- Hindi News »
- India »
- Maharashtra Higher Secondary 12th Board Exams In Maharashtra Start From Today More Than 15 Lakh Students Will Appear
महाराष्ट्र में 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू, 15 लाख से भी ज्यादा छात्र देंगे एग्जाम
- Written By: अक्सा अंसारी

महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा 2024
मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में 12वीं बोर्ड की तैयारी कर रह लाखों छात्रों के लिए आज का दिन बेहद खास है क्यूंकि महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Maharashtra State Board of Secondary and Higher Secondary Education, MSBSHSE) द्वारा 12वीं की परीक्षा 2024 आज से ही शुरू हो रही है। ये परीक्षा 21 फरवरी से 14 मार्च तक आयोजित की जाएगी। पहले दिन छात्र इंग्लिश के पेपर का सामना करेंगे।
महाराष्ट्र हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट (Maharashtra Higher Secondary Certificate, HSC) बोर्ड परीक्षा को दो फेज़ में आयोजित किया गया है। पहले फेज़ में परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2:10 बजे तक आयोजित की जाएगी जबकि परीक्षा का दूसरा फेज़ दोपहर 3 बजे से शाम 6:10 बजे तक का होगा।
इस साल 15 लाख से ज्यादा छात्र देंगे परीक्षा
महाराष्ट्र हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट (HSC) बोर्ड परीक्षा 2024 राज्य भर के 3,320 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। इस साल कक्षा की 12वीं परीक्षा में 15 लाख से ज्यादा छात्रों के शामिल होने की उम्मीद है। बता दें, पिछले साल14,57,293 छात्रों ने महाराष्ट्र कक्षा 12वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी।
सम्बंधित ख़बरें
नकल का नहीं होगा कोई विकल्प
HSC बोर्ड ने “नकल-मुक्त परीक्षा” अभियान पर जोर देते हुए निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े इंतजाम किए है। परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस और स्मार्टवॉच जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स सख्त वर्जित है। छात्रों को केवल जरूरी स्टेशनरी आइटम लाने की ही इजाजत है। इसके अलावा परीक्षा शिफ्ट खत्म होने तक सभी छात्रों को बैठे रहना होगा। जल्द ही पेपर छोड़ कर परीक्षा हॉल छोड़ने की अनुमति किसी भी छात्र को नहीं दी जाएगी।
आईडी कार्ड का रखें ध्यान
छात्रों को स्कूल पहचान पत्र के साथ अपना प्रवेश पत्र ले जाना अनिवार्य होगा अन्यथा बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र के अंदर एंट्री नहीं दी जाएगी। इस साल छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 10 मिनट नहीं मिलेंगे। स्टूडेंट्स को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचे।
Maharashtra higher secondary 12th board exams in maharashtra start from today more than 15 lakh students will appear
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
125 साल पुराना एल्फिंस्टन ब्रिज ध्वस्त! अब बनेगा मुंबई का पहला डबल डेकर रेलवे ओवर ब्रिज, जानिए कैसा होगा
Apr 05, 2026 | 07:48 PMभारत के चयनकर्ताओं की उन पर…डेन स्टेन ने RR के तुषार देशपांडे को लेकर दिया बड़ा बयान
Apr 05, 2026 | 07:47 PMअसम चुनाव: ‘हिमंता सरमा की पत्नी के पास 3 पासपोर्ट’, पवन खेड़ा का आरोप; असम सीएम ने दिया कार्रवाई का अल्टीमेटम
Apr 05, 2026 | 07:33 PMचंद्रपुर-मूल महामार्ग पर बाघ का आतंक, गाय का शिकार कर सड़क पार ले गया
Apr 05, 2026 | 07:32 PMIPL 2026: चिन्नास्वामी में चेन्नई के कप्तान ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी RCB, यहां देखें प्लेइंग इलेवन
Apr 05, 2026 | 07:28 PMमातोश्री पगडंडी सड़क योजना: गांव की सड़कों को मिलेंगे सरकारी नंबर
Apr 05, 2026 | 07:26 PMSachin Tendulkar ने फोन पर राकेश बेदी की जमकर तारीफ, ‘धुरंधर 2’ पर बोले- क्या छक्का मारा है…
Apr 05, 2026 | 07:26 PMवीडियो गैलरी

BMC स्कूलों में ‘मनाचे श्लोक’ पर महा-संग्राम! वारिस पठान बोले- जबरन नहीं थोप सकते धार्मिक प्रार्थना
Apr 05, 2026 | 01:13 PM
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PM
इंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PM
Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM














