शिक्षा व्यवस्था पर RSS का कब्जा! मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से गरमाई सियासत! बोले- बर्बरता के लिए माफी मांगें
Mallikarjun Kharge: पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट के PM मोदी के ऐलान पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की कड़ी मांग की।
- Written By: प्रिया जैस
मल्लिकार्जुन खरगे और पीएम नरेंद्र मोदी (सौजन्य-IANS)
Mallikarjun Kharge on PM Modi Paper Leak: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीट पेपर लीक मामले में फास्ट ट्रैक के गठन का ऐलान किया है। इसफैसले पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, “आपकी देखरेख में शिक्षा व्यवस्था बर्बाद हो गई है। हमें खोखली बातें या टुकड़ों में की गई घोषणाएं नहीं चाहिए।”
उन्होंने आगे लिखा, ” आपकी सरकार ने युवाओं पर लाठीचार्ज किया, पैलेट गन और शॉक बैटन का इस्तेमाल किया और बिना किसी डर के बेरहमी से बर्बरता की, मानो वे हमारे अपने बच्चे ही न हों। अपने एयर-कंडीशन्ड महलों से बाहर निकलिए और उन युवा पुरुषों और महिलाओं की आंखों में देखिए जो आपकी तानाशाही के खिलाफ लड़ते हुए सड़कों पर लहूलुहान हुए।” उन्होंने युवाओं की तीन मांगों को स्पष्ट किया।
युवाओं की बस 3 आसान मांगें हैं:
- शिक्षा मंत्री प्रधान को तुरंत बर्खास्त करें
- दंडात्मक कार्रवाई और अत्याचारों के लिए माफी मांगें
- जिन्हें आपने निशाना बनाया, उन्हें न्याय दिलाएं
मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाए गंभीर आरोप
मल्लिकार्जुन खरगे ने आगे राष्ट्रीय सेवा संघ पर भी निशाना साधा। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा, “RSS ने शिक्षा व्यवस्था पर कब्जा कर लिया है। युवाओं में बेरोजगारी 29% (PLFS) के रिकॉर्ड स्तर पर है। कोई प्राइवेट नौकरी नहीं है, और पक्की सरकारी नौकरियां भी बहुत कम हैं। कॉन्ट्रैक्ट पर नौकरी देने का चलन चरम पर है। सारे रास्ते बंद हैं। युवा अपने भविष्य की मांग करने कहां जाएं?”
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: 10 साल में 152 पेपर लीक, 7.5 करोड़ छात्र प्रभावित; राहुल गांधी के दावे में कितनी सच्चाई?
NEET पेपर लीक मामले में CBI को मिला नया सुराग, लातूर के प्रोफेसर से 6 घंटे पूछताछ, मोबाइल में मिला प्रश्नपत्र!
NEET विवाद पर अन्ना हजारे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा- मंत्री के इस्तीफे से सरकार कमजोर नहीं, जवाबदेह बनेगी
फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर राहुल गांधी का सीधा हमला, गिना दीं छात्रों की 3 बड़ी मांगें, बोले- आपने बर्बाद की
.@narendramodi ji, Education system has corroded under your watch. We do not need platitudes or peacemeal announcements. Your government lathicharged the youth, used pellet guns, shock batons, indiscriminate brutality with impunity, as if they are not our own children. Come… — Mallikarjun Kharge (@kharge) July 23, 2026
यह भी पढ़ें – हमारे युवाओं से बढ़कर कुछ नहीं… पेपर लीक पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा एक्शन, फास्ट-ट्रैक कोर्ट में होगा फैसला
मल्लिकार्जुन खरगे की यह प्रतिक्रिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन के फैसले के बाद आई है। देश भर में हो रहे उग्र आंदोलन को देखने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ कर दिया है कि नीट पेपर लीक मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले में उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान का जिक्र नहीं किया। हालांकि, उन्होंने पेपर लीक से प्रभावित हुए छात्रों को न्याय दिलाने की बात कही।
मकर द्वार पर एनडीए के सांसदों का प्रदर्शन
इस मामले पर राहुल गांधी ने भी उन पर जोरदार निशाना साधा। राहुल गांधी ने गंभीर आरोप लगाया कि छात्रों की इस हालत की जिम्मेदार सरकार है। कांग्रेस पार्टी के जवाब में सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सांसद गुरुवार को संसद के मकर द्वार पर प्रदर्शन कर रहे है। यह प्रदर्शन 21 जुलाई को कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास किए गए धरने के विरोध में किया जा रहा है। सत्ताधारी गठबंधन के सांसदों का यह प्रदर्शन मानसून सत्र से पहले सुबह 10:30 बजे शुरू हुआ था।
