थप्पड़बाज BDO की दबंगई, पैर पकड़ गिड़गिड़ाता रहा युवक, साहब बरसाते रहे तमाचे; वीडियो वायरल
Vaishali BDO Slapping Video: बिहार के वैशाली में सरकारी गाड़ी से मामूली टक्कर होने पर महनार के बीडीओ ने एक युवक पर थप्पड़ बरसाए। युवक माफी मांगता रहा, लेकिन अधिकारी का गुस्सा शांत नहीं हुआ।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
वायरल वीडियो स्क्रीनग्रैब, सोर्स- सोशल मीडिया
Bihar BDO Viral Video: वैशाली जिले के महनार प्रखंड में तैनात एक प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक मामूली विवाद पर अधिकारी अपना आपा खो बैठे और कानून को हाथ में लेते हुए एक बेबस युवक पर थप्पड़ों की बारिश कर दी।
बिहार के वैशाली जिले से प्रशासनिक हनक और संवेदनहीनता की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने पूरे राज्य के प्रशासनिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। यह घटना जिले के महनार प्रखंड की है, जहाँ तैनात बीडीओ साहब की सरकारी गाड़ी से एक कार सवार युवक की कार हल्की सी टच हो गई थी। सड़क पर चलने के दौरान होने वाली इस मामूली सी खरोंच ने अधिकारी को इस कदर उत्तेजित कर दिया कि उन्होंने पद की गरिमा को ताक पर रख दिया। जैसे ही गाड़ियां रुकीं, बीडीओ साहब अपनी गाड़ी से नीचे उतरे और बिना कोई बात सुने सीधे युवक पर थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए।
बिहार के वैशाली जिले के महनार से सत्ता के दुरुपयोग का शर्मनाक मामला सामने आया। बीडीओ की सरकारी गाड़ी से मामूली टक्कर के बाद युवक की बीच सड़क पिटाई,युवक हाथ जोड़ता और पैर पकड़ता रहा।
क्या यही प्रशासन है? निष्पक्ष जांच और कार्रवाई जरूरी। #Bihar #Vaishali #BDO #viralvideo pic.twitter.com/uaxFRr0FGL — Arpit shukla ✍🏽 (@JournoArpit) February 17, 2026
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
तेज आंधी में बाइक पर फंसे परिवार की शख्स ने की मदद, इंसानियत से भरा VIDEO वायरल
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
‘पैर पकड़कर मांगता रहा माफी, पर नहीं पसीजे अधिकारी’
सोशल मीडिया पर जो वीडियो प्रसारित हो रहा है, वह किसी भी संवेदनशील व्यक्ति को विचलित कर सकता है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि पीड़ित युवक अपनी गलती मान रहा था और हाथ जोड़कर बीडीओ साहब से माफी मांग रहा था। स्थिति यहां तक पहुंच गई कि युवक साहब के पैर पकड़कर गिड़गिड़ाने लगा ताकि उसे छोड़ दिया जाए। लेकिन पद के नशे में चूर अधिकारी पर इसका कोई असर नहीं हुआ; वे एक के बाद एक थप्पड़ युवक के चेहरे पर जड़ते रहे।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ‘सबूत’, फूटा जनता का गुस्सा
मौके पर मौजूद कुछ स्थानीय लोगों ने इस पूरी शर्मनाक घटना को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। जैसे ही यह वीडियो फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफार्मों पर वायरल हुआ, लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। नेटिजन्स ने सवाल उठाया है कि क्या सरकारी पद पर बैठे किसी भी अधिकारी को सरेराह किसी नागरिक के साथ मारपीट करने या कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार है? लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जिला प्रशासन से मांग की है कि ऐसे ‘थप्पड़बाज’ अधिकारी के खिलाफ तत्काल प्रभाव से अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई दूसरा अधिकारी ऐसी हिम्मत न कर सके।
फिलहाल इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि वैशाली जिला प्रशासन द्वारा किया जाना बाकी है, लेकिन तस्वीरों में दिख रही सच्चाई कुछ और ही बयां कर रही है। बड़ा सवाल यह है कि जनता के सेवक कहे जाने वाले अधिकारी जब जनता पर ही हाथ उठाने लगें, तो व्यवस्था पर भरोसा कैसे कायम रहेगा।
यह भी पढ़ें: उनको इलाज कराना चाहिए, हिमंता बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी को बताया ‘मानसिक रोगी’, असम में घुसपैठ पर क्या बोले?
अब सभी की निगाहें वैशाली जिला प्रशासन पर टिकी हैं कि वह इस मामले में क्या सफाई देता है और क्या दोषी बीडीओ पर कोई गाज गिरती है या मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा। यह घटना एक बार फिर बिहार में नौकरशाही की बेलगाम दबंगई की ओर इशारा करती है।
