- Hindi News »
- India »
- Mallikarjun Kharge Letter Vs Jp Nadda Rahul Gandhi Death Threat Controversy
धमकी मामले पर नड्डा का खड़गे को ताबड़तोड़ जवाब, लिखा- राहुल की करतूतें भूल गए, वे राजनीति के फेल्ड प्रोडक्ट
BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम ओपन लेटर लिखा है। इस लेटर में राहुल गांधी को राजनीति का ‘असफल उत्पाद' (फेल्ड प्रोडक्ट) करार दिया और कहा कि उन्हें महिमामंडित करना कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मजबूरी है।
- Written By: राहुल गोस्वामी

(डिज़ाइन फोटो)
नई दिल्ली: आज BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम ओपन लेटर लिखा है। इस लेटर में नड्डा ने साफ लिखा है कि आप राहुल गांधी समेत अपने नेताओं की करतूतों को भूल गए हैं या फिर उन्हें जानबूझ कर नजरअंदाज किया है। दरअसल यह उस चिट्ठी का जवाब है, जो खड़गे ने बीते 17 सितंबर को PM मोदी की नाम लिखी थी। जिसमें उन्होंने राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान देने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
अपने लेटर में BJP के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बृहस्पतिवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को राजनीति का ‘असफल उत्पाद’ (फेल्ड प्रोडक्ट) करार दिया और कहा कि उन्हें महिमामंडित करना कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मजबूरी है। नड्डा ने पिछले दिनों खरगे की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को लिखे उस पत्र के जवाब में यह बात कही, जिसमें कांगेस अध्यक्ष ने मांग की थी कि वह राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक और विवादित बयान देने वाले नेताओं पर कार्रवाई करें। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को ‘देश का सबसे बड़ा दुश्मन और आतंकवादी’ करार दिया था।
यहां पढ़ें – ‘एक देश, एक चुनाव’ पर राज ठाकरे का तंज, कहा- पहले महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनाव तो हो जाएं
सम्बंधित ख़बरें
BJP के पूर्व उपाध्यक्ष बलबीर पुंज का निधन, माने जाते थे लालकृष्ण आडवाणी के करीबी
भाजपा MLC कृष्णा खोपड़े का विपक्ष पर तीखा प्रहार, बोले- महिला विरोध कांग्रेस का काला चेहरा हुआ उजागर
बंगाल चुनाव में नहीं चलेगी राजनीतिक माफियाओं की मनमानी, पर्ची वितरण में चुनाव आयोग ने बदला नियम
‘यह लोग नारी शक्ति को फॉर ग्रांटेड ले रहे हैं…’, राष्ट्र के नाम संबोधन के जरिए PM Modi का विपक्ष पर हमला
इसके अलावा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कुछ नेताओं ने भी राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। नड्डा ने अपने जवाबी पत्र में कहा, ‘‘मैं समझता हूं कि अपने नित्य निरंतर ‘फेल्ड प्रोडक्ट’ का बचाव करना और उसे महिमामंडित करना आपकी मजबूरी है।”
उन्होंने कहा कि कम से काम कांग्रेस अध्यक्ष होने के नाते खरगे को मंथन भी करना चाहिए कि उनकी पार्टी के शीर्ष नेताओं तक ने प्रधानमंत्री के खिलाफ किस प्रकार के दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक बयान पूर्व में दिए हैं। उन्होंने खरगे पर आरोप लगाया, ‘‘आपने राजनीतिक मजबूरीवश जनता द्वारा बार-बार नकारे गए अपने ‘फेल्ड प्रोडक्ट’ को फिर से पॉलिश कर बाजार में उतरने के प्रयास में देश के प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है।”
यहां पढ़ें – कोलकाता केस : डॉक्टरों की हड़ताल जारी, चीफ सेक्रेटरी के साथ ढाई घंटे चली बैठक बेनतीजा
उन्होंने कहा कि पत्र को पढ़कर उन्हें लगा कि खरगे द्वारा कही गई बातें यथार्थ और सत्य से कोसों दूर है और ऐसा प्रतीत होता है की पत्र में वह राहुल गांधी सहित अपने नेताओं की करतूत को या तो भूल गए हैं या उसे जानबूझकर नजर अंदाज कर रहे हैं।
इस लेटर में नड्डा ने कहा, ‘‘जिस व्यक्ति का इतिहास ही देश के प्रधानमंत्री सहित पूरे ओबीसी समुदाय को चोर कहकर गाली देने का रहा हो, देश के प्रधानमंत्री के लिए अत्यंत अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने का रहा हो, जिसने संसद में देश के प्रधानमंत्री को डंडे से पीटने की बात कही हो, जिसकी धृष्ट मानसिकता से पूरा देश वाकिफ है, उन राहुल गांधी को सही ठहरने की कोशिश आप किस मजबूरी के चलते कर रहे हैं।”
इतना ही नही BJP अध्यक्ष ने याद दिलाया कि सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री के लिए ‘मौत का सौदागर’ जैसे अत्यंत निंदनीय शब्दों का प्रयोग किया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एंड कंपनी के नेताओं ने पिछले 10 साल में प्रधानमंत्री मोदी को 110 से अधिक गालियां दी हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी दुर्भावनापूर्ण, दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक बयानों का पार्टी के नेता महिमामंडन करते रहे। नड्डा ने पूछा कि , ‘‘कांग्रेस तब क्यों राजनीतिक शुचिता की बातें भूल गई थी जब राहुल गांधी ने सरेआम ‘मोदी की छवि को खराब कर देंगे’ वाली बात कही थी? तब राजनीतिक मर्यादा को किसने तार-तार किया था?”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Mallikarjun kharge letter vs jp nadda rahul gandhi death threat controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Waste Management Crisis: सभापति का आदेश ‘हवा-हवाई’? 24 घंटे की डेडलाइन और 5 दिन की खामोशी
Apr 19, 2026 | 07:51 AMMaharashtra MLC Election 2026 का ऐलान, महायुति-मविआ में उम्मीदवारों को लेकर तेज हलचल
Apr 19, 2026 | 07:50 AMPower Cut News: संभाजीनगर में पावर फेल, सूरज उगल रहा आग, ऊपर से नखरे दिखाता बिजली विभाग
Apr 19, 2026 | 07:35 AMबंगाल चुनाव: पहले चरण में बाहुबलियों और धनकुबेरों का बोलबाला, 23% दागी और 21% करोड़पति, सामने आई ADR रिपोर्ट
Apr 19, 2026 | 07:32 AMWomen Reservation Bill: बिल फेल होने पर NDA को झटका, विपक्ष पर वार
Apr 19, 2026 | 07:31 AMकर्तव्य और आस्था का संगम: नागपुर पुलिस के हवलदार शकील अहमद बने राज्य हज निरीक्षक, विभाग का बढ़ाया मान
Apr 19, 2026 | 07:29 AMUkraine के सुपरमार्केट में गोलीबारी, बंदूकधारी ने 6 लोगों की हत्या की, पुलिस ने मार गिराया
Apr 19, 2026 | 07:21 AMवीडियो गैलरी

ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PM
UP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PM
शर्मनाक! हाथ में सिगरेट, टेबल पर शराब और मास्टर जी जांच रहे बोर्ड की कॉपियां; देखिए VIDEO
Apr 18, 2026 | 10:17 PM
अखिलेश यादव की तारीफ पड़ी भारी? जिस दुकान पर पी थी चाय, वहां ताला लटकाने पहुंची प्रशासन की टीम
Apr 18, 2026 | 10:08 PM
सिर्फ 2 रसगुल्ले खाने पर इतनी बड़ी सजा, ठेकेदार ने बच्चे को डीजल डालकर लगा दी आग, वारदात जान खून खौल उठेगा!
Apr 18, 2026 | 09:58 PM
पटना में SVU ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर किया रेड, आय से अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप
Apr 18, 2026 | 02:11 PM














