-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Haryana Election 40 People Prime Minister Modi Home Minister Amit Shah Are Bjp Star Campaigners
हरियाणा चुनाव: जारी हुई BJP के स्टार प्रचारकों की लिस्ट, PM मोदी टॉप पर, गृह मंत्री शाह सहित ये 40 लोग शामिल
- Written By: राहुल गोस्वामी
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट आज जारी कर दी है। स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सबसे उपर पहला नाम PM नरेंद्र मोदी का है। हरियाणा की 90 विधानसभा सीट के लिए आगामी 5 अक्टूबर को मतदान होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट आज जारी कर दी है। इस खास सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, मनोहर लाल खट्टर समेत 40 नेताओं के नाम शामिल है।
इसके साथ ही अर्जुन राम मेघवाल, शिवराज सिंह चौहान, धर्मेंद्र प्रधान, रवनीत सिंह बिट्टू, राव इंद्रजीत सिंह और कृष्ण पाल गुर्जर का नाम भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल है। वहीं अन्य स्टार प्रचारकों में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा शामिल हैं।
यहां पढ़ें – NSA अजीत डोभाल ने पुतिन को दिया PM मोदी का मैसेज, आमने-सामने हुई मीटिंग का देखें Video
सम्बंधित ख़बरें
गुजरात उपचुनाव: वडोदरा की मंजलपुर सीट से BJP ने किसे बनाया उम्मीदवार?
रात में बने भाजपा जिला उपाध्यक्ष, सुबह नाम हुआ गायब! शहडोल में संगठन की सियासत पर उठे सवाल; जानें पूरा मामला
BJP में शामिल होते ही बड़ा इनाम, 3 घंटे के भीतर राज्यसभा उम्मीदवार बने TMC के 3 पूर्व नेता
‘अवार्ड-जीवी’ ले रहे यूरेनियम डील का क्रेडिट, कांग्रेस का PM मोदी पर हमला; कहा- BJP ने समझौते का किया था विरोध
इस BJP के स्टार प्रचारकों में पीयूष गोयल, हरदीप सिंह पुरी, सुधा यादव, वसुंधरा राजे सिंधिया, स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर, दीया कुमारी, हेमा मालिनी, किरण चौधरी, नवीन जिंदल, कुलदीप बिश्नोई और बबीता फोगाट का नाम भी शामिल हैं।
देखा जाए तो स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सबसे उपर पहला नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है। सूत्रों की मानें तो वह अपनी पहली रैली आगामी 14 सितंबर को कुरूक्षेत्र में करेंगे। यहीं से उनके प्रचार की शुरुआत होगी। वहीं इसके बाद राज्य में PM मोदी की 5 रैलियां प्रस्तावित हैं।
यहां पढ़ें – अमेरिका में होगा ‘क्वाड शिखर सम्मेलन’,बाइडन होंगे मेजबान, PM मोदी भी होंगे मौजूद
ऐसी भी खबर है कि प्रधानमंत्री मोदी प्रदेश की उन सीटों पर रैली करेंगे जहां उनके कैंडिडेट कमजोर हैं, या पार्टी की स्थिति ठीक नहीं। इसके अलावा स्टार प्रचारकों की लिस्ट में 5 राज्यों के CM के भी नाम हैं।
जानकारी दें कि हरियाणा की 90 विधानसभा सीट के लिए आगामी 5 अक्टूबर को मतदान होगा। वहीं मतगणना आगामी आठ अक्टूबर को होगी। सत्तारूढ़ BJP की नजर विधानसभा चुनावों में लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने पर जरुर है लेकिन उसे कांग्रेस से इस बार कड़ी चुनौती मिल रही है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Haryana election 40 people prime minister modi home minister amit shah are bjp star campaigners
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नर्मदापुरम : इटारसी में चलती ट्रेन पर चढ़ा युवक ओएचई लाइन की चपेट में आया, 70 फीसदी झुलसा, जिला अस्पताल रेफर
Jul 10, 2026 | 08:12 AMअयोध्या राम मंदिर: ट्रस्ट ने चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा की VIP ID की बंद, आउटसोर्सिंग पर भी लगी रोक!
Jul 10, 2026 | 08:12 AMराज ठाकरे का BJP-RSS पर बड़ा आरोप, बोले- 1400 करोड़ का हिसाब दो; गडकरी-फडणवीस पर भी साधा निशाना
Jul 10, 2026 | 08:10 AM10 जुलाई का इतिहास: जब पाकिस्तान ने आखिरकार बांग्लादेश को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में दी मान्यता
Jul 10, 2026 | 08:07 AMअमरावती में पटवारी विपुल ठाकरे पर गंभीर आरोप; दुष्कर्म और ₹5 करोड़ की ठगी के मामले में सर्विस रिवॉल्वर जब्त
Jul 10, 2026 | 08:06 AM76 साल के हुए सुनील गावस्कर, तस्वीरों में देखिए ‘लिटिल मास्टर’ के शानदार करियर की 8 यादगार झलकियां
Jul 10, 2026 | 08:05 AMPoK के शुबाजाबाद में सुरक्षा बलों की फायरिंग में 2 युवकों की मौत, प्रदर्शनकारियों का भड़का गुस्सा
Jul 10, 2026 | 08:04 AMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














