तेज प्रताप यादव महुआ विधानसभा सीट से निर्दलीय मैदान में उतरते हैं, तो आरजेडी के कोर वोट बैंक में बंटवारे की स्थित पैदा हो सकती है। लेकिन यहां मुकेश कुमार रौशन की सियासी पकड़ मजबूत है। ते प्रताप के चुनाव लड़ने के ऐलान की चुनौती को मुकेश रौशन ने स्वीकार करते हुए यह साफ कर दिया है कि उन्हें कोई चिंता नहीं है।