बारिश कब होगी मेहरबान?
नई दिल्ली: देश के अधिकत्तर राज्यों में फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिली है। वहीं दक्षिण और पूर्वोत्तर की तरफ मानसूनी बारिश और उत्तर की तरफ हीटवेव आज भी जारी है। इस बाबत मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी गुरुवार को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड में हीटवेव का अलर्ट है।IMD की मानें तो अगले दो दिन में बिहार, झारखंड और ओडिशा में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ने की संभावनेा है। वहीं उत्तर प्रदेश में दो दिन बाद तापमान में 2 डिग्री की बढ़त भी हो सकती है।
अब तक मानसून केरल और तमिलनाडु होते हुए कर्नाटक भी पहुंच चुका है। इसके अब 10 जून तक महाराष्ट्र, 15 जून तक मध्य प्रदेश और 27 जून तक दिल्ली पहुंचने का अनुमान है। राजधानी दिल्ली में बीते बुधवार शाम मौसम के अचानक करवट लेने और कई इलाकों में बारिश होने से राजधानीवासियों को गर्मी से राहत मिली।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले दो घंटों के दौरान दिल्ली के अलग-अलग स्थानों सहित आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया था। दिल्ली में बुधवार शाम मौसम के अचानक करवट लेने और कई इलाकों में बारिश होने से राजधानीवासियों को गर्मी से राहत मिली।
वहाीं राजस्थान के अधिकांश भागों में बीते बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया था। यहां के धौलपुर में सर्वाधिक तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस रहा। IMD की मानें तो अगले 5 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज, बिजली और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है। वहीं अगले 4 से 5 दिनों तक उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत में हीटवेव की लहर जारी रहने की संभावना है। पता हो कि, मानसून 30 मई को केरल और नॉर्थ ईस्ट राज्यों और 31 मई को मानसून उत्तरी पश्चिम बंगाल में पहुंचा था।