- Hindi News »
- India »
- Kumaraswami Kamaraj The One And Only Kingmaker Of Congress
कांग्रेस का वो नेता, जिसे कहा जाता था ‘किंगमेकर’, दो बार ठुकराया प्रधानमंत्री पद
kamaraj birth anniversary: के. कामराज, भारतीय राजनीति के 'किंगमेकर', जिन्होंने दो बार प्रधानमंत्री पद ठुकराया और लाल बहादुर शास्त्री व इंदिरा गांधी को देश का नेतृत्व सौंपा।
- Written By: अक्षय साहू

के. कामराज (फोटो-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: भारतीय राजनीति में किंग तो कई हुऐ हैं, लेकिन किंगमेकर सिर्फ रहे है। के. कामराज, एक ऐसा नेता जो अगर चाहता, तो भारत के सबसे ताकतवर पद पर काबिज हो सकता था। जिसने अकेले मोरारजी देसाई को दो बार प्रधानमंत्री बनने से रोका और पहले लाल बहादुर शास्त्री, फिर इंदिरा गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाया। जिनकी सादगी और दूरदर्शिता से प्रभावित होकर पंडित नेहरू ने उन्हें कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया। आइए आज उनके जन्मदिन के मौके पर आपको उनसे जुड़े कुछ किस्से बताते हैं।
दो बार ठुकराया प्रधानमंत्री पद
1964 में जब पंडित नेहरू का निधन हुआ, तब कांग्रेस पार्टी और देश दोनों ही अनिश्चितता के दौर में थे। उस समय पार्टी अध्यक्ष के रूप में कामराज के पास इतनी ताकत थी कि वे खुद प्रधानमंत्री बन सकते थे। लेकिन उन्होंने सत्ता की कुर्सी के बजाय देश के भविष्य को प्राथमिकता दी और लाल बहादुर शास्त्री को आगे बढ़ाया।
1966 में जब शास्त्री जी का अचानक निधन हुआ, तब एक बार फिर कामराज के पास प्रधानमंत्री बनने का मौका था। मगर इस बार भी उन्होंने निजी महत्वाकांक्षा को दरकिनार किया और इंदिरा गांधी को प्रधानमंत्री बनाने में निर्णायक भूमिका निभाई। इसीलिए उन्हें ‘किंगमेकर’ कहा गया जो खुद राजा बन सकता था, लेकिन दूसरों को गद्दी तक पहुंचाता रहा।
सम्बंधित ख़बरें
17 मई का इतिहास: जब चार्ली चैपलिन की कब्र खोदकर चुराया गया ताबूत, भारत ने जीते 6 गोल्ड; जानिए अनोखी कहानी
16 मई का इतिहास: अमेरिकी वैज्ञानिक क्लोन की स्टेम सेल रिसर्च में बड़ी कामयाबी, 16 मई को हुआ था पहला ऑस्कर
15 मई का इतिहास: फास्ट फूड की दुनिया बदलने से लेकर ‘धक-धक गर्ल’ के जन्म तक, बेहद खास है आज का दिन
सिक्किम के भारत में विलय के 51 साल, राजशाही के अंत से जैविक क्रांति तक, जानें हिमालयी राज्य का गौरवशाली सफर
शिक्षा सुधार में रचा इतिहास
1954 से 1963 तक, जब कामराज मद्रास राज्य (अब तमिलनाडु) के मुख्यमंत्री थे, उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे क्रांतिकारी फैसले लिए जो आज भी मिसाल हैं। उन्होंने ‘मिड-डे मील योजना’ की शुरुआत की, जिससे हजारों गरीब बच्चे स्कूल आने लगे। उनका मानना था, “अगर एक गरीब बच्चा भूखा है, तो उसे पहले खाना दो, फिर किताब।” यही सोच उन्हें आम नेताओं से अलग करती थी। कामराज द्वारा शुरू की गई यह योजना इतनी सफल रही कि बाद में भारत सरकार ने इसे पूरे देश में लागू किया।
संगठन के लिए छोड़ा पद
1963 में जब कामराज को लगा कि कांग्रेस कमजोर हो रही है, तब उन्होंने एक साहसिक निर्णय लिया ‘कामराज योजना’ पेश की। इस योजना के तहत उन्होंने खुद समेत कई वरिष्ठ नेताओं से अपील की कि वे सरकारी पदों से इस्तीफा देकर पार्टी संगठन को मजबूत करें। खुद इसकी शुरुआत करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और पूरी तरह पार्टी को पुनर्गठित करने में लग गए। उनकी इसी दूरदर्शिता को देखकर प्रधानमंत्री नेहरू ने उन्हें दिल्ली बुलाकर कांग्रेस का अध्यक्ष बना दिया।
ये भी पढ़े: निशानेबाज: बॉलर करता बैटर को लाचार, गेंद के अलग-अलग प्रकार
कामराज क्यों नहीं बने पीएम
लेखक बाला जयरामन की किताब “Kamaraj: The Kingmaker” के अनुसार, कामराज का मानना था कि देश का प्रधानमंत्री बनने के लिए किसी व्यक्ति को अच्छी अंग्रेज़ी और हिन्दी का ज्ञान होना चाहिए। लेकिन खुद कामराज की हिन्दी और अंग्रेज़ी उतनी अच्छी नहीं थीं। वे एक गरीब परिवार से आते थे और उनकी स्कूली शिक्षा भी अधूरी रही थी। यही कारण रहा कि वे कभी प्रधानमंत्री नहीं बने जबकि उनकी योग्यता और नेतृत्व क्षमता उस पद के बिल्कुल योग्य थी।
Kumaraswami kamaraj the one and only kingmaker of congress
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
NEET पेपर लीक में 10वीं गिरफ्तारी: 100 करोड़ के कोचिंग साम्राज्य का मालिक शिवराज मोटेगांवकर लातूर से गिरफ्तार
May 18, 2026 | 03:25 PMइंदौर में टैंकर की टक्कर से मां और 2 मासूमों की मौत, पति की हालत गंभीर, आरोपी ड्राइवर फरार
May 18, 2026 | 03:13 PMअब सस्ती पड़ेगी Electric Car, बैट्री किराये पर मिलने से बिक्री में बड़ा उछाल, वाहन चालकों को राहत
May 18, 2026 | 03:07 PMजेल में बंद पाखंडी अशोक खरात के परिवार को 3 करोड़ का सरकारी मुआवजा? नासिक में ‘कुंभ रिंग रोड’ पर नया विवाद
May 18, 2026 | 03:03 PMप्रयागराज के सिविल लाइंस में होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 12 से ज्यादा लोग, इलाके में मचा हड़कंप- VIDEO
May 18, 2026 | 02:44 PMरॉबर्ट वाड्रा ने बिना शर्त वापस ली याचिका, बदली रणनीति या ED का खौफ? अब आगे क्या?
May 18, 2026 | 02:40 PMनागपुर हाई कोर्ट का मनपा को बड़ा झटका, फीस विवाद पर मनपा को राहत नहीं; मध्यस्थ बदलने की मांग खारिज
May 18, 2026 | 02:39 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














