- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- The Administration Took Immediate Action After The Inflow Of Water Increased In Jayakwadi Dam
Jayakwadi Dam में पानी की भारी आवक, 27 दरवाजे खोलकर 2.27 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया
Chhatrapati Sambhaji Nagar के जायकवाड़ी के जलग्रहण क्षेत्रों में पिछले 2 दिनों से लगातार बारिश के कारण बांध में तेज रफ्तार से पानी आता रहा है। रविवार को बांध के इमरजेंसी गेट्स को खोला गया था।
- Written By: अपूर्वा नायक

जायकवाड़ी डैम (सौ. सोशल मीडिया )
Chhatrapati Sambhaji Nagar News In Hindi: जायकवाड़ी के जलग्रहण क्षेत्रों में गत दो दिनों से जारी लगातार वर्षा के चलते बांध में तीव्र गति से पानी की आवक जारी है। रविवार को 2,75,168 क्यूसेक पानी की आवक दर्ज की गई।
संभावित खतरे को टालने के लिए बांध के आपातकालीन दरवाजे खोले गए व चरणबद्ध तरीके से 27 दरवाजों से 2,27,000 क्यूसेक पानी की निकासी की है। जा रही नाथसागर से छोडे गए पानी के कारण गोदावरी नदी उफान पर है। छोड़ा गया पानी नदी तल से सुचारू रूप से बहे यह सुनिश्चित करने के लिए सिंचाई विभाग ने तत्काल कदम उठाए हैं।
बांध नियंत्रण अधिकारी राजपूत ने बताया कि आपेगांव व हिरड़पुरी के उच्च स्तर बांधों के सभी दरवाजे खोलकर पानी के प्रवाह को नियंत्रित करने के उपाय किए गए हैं। पाटेगांव पुल के पास पानी बढ़ने से पश्चिम महाराष्ट्र व मराठवाड़ा का संपर्क शीघ्र ही टूट जाएगा। नाथसागर जलाशय में पानी का प्रवाह और बढ़ने पर गोदावरी नदी में 3 लाख क्यूसेक पानी छोडा जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
मोबाइल पासवर्ड ना बताने पर पत्नी की बैट से की दनादन पिटाई, मंत्री अतुल सावे के OSD पर हत्या के प्रयास का मामला
Kalyan Illegal Hoardings: कल्याण में अवैध होर्डिंग्स का जाल, मानसून से पहले बड़े हादसे का खतरा
नवी मुंबई में फ्लेमिंगो आवास पर विवाद, पर्यावरण समूहों ने रिपोर्ट खारिज करने की मांग
Bhiwandi Drain Cleaning Delay: भिवंडी में नाला सफाई ठप, टेंडर में देरी से बाढ़ का खतरा बढ़ा
हसूल तालाब ओवरफ्लो, खाम नदी में बाढ़
वर्षा के चलते शहर का प्रमुख जलस्रोत हसूल तालाब लगातार तीसरे वर्ष भरकर ओवरफ्लो हो गया। जलाशय का जलस्तर भरने से खाम नदी के बेसिन में पानी आते देख नदी तटीय बस्तियों के नागरिकों को मनपा ने सतर्क रहने की चेतावनी दी है। बच्चों को नदी किनारे जाने से रोकने के भोंगे बजाकर लोगों को सचेत किया गया।
ये भी पढ़ें :- Pune में दूध में मिलावट पर किसान परेशान, उपमुख्यमंत्री से समाधान की मांग
आपदा प्रबंधन मंत्री गिरीश महाजन ने किया दौरा
जलसंपदा व आपदा प्रबंधन मंत्री गिरीश महाजन ने रविवार की सुबह जायकवाड़ी बांध को भेंट दी। जलसंपदा विभाग के अधिकारियों संग गोदावरी नदी से नाथसागर में आने वाला जल प्रवाह, नाथसागर से छोड़ा जाने वाला पानी, नदिड़ व मराठवाड़ा क्षेत्र में निर्मित होने वाली परिस्थिति बाबत चर्चा की। महाजन ने राज्य के सभी विभागीय आयुक्तों व जिलाधिकारियों से संपर्क कर युद्ध स्तर बचावकार्य जारी रखने का आदेश दिया। एनडीआरएफ व राज्य आपदा दल कार्यरत हैं। बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थलों पर भेजने का कार्य जारी है।
The administration took immediate action after the inflow of water increased in jayakwadi dam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बरगी हादसा: क्रूज के री-फिट पर 38 लाख खर्च फिर कैसे खराब हुआ इंजन? लापरवाही या भ्रष्टाचार, खड़े हो रहे सवाल
May 05, 2026 | 12:25 PMमोबाइल पासवर्ड ना बताने पर पत्नी की बैट से की दनादन पिटाई, मंत्री अतुल सावे के OSD पर हत्या के प्रयास का मामला
May 05, 2026 | 12:23 PMनसरापुर कांड पर फूटा राज ठाकरे का गुस्सा, सरकार और समाज को दिखाया आईना, बोले- आरोपी को तड़पा-तड़पा के मारो
May 05, 2026 | 12:21 PMअब नहीं चलेगी पुरानी गाड़ी? सरकार का बड़ा नियम, टेंशन खत्म या बढ़ेगी परेशानी
May 05, 2026 | 12:21 PMKalyan Illegal Hoardings: कल्याण में अवैध होर्डिंग्स का जाल, मानसून से पहले बड़े हादसे का खतरा
May 05, 2026 | 12:21 PMNagpur Mahal Town Hall Project में तेजी, नगर भवन निर्माण की समीक्षा; 8 दिन में लागत विवरण देने के निर्देश
May 05, 2026 | 12:11 PMTMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM












