Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 23 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर राहुल गांधी का सीधा हमला, गिना दीं छात्रों की 3 बड़ी मांगें, बोले- आपने बर्बाद की

Rahul Gandhi Reply: पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट के PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी ने पलटवार किया। उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान को हटाने, छात्रों से माफी मांगने और कार्रवाई की मांग दोहराई।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jul 23, 2026 | 10:39 AM

राहुल गांधी और पीएम नरेंद्र मोदी (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Follow Us:

Rahul Gandhi Reply on PM Modi Post: नीट पेपर लीक मामले को लेकर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आमने-सामने आ गए है। नीट पेपर लीक मामले में आरोपियों को सजा दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का फैसला किया है। उन्होंने कहा है कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। यह जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए दी।

उनके इस पोस्ट पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पलटवार किया है। राहुल गांधी ने उनके पोस्ट को रीट्वीट करते हुए निशाना साधा। राहुल गांधी ने लिखा, “आप ही वो व्यक्ति हैं जिन्होंने हमारे युवाओं के भविष्य को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। आपने हमारी शिक्षा व्यवस्था पर पूरी तरह कब्जा करने और उसे बर्बाद करने की इजाजत दी और उसे बढ़ावा दिया और इसके लिए जिम्मेदार हर व्यक्ति को बचाया।” राहुल गांधी ने एक बार फि छात्रों की मांगे दोहराई।

छात्रों की मांगें साफ हैं:

  • धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाएं।
  • छात्रों से माफी मांगें।
  • जिन्होंने छात्रों के साथ मारपीट की, उनके खिलाफ कार्रवाई करें।
You are the one who has harmed the future of our youth the most. You allowed and encouraged the total capture and destruction of our education system – and protected every person responsible for it. The students’ demands are clear:
1. Sack Dharmendra Pradhan.
2. Apologise to… https://t.co/0MK4wPMNiK
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 23, 2026

सम्बंधित ख़बरें

शिक्षा व्यवस्था पर RSS का कब्जा! मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से गरमाई सियासत! बोले- बर्बरता के लिए माफी मांगें

Explainer: 10 साल में 152 पेपर लीक, 7.5 करोड़ छात्र प्रभावित; राहुल गांधी के दावे में कितनी सच्चाई?

NEET पेपर लीक मामले में CBI को मिला नया सुराग, लातूर के प्रोफेसर से 6 घंटे पूछताछ, मोबाइल में मिला प्रश्नपत्र!

NEET विवाद पर अन्ना हजारे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा- मंत्री के इस्तीफे से सरकार कमजोर नहीं, जवाबदेह बनेगी

पीएम मोदी ने किया था फास्ट ट्रैक का ऐलान

आज यानी गुरुवार की सुबह ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मामले पर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। पीएम मोदी ने लिखा था, “प्रधानमंत्री हमारे युवाओं की भलाई और उनके भविष्य से ज्यादा जरूरी कुछ भी नहीं है। हमने पेपर लीक में शामिल लोगों को जल्द और कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने का फैसला किया है। संबंधित अधिकारियों को इस दिशा में सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। यह छात्रों के हितों की रक्षा के लिए उठाए जा रहे हमारे कदमों की कड़ी का ही एक हिस्सा है। जो लोग हमारे युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।”

यह भी पढ़ें – इधर विपक्ष मांग रहा इस्तीफा, उधर धर्मेंद्र प्रधान ने कर दिया बड़ा ऐलान! जानें क्यों 29 जुलाई को बताया बेहद खास

आपको जानकारी दें, कि देश भर में युवाओं और जनता द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। नीट पेपर लीक मामले में 23 छात्रों की आत्महत्या का हिसाब लिया जा रहा है। नीट पेपर लीक मामले में देश भर से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर प्रदर्शन जारी है। इस प्रदर्शन का असर मानसून सत्र पर भी साफ दिखाई दे रहा है। तीन दिनों से मानसून सत्र में इस हंगामे के चलते सदन में कार्यवाही नहीं हो पाई है।

Rahul gandhi reacts pm modi paper leak fast track court announcement

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 23, 2026 | 10:23 AM

Topics:  

  • Dharmendra Pradhan
  • Narendra Modi
  • NEET Paper Leak
  • Rahul Gandhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.