-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Lok Sabha Speaker Om Birla Says Legislature Executive Judiciary Should Work In Better Co Ordination For Public Welfare
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की बड़ी अपील, कहा-जन कल्याण के लिये विधायिका-कार्यपालिका, न्यायपालिका बेहतर समन्वय से करें काम
- Written By: सुभाष यादव

नई दिल्ली: संवैधानिक लोकतंत्र के महत्व को रेखांकित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बृहस्पतिवार को कहा कि विधायिका, कार्यपालिका एवं न्यायपालिका को अपनी-अपनी सीमाओं में रहकर बेहतर ढंग से और समन्वय के साथ काम करना चाहिए ताकि देश की जनता और समाज का कल्याण सुनिश्चित किया जा सके।
उन्होंने कहा कि छात्रों एवं युवाओं को कानून बनाने की प्रक्रिया के दौरान सरकार एवं जन प्रतिनिधियों को सुझाव एवं राय देनी चाहिए। संसद के केंद्रीय कक्ष में “संविधान में निहित शक्तियों का पृथक्करण” विषय पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि भारत का संविधान हमारे लिये एक ऐसा मार्गदर्शक ग्रंथ है जो पिछले सात दशकों की यात्रा में सामाजिक, आर्थिक विकास सहित सभी कार्यो में राह दिखा रहा है तथा लोकतंत्र को मजबूती प्रदान कर रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन विवाद, मनपा ठेकेदारों ने खोला मोर्चा; कानूनी पेच बढ़ने के आसार
नवभारत संपादकीय: राजनीति का पुराना टकराव फिर चर्चा में, गन लॉबी के दबाव में अमेरिकी नेतृत्व
गोंदिया में अनुसूचित जाति और नवबौद्ध शासकीय निवासी स्कूल में प्रवेश शुरू; समाज कल्याण विभाग की अनूठी पहल
नवभारत संपादकीय: केरल चुनाव, एलडीएफ और यूडीएफ के बीच सीधी टक्कर
उन्होंने कहा कि हमारा संविधान ऐसा अद्भुत मिश्रण है जहां संसदीय प्रणाली को चलाने के लिये विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका जैसी संस्थाओं को अलग-अलग कार्य एवं अधिकार दिये हैं। बिरला ने कहा कि विधायिका देश के लोगों की चिंताओं का ध्यान रखती है और उसके अनुरूप कानून बनाती है। कार्यपालिका सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों को लागू करने का काम करती है तथा न्यायपालिका कानूनों की व्याख्या एवं न्याय देने का काम करती है।
उन्होंने कहा, ‘‘ ऐसे में इन तीनों अंगों को अपनी-अपनी सीमाओं में रहकर किस तरीके से काम करना है, इसका ध्यान देना होगा। इन तीनों अंगों में कोई प्रतिस्पर्धा नहीं हो और ये आपस में मिलकर समन्वय के साथ ऐसी कार्य योजना बनाए जिससे समाज एवं जनता का अधिकतम कल्याण सुनिश्चित हो। ” लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति युवाओं की अधिक जिम्मेदारी है । उन्होंने कहा, ‘‘लम्बे समय तक हमने अधिकारों की बात की । आज समाज के प्रति हमारा क्या कर्तव्य है, इस पर ध्यान देने की जरूरत है। ” बिरला ने कहा कि देश में पिछले 75 वर्षो में कई अच्छे कानून बने हैं और इन कानूनों के माध्यम से लोगों को अधिकार दिये गए हैं, उनके जीवन को बेहतर बनाने का प्रयाय हुआ है ।
उन्होंने कहा कि जो भी कानून सरकार ने बनाये हैं, वे जनता के कल्याण के लिये बने हैं, समाज के अंतिम छोर तक के लोगों की भलाई के लिये बने हैं। लोकसभा अध्यक्ष ने कार्यक्रम में मौजूद विधि संकाय के छात्रों से कहा कि कानून बनाने की प्रक्रिया के दौरान जब इसका मसौदा विचारार्थ रखा जाता है तब युवाओं एवं छात्रों के इसके बारे में अपनी राय देनी चाहिए तथा जन प्रतिनिधियों को सुझाव देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इससे बेहतर कानून बनाने में मदद मिलेगी। बिरला ने कहा कि आने वाले दिनों में देश के सभी विधानमंडलों के कार्यो, चर्चाओं, अच्छी परिपाटी, बेहतर नवोन्मेष आदि को एक प्लेटफार्म पर लाया जायेगा और इस दिशा में तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि संसद के कामकाज को कागजरहित बनाने की दिशा में भी तेजी से काम हो रहा है। बिरला ने कहा कि वर्ष 2018 में जहां संसद में 60 प्रतिशत कामकाज आनलाइन माध्यम से होता था, वह अब करीब 95 प्रतिशत हो गया है।
उन्होंने कहा कि आजादी से पहले से लेकर अभी तक की विभिन्न चर्चाओं एवं रिकार्ड के डिजिटलीकरण का काम किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, विधि एवं न्याय मंत्री किरण रिजीजू ने भी संबोधित किया। इसमें सांसद पी पी चौधरी, सुशील कुमार मोदी तथा भारतीय संस्कृति संबंध परिषद के अध्यक्ष विनय सह्रस्त्रबुद्धे भी मौजूद थे। (एजेंसी)
Lok sabha speaker om birla says legislature executive judiciary should work in better co ordination for public welfare
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
AI Fashion Try-On: अब खरीदने से पहले देखें कपड़े आप पर कैसे दिखेंगे, लेकिन क्या AI का यह फीचर बढ़ा रहा है अंडर
Jul 26, 2026 | 02:41 PMअब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PMकेंद्र में जाएंगे सीएम देवेंद्र फडणवीस? दिल्ली जाने की अटकलों पर खुद इंफ्रास्ट्रक्चर मैन ने तोड़ी चुप्पी
Jul 26, 2026 | 02:41 PMकेरल के मलप्पुरम में भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर पार कर पलटी तेज रफ्तार बस; 1 की मौत, 26 घायल
Jul 26, 2026 | 02:35 PM81 रन की तूफानी पारी के बाद ईशान किशन का बड़ा बयान, बोले- शतक से ज्यादा जरूरी…
Jul 26, 2026 | 02:34 PMहिंसा के लिए नहीं है… ईरान पर हमलों के वीडियो में Firework गाना देख भड़कीं कैटी पेरी, ट्रंप प्रशासन को घेरा
Jul 26, 2026 | 02:30 PMपुणे के बांधों में 80% से ज्यादा पानी, एक साल की पेयजल चिंता खत्म; गंदे पानी की सप्लाई बनी चुनौती
Jul 26, 2026 | 02:27 PMवीडियो गैलरी

भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM
अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM














