NEET विवाद पर अन्ना हजारे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा- मंत्री के इस्तीफे से सरकार कमजोर नहीं, जवाबदेह बनेगी
NEET Paper Leak Controversy: छात्र आंदोलन व NEET धांधली पर अन्ना हजारे ने PM मोदी को पत्र लिखा। उन्होंने कहा कि मंत्री का इस्तीफा लेने से सरकार कमजोर नहीं, बल्कि ज्यादा जवाबदेह बनेगी।
- Written By: रूपम सिंह
अन्ना हजारे (फोटो.सोशल मीडिया)
Anna Hazare Letter PM Modi: सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर कहा कि दिल्ली में विद्यार्थियों के मौजूदा प्रदर्शन के दौरान हिंसा एवं पुलिस कार्रवाई ‘बहुत दुखद’ है तथा लोकतंत्र में संवाद हमेशा टकराव से बेहतर होता है। हजारे ने पत्र में यह भी कहा कि किसी मंत्री का इस्तीफा लेने से सरकार कमजोर नहीं होगी, बल्कि इससे दूसरे मंत्रियों को जवाबदेही के बारे में एक मजबूत संदेश जाएगा और शासन में सुधार आयेगा।
हजारे का यह पत्र ऐसे समय में आया है जब ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) और कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियां नीट (मेडिकल प्रवेश) परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही हैं।
छात्रों पर पुलिस कार्रवाई दुखदः अन्ना
अन्ना हजारे ने पीएम को लिखी चिट्ठी में कहा, “अगर जवाबदेही तय की जाए और किसी मंत्री का इस्तीफा लिया जाए, तो सरकार सत्ता नहीं गंवायेगी। बल्कि, इससे दूसरे मंत्रियों को एक साफ संदेश जाएगा कि अगर वे अपने विभागों की जिम्मेदारियां ठीक से नहीं निभाते हैं, तो उन्हें भी अपने पद छोड़ने पड़ सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर राहुल गांधी का सीधा हमला, गिना दीं छात्रों की 3 बड़ी मांगें, बोले- आपने बर्बाद की
एल नीनो का असर: नासिक संभाग पर मंडराया सूखे का खतरा, पीने के पानी के लिए आरक्षित होगा बांधों का जल!
FSI नियम का बड़ा असर, TDR महंगा, मकान भी महंगे! नासिक में नए निर्माण की रफ्तार पड़ी धीमी
मुंबई में लॉन्च होगी भारत टैक्सी, काली-पीली जितना किराया; 25 लाख के समारोह को मंजूरी
यह भी पढ़ें:- मुंबई में लॉन्च होगी भारत टैक्सी, काली-पीली जितना किराया; 25 लाख के समारोह को मंजूरी
इससे सरकार का कामकाज ज्यादा जवाबदेह और असरदार बनेगा।” उन्होंने प्रदर्शन के दौरान हिंसा एवं पुलिस कार्रवाई को दुखद बताते हुए कहा कि लोकतंत्र में हर स्थिति में हिंसा, सरकारी संपत्तियों को नुकसान तथा अत्यधिक बल प्रयोग से बचा जाना चाहिए। गांधीवादी विचारक ने कहा कि देश के लाखों युवा परीक्षा के पेपर लीक होने, भर्ती प्रक्रिया में देरी और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर वह चिंतित है।
युवाओं की चिंताओं को गंभीरता से लेने की अपील
गांधीवादी विचारक ने अपने पत्र में कहा कि देश के लाखों युवा परीक्षा प्रश्नपत्र लीक, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी और बढ़ती बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से इन समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करने और युवाओं का विश्वास मजबूत करने की अपील की।
