- Hindi News »
- Maharashtra »
- One Country One Election Raj Thackeray Said Municipal Elections Should Be Held In Maharashtra First
‘एक देश, एक चुनाव’ पर राज ठाकरे का तंज, कहा- पहले महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनाव तो हो जाएं
'मनसे' अध्यक्ष राज ठाकरे ने कहा है कि यदि केंद्र की मोदी सरकार 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' कराने को लेकर इतनी ही चिंतित है तो उसे पहले महाराष्ट्र में नगर निकायों के चुनाव जरुर कराने चाहिए।
- Written By: राहुल गोस्वामी

(डिज़ाइन फोटो)
मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने कहा है कि यदि केंद्र की मोदी सरकार ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ कराने को लेकर इतनी ही चिंतित है तो उसे पहले महाराष्ट्र में नगर निकायों के चुनाव जरुर कराने चाहिए। महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) सहित कई नगर निकायों के चुनाव लंबित पड़े हैं।
इस बाबत राज ठाकरे ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच ‘X’पर एक पोस्ट में कहा, ”अगर चुनावों को इतना महत्व दिया ही जा रहा है तो पहले नगर निकाय के चुनाव कराएं।”
‘एक देश एक निवडणूक’ संकल्पनेला आज केंद्रीय मंत्रिमंडळाने मान्यता दिली. अर्थात ही फक्त केंद्रीय मंत्रिमंडळाची मान्यता आहे आणि अजून याला संसदेची मान्यता लागेल. आणि अर्थात देशातील प्रत्येक राज्याचा कौल पण विचारात घ्यावाच लागेल. आणि कौलचा अर्थ वरवरची मान्यता नाही तर अशा प्रकारांनी… — Raj Thackeray (@RajThackeray) September 18, 2024
उन्होंने कहा कि कई नगर निकाय ऐसे हैं जो लगभग चार साल से प्रशासकों के अधीन संचालित हो रहे हैं। मनसे प्रमुख ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक उच्च स्तरीय समिति द्वारा एक साथ चुनाव कराने की सिफारिश को मंजूरी तो दे दी है, लेकिन उसे राज्यों के विचारों पर भी गौर करना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
राज ठाकरे ने शिवाजी पार्क में किया क्रिकेट महाकुंभ का आगाज, मांजरेकर और देसाई की विरासत को दी श्रद्धांजलि
जयंती-पुण्यतिथि पर DJ और जुलूस निकालना बंद.., आंबेडकर जयंती पर राज ठाकरे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी ये सलाह
औरंगाबाद पश्चिम चुनाव याचिका खारिज; उबाठा के राजू शिंदे को हाईकोर्ट से झटका, संजय शिरसाट की जीत बरकरार
इतनी पार्टी बदली, पहले खुद तय करें कि उनका बॉस कौन है? नितेश राणे के बयान पर अमित ठाकरे का पलटवार
यहां पढ़ें – कोलकाता केस : डॉक्टरों की हड़ताल जारी, चीफ सेक्रेटरी के साथ ढाई घंटे चली बैठक बेनतीजा
इतना ही नही उन्होंने यह भी सवाल किया कि यदि कोई राज्य सरकार गिर जाए या विधानसभा भंग हो जाए या देश में मध्यावधि लोकसभा चुनाव हो जाएं तो इस स्थिति में क्या किया जाएगा। केंद्र सरकार ने “एक देश, एक चुनाव” योजना पर आगे बढ़ते हुए बीते बुधवार को देशव्यापी आम सहमति बनाने की कवायद के बाद चरणबद्ध तरीके से लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और स्थानीय निकायों के चुनाव एक साथ कराने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया।
इस बाबत गृह मंत्री अमित शाह ने कैबिनेट के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि यह देश में ऐतिहासिक चुनाव सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम होगा। विभिन्न विपक्षी दलों का हालांकि कहना है कि एक साथ चुनाव कराना व्यावहारिक नहीं है। सरकार का कहना है कि कई राजनीतिक दल पहले से ही इस मुद्दे पर सहमत हैं। उसने कहा कि देश की जनता से इस मुद्दे पर मिल रहे व्यापक समर्थन के कारण वे दल भी रुख में बदलाव कर सकते हैं जो अब तक इसके खिलाफ हैं।
यहां पढ़ें – UP : बहराइच में नए भेड़ियों के झुंड का खौफ, क्या ‘नरभक्षी लंगड़ा’ कर रहा नए दल का नेतृत्व
हालांकि कांग्रेस नेता एम वीरप्पा मोइली ने बीते बुधवार को आरोप लगाया कि ‘एक देश, एक चुनाव’ का विचार ‘संघीय व्यवस्था पर हमला’ है और PM मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का यह कदम ‘एक पार्टी और एक नेता’ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया गया है। कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में कानून मंत्री रहे मोइली ने इस फैसले को संविधान के सिद्धांतों के खिलाफ भी बताया है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
One country one election raj thackeray said municipal elections should be held in maharashtra first
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पहली बार ब्रिटेन पहुंचे भारतीय सीडीएस! जनरल अनिल चौहान की सर रिचर्ड नाइटन से हुई मुलाकात, जानें इसके मायने?
Apr 20, 2026 | 08:48 PMफेवीक्विक से चिपकी उंगलियां ऐसे छुड़ाने का दावा, वायरल वीडियो पर लोगों की नजर
Apr 20, 2026 | 08:41 PM‘नकली विरोध की कराई जा रही शूटिंग…’, महिला आरक्षण बिल पर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कसा तंज, बताया काली करतूत
Apr 20, 2026 | 08:38 PMझाड़-फूंक के बहाने ले गया और उतार दिया मौत के घाट, पिता ने बेटी का घोंटा गला; सामने आई हैरान करने वाली वजह
Apr 20, 2026 | 08:32 PMशादी की सालगिरह पर अनोखा अंदाज, कपल ने आरी से काटा केक, वीडियो वायरल
Apr 20, 2026 | 08:29 PMJEE Main Result 2026: NTA ने जारी किया सेशन 2 का रिजल्ट, 26 छात्रों ने 100 परसेंटाइल लाकर टॉप में बनाई जगह
Apr 20, 2026 | 08:27 PMभुसावल मंडल में नॉनइंटर लॉकिंग कार्य के चलते विशेष ब्लॉक, बडनेरा से गुजरने वाली कई ट्रेनें होंगी प्रभावित
Apr 20, 2026 | 08:21 PMवीडियो गैलरी

UP में दरोगा की दबंगई! 14 साल के मासूम को जड़ा थप्पड़, बाइक कराई साफ, फिर क्या हुआ देखें VIDEO
Apr 20, 2026 | 08:02 PM
नमाज के फायदे बताने पर भड़के लोग, नमिता थापर को सोशल मीडिया पर किया गया बुरी तरह ट्रोल! देखें VIDEO
Apr 20, 2026 | 07:38 PM
NGO की आड़ में धर्मांतरण और शोषण का गंदा खेल, नासिक के बाद अब नागपुर में हड़कंप, Video से जानिए पूरा मामला
Apr 20, 2026 | 04:34 PM
सरकार की नीयत में खोट, अखिलेश यादव ने आरक्षण बिल को बताया BJP का चुनावी स्टंट, PM मोदी से पूछे कड़े सवाल
Apr 20, 2026 | 01:51 PM
क्या रील की कीमत जान से ज्यादा है? मऊगंज में स्टंटबाजी के दौरान 3 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 10:01 PM
PM मोदी का बंगाल प्लान: ‘0’ बिजली बिल का किया वादा, TMC को बताया विकास का रोड़ा! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:33 PM














