-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Madras High Court Quashes Tamil Nadu Government Job Order Karur Stampede Families
HC ने CM विजय को दिया झटका, करूर भगदड़ में मृतक परिजनों की नौकरी पर लगी रोक; स्किल ट्रेनिंग का दिया सुझाव
- Written By: अमन मौर्या
Vijay Karur Rally: मद्रास हाई कोर्ट ने करूर भगदड़ पीड़ितों के परिजनों को सरकारी नौकरी देने का तमिलनाडु सरकार का आदेश रद्द कर दिया। कोर्ट ने नियमित भर्ती प्रक्रिया पर जोर दिया है।

जोसेफ विजय (सोर्स- सोशल मीडिया)
Madras High Court On Karur Stampede: मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै बेंच ने तमिलनाडु सरकार के उस आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें करूर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को सरकारी नौकरी देने की बात कही गई थी। कोर्ट ने प्रदेश सरकार की ओर से मृतक परिवार के आश्रितों को दी गई नियुक्तियों पर कानूनी रोक लगा दी है।
बता दें, मुख्यमंत्री विजय की रैली में भगदड़ का मामला काफी लंबे समय से कानूनी और राजनीतिक बहस का विषय बना हुआ था। 27 सितंबर, 2025 को करूर में टीवीके चीफ और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय की एक रैली के दौरान भगदड़ हो गई थी। इसमें 41 लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद भीड़ प्रबंधन और प्रशासन की तैयारियों को लेकर गंभीर सवाल भी उठे थे।
कोर्ट ने नियमित भर्ती प्रक्रिया का किया समर्थन
मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै बेंच ने करूर भगदड़ में मारे गए लोगों के परिवारों को सरकारी नौकरी देने के आदेश पर सुनवाई की। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि सरकारी नौकरी को मुआवजे के तौर पर नहीं देखा जा सकता, क्योंकि हर सरकारी नौकरी परिवार की आजीविका का साधन होती है और इसके लिए नियमित भर्ती प्रक्रिया का पालन होना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
क्या थलापति विजय के बाद धनुष भी रखेंगे राजनीति में कदम? एक बयान से तेज हुईं अटकलें
रेलवे विज्ञापन ई-नीलामी मामला: नागपुर हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका, देरी और कानूनी सीमाओं का दिया हवाला
Jana Nayagan Collection Day 4: बॉक्स ऑफिस पर विजय का जलवा! ‘जन नायकन’ ने 4 दिनों में कमाई से रचा नया रिकॉर्ड
तमिलनाडु में पेयजल संकट गहराया, सूखते जलाशय और 8 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट, क्या बारिश देगी राहत?
कोर्ट ने दिया स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग का सुझाव
कोर्ट ने पुनर्वास के बेहतर उपाय के तौर पर स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग का सुझाव दिया। बेंच ने यह चिंता भी जताई कि इसी तरह की मांगें दूसरे हादसों के मामलों में भी उठ सकती हैं और यह भी ध्यान दिलाया कि भगदड़ की घटना की जांच अभी CBI कर रही है।
करूर भगदड़ में विजय ने जताई थी संवेदना
तमिलनाडु के करूर में भगदड़ के बाद प्रशासन पर लगातार सवाल उठ रहे थे। हादसे के बाद विजय ने अपने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक पोस्ट लिखकर अपना दर्द बयां किया था। विजय ने कहा था कि मेरा दिल टूट गया है। मैं असहनीय, और शोक में तड़प रहा हूं जिसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।
ये भी पढ़ें- विपक्ष चर्चा से भाग रहा…सरकार चर्चा को तैयार, ममता की करीबी रहीं सायोनी घोष ने NDA के पक्ष में की बैटिंग
मृतकों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए विजय ने कहा था कि करूर में अपनी जान गंवाने वाले मेरे प्यारे भाइयों और बहनों के परिवारों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त करता हूं।
Madras high court quashes tamil nadu government job order karur stampede families
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
HC ने CM विजय को दिया झटका, करूर भगदड़ में मृतक परिजनों की नौकरी पर लगी रोक; स्किल ट्रेनिंग का दिया सुझाव
Jul 27, 2026 | 07:15 PMBREAKING NEWS: जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर, मुरादाबाद कमिश्नर ने अगली सुनवाई तक लगाई रोक
Jul 27, 2026 | 07:00 PMAligarh: सीएम योगी और पीएम पर अभद्र नारेबाजी पड़ी भारी; वायरल वीडियो से होगी आरोपियों की पहचान, मुकदमा दर्ज
Jul 27, 2026 | 06:57 PMShiv Puja: सावन में व्रत नहीं रख सकें, तो कैसे मिलेगा भगवान शिव जी की कृपा? यहां जानिए
Jul 27, 2026 | 06:46 PMभोपाल: पूर्व चीफ सेक्रेटरी एवी सिंह की ‘गालीबाज’ बहू! शिव मंदिर को दी गाली; देखें बदतमीजी का पूरा VIDEO
Jul 27, 2026 | 06:43 PMiOS 26 अपडेट के बाद आपका iPhone हो गया है स्लो? इन 6 आसान सेटिंग्स से मिनटों में बढ़ सकती है स्पीड
Jul 27, 2026 | 06:43 PMगुरु परंपरा का अद्भुत संगम; 29 जुलाई को निकलेगी मुड़िया शोभायात्रा, जानिए इस परपंरा की कैसे हुई शुरूआत
Jul 27, 2026 | 06:38 PMवीडियो गैलरी

नवभारत लाइव के सवाल का बड़ा असर; सवाल उठते ही भोपाल पुलिस के आरक्षक ने अपनी ही बाइक का काटा चालान- देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 05:52 PM
50 करोड़ का खेल और रातों-रात बदले टीआई; दतिया उपचुनाव से पहले जीतू पटवारी का धमाकेदार वार, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:48 PM
अब तो नरोत्तम मिश्रा पर भी भरोसा नहीं, जीतू पटवारी का बीजेपी पर बड़ा हमला; जानिए क्या है पूरा मामला- VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:38 PM
मुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन ओवैसी! ये क्या बोल गए मौलाना रशीदी, यूपी चुनाव से पहले दी सख्त चेतावनी
Jul 27, 2026 | 02:20 PM
चार महीने का सीसीटीवी फुटेज दिखाइए… शंकराचार्य ने सरकार को दी खुली चुनौती-VIDEO
Jul 27, 2026 | 12:31 PM
‘जब तक जिंदा हूं परिवार को कमजोर नहीं होने दूंगा’— भरत तिवारी के घर पहुंचे पप्पू यादव-VIDEO
Jul 27, 2026 | 11:29 AM














