शुरू, स्थानीय निकायों से हटने लगा तृणमूल का कब्जा; उत्तर 24 परगना में इस्तीफों की आंधी
भतीजे के मोह में फंसीं ममता इंदिरा जैसी कर रहीं भूल, मायावती से सीख लेने की सलाह; रशीद किदवई का बड़ा दावा
Mamata Banerjee Contempt Notice: कलकत्ता हाईकोर्ट का ममता बनर्जी और अभिषेक को नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला
West Bengal: ममता बनर्जी की भाभी के घर CID ने मारा छापा, DJ वाले बयान पर अभिषेक की बढ़ीं मुश्किलें
15 साल की उम्र में राजनीति की शुरुआत
महज 15 साल की छोटी सी उम्र में उन्होने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से की थी। वहीं साल 1984 के लोकसभा चुनाव में वे पहली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर लोकसभा भी पहुंची थीं। इसके बाद साल 1991 में वे दोबारा चुनकर लोकसभा पहुँचीं और केंद्र सरकार में राज्यमंत्री का पद भी मिला।
आधिकारिक उम्र से 5 साल छोटीं हैं ममता
हालांकि ममता बनर्जी अपनी आधिकारिक उम्र से 5 साल छोटी ही हैं। खुद ममता बनर्जी ने इसका एक बार खुलासा किया था। उन्होंने बताया था, “मैं 15 साल की भी नहीं हुई थी तब मैंने अपनी स्कूल की अंतिम परीक्षा दी थी और कम उम्र के होने के कारण अयोग्य घोषित कर दी गई थी। इसलिए, मेरे पिता ने समस्या से बचने के लिए एक काल्पनिक तारीख जोड़ दी और उन्हें वास्तविक उम्र से 5 साल बड़ा बना दिया। अपने जन्मदिन की तारीख का खुलासा करते हुए उन्होंने बताया था कि वह दरअसल 5 अक्टूबर को जन्मी थीं।”
वहीं साल 2011 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद ममता बनर्जी ने साल 2016 और साल 2021 में हुए विधानसभा चुनाव में भी बड़ी जीत हासिल की और लगातार तीन बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनीं।
जब वाजपेयी भी रह गए थे हैरान
ममता बनर्जी अपने सादे जीवन के लिए भी खुब जानी जाती हैं। दक्षिण कोलकाता के हरीश चटर्जी स्ट्रीट में उनका पैतृक निवास आज भी मौजुद है। यह एक टेराकोटा-टाइल की छत वाला घर है, जो अक्सर भारी बारिश के दौरान भर जाता है। वह अक्सर बारिश के दौरान अपने घर में प्रवेश करते हुए जलभराव वाली सड़क को पार करने के लिए ईंटों का उपयोग करती हुई नजर आई हैं।
वहीं जब वह केंद्रीय रेल मंत्री थीं, तब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी उनसे मिलने उनके घर ही गए थे और उनका यह घर देखकर हैरान ही रह गए थे। ममता बनर्जी को आज भी अपने इस पैतृक घर से बहुत लगाव है।
प्रकृति-नेचर फोटोग्राफी से लगाव
ममता बनर्जी को प्रकृति से भी बहुत प्यार है। वे नेचर फोटोग्राफी भी करती हैं और उन्हें संगीत पसंद है। उन्होंने ही कोलकाता में ट्रैफिक लाइट पर रवींद्र संगीत, टैगोर के गीतों की शुरुआत की। उन्हें महान कवि काजी नजरुल इस्लाम के गाने और कविताएं भी खुब पसंद हैं।
वहीं उन्हें पेंटिंग करने का और कविताएं लिखने का भी खुब शौक है। वे अब तक कई पेटिंग्स बेच चुकी हैं और कई किताबें भी लिख चुकी हैं। अपनी पेटिंग्स की बिक्री से मिले रुपयों को वह पार्टी फंड में ही दान दे देतीं हैं। उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी राजनीति में हैं। कहते हैं कि ममता बनर्जी उन्हें ही अपना उत्तराधिकारी घोषित करेंगी। खैर इस पर बात फिर कभी होगी। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Mamata banerjee 68th birthday special west bengal cm birthday today tmc chief
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पहले ही दौर में टूटी बातचीत! लेबनान मुद्दे पर उलझे अमेरिका और ईरान, 80 मिनट की बैठक के बाद किया वॉकआउट
Jun 22, 2026 | 06:37 AMBirthday Horoscope 22 June 2026: आज है जन्मदिन तो कैसा रहेगा आने वाला साल? जानें अपनी राशि का पूरा भविष्यफल
Jun 22, 2026 | 06:15 AMAaj Ka Rashifal 22 June 2026: सोमवार को चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें अपना-अपना भविष्यफल
Jun 22, 2026 | 12:10 AMBEST को बेस्ट बनाएंगे; वेतन में भी होगी बढ़ोतरी, एकनाथ शिंदे के आश्वासन से खत्म हुई BEST की हड़ताल
Jun 21, 2026 | 11:59 PMमानसून 5 दिन पीछे, अब अल-नीनो बढ़ाएगा मुश्किलें? इन 12 राज्यों पर सबसे बड़ा खतरा, इमरजेंसी तैयारी शुरू!
Jun 21, 2026 | 11:19 PMPM Modi 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रुके? वजह जानकर चौंक जाएंगे- VIDEO
Jun 21, 2026 | 11:12 PMKolkata: सुहरावर्दी एवेन्यू का नाम बदलने पर घमासान, TMC विधायक ने निगम के फैसले पर उठाए सवाल
Jun 21, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी की मस्जिद पर पाकिस्तान ने उगला जहर, भारत के जवाब से बोलती बंद; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 09:08 PM
तमिलनाडु की फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक से 7 की मौत, 40 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:57 PM
वाराणसी में उद्घाटन से चंद घंटे पहले रेस्टोरेंट पर चला सरकारी बुलडोजर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:46 PM
वायरल VIDEO के बाद फिर नया बवाल, भड़कीं इटली की PM मेलोनी! ट्रंप को अब क्या बोल दिया?
Jun 21, 2026 | 07:23 PM
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM














