

Rahul Gandhi Reply on PM Modi Post: नीट पेपर लीक मामले को लेकर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आमने-सामने आ गए है। नीट पेपर लीक मामले में आरोपियों को सजा दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का फैसला किया है। उन्होंने कहा है कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। यह जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए दी।
उनके इस पोस्ट पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पलटवार किया है। राहुल गांधी ने उनके पोस्ट को रीट्वीट करते हुए निशाना साधा। राहुल गांधी ने लिखा, "आप ही वो व्यक्ति हैं जिन्होंने हमारे युवाओं के भविष्य को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। आपने हमारी शिक्षा व्यवस्था पर पूरी तरह कब्जा करने और उसे बर्बाद करने की इजाजत दी और उसे बढ़ावा दिया और इसके लिए जिम्मेदार हर व्यक्ति को बचाया।" राहुल गांधी ने एक बार फि छात्रों की मांगे दोहराई।
आज यानी गुरुवार की सुबह ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मामले पर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। पीएम मोदी ने लिखा था, "प्रधानमंत्री हमारे युवाओं की भलाई और उनके भविष्य से ज्यादा जरूरी कुछ भी नहीं है। हमने पेपर लीक में शामिल लोगों को जल्द और कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने का फैसला किया है। संबंधित अधिकारियों को इस दिशा में सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। यह छात्रों के हितों की रक्षा के लिए उठाए जा रहे हमारे कदमों की कड़ी का ही एक हिस्सा है। जो लोग हमारे युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।"
आपको जानकारी दें, कि देश भर में युवाओं और जनता द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। नीट पेपर लीक मामले में 23 छात्रों की आत्महत्या का हिसाब लिया जा रहा है। नीट पेपर लीक मामले में देश भर से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर प्रदर्शन जारी है। इस प्रदर्शन का असर मानसून सत्र पर भी साफ दिखाई दे रहा है। तीन दिनों से मानसून सत्र में इस हंगामे के चलते सदन में कार्यवाही नहीं हो पाई है।