- Hindi News »
- India »
- Kiren Rijiju Accused West Bengal Cm Mamata Banerjee Of Inciting Violence News In Hindi
‘ममता बनर्जी बंगाल में भड़का रही हैं हिंसा’, मोदी के मंत्री ने दीदी को पढ़ाया संविधान
Waqf Law: नए वक्फ कानून पर टीएमसी बनाम केंद्र, रिजिजू बोले– प्रदर्शन के लिए लोगों को उकसा रही हैं सीएम ममता बनर्जी।
- Written By: अर्पित शुक्ला

केंद्रीय मंत्री रीजीजू ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया
कोच्चि: केंद्रीय मंत्री किरेन रीजिजू ने मंगलवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी यह कहकर हिंसा भड़का रही हैं कि लोग वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन करें और वह इस कानून को अपने राज्य में लागू नहीं करेंगी। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने कोच्चि में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री यह घोषणा कैसे कर सकती हैं कि वह संसद की ओर से पारित वक्फ संशोधन अधिनियम को राज्य में लागू नहीं करेंगी।
ममता के इस बयान के बारे में पूछे जाने पर कि वह पश्चिम बंगाल में संशोधित वक्फ अधिनियम लागू नहीं होने देंगी, रिजिजू ने कहा, “कैसे? वह कैसे कह सकती हैं कि वह इसे लागू नहीं करेंगी?
क्या बोले रिजिजू?
वह एक संवैधानिक पद पर काबिज हैं और यह कानून एक संवैधानिक संस्था की ओर से पारित किया गया है, फिर वह कैसे कह सकती हैं कि वह किसी ऐसी चीज का पालन नहीं करेंगी, जो संवैधानिक है।” पश्चिम बंगाल में वक्फ अधिनियम के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन से जुड़े सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, “मुख्यमंत्री यह कहकर स्पष्ट रूप से हिंसा भड़का रही हैं कि लोग वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन करें और वह संसद की ओर से पारित कानून का पालन नहीं करेंगी।”
सम्बंधित ख़बरें
अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन पर ED का शिकंजा, 39 करोड़ की संपत्ति कुर्क; मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा ऐक्शन
Manipur Violence: फिर सुलग उठा मणिपुर, रॉकेट हमले में 2 मासूमों की मौत से भड़की हिंसा; कई जिलों में इंटरनेट ठप
‘महिला अछूत नहीं हो सकती’, माहवारी पर सुप्रीम कोर्ट जज की दो टूक; सबरीमाला विवाद पर सरकार से तीखी बहस
कश्मीर में बड़े आतंकी मॉड्यूल का भांडाफोड़, 16 साल से फरार चल रहे आतंकी सरगना अबू हुरैरा समेत 5 गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के भांगर इलाके में सोमवार को वक्फ (संशोधन) अधिनियम को लेकर हिंसा की ताजा घटनाएं हुईं। इससे पहले, राज्य के मुर्शिदाबाद जिले में इस अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई थी।
गैर-धार्मिक गतिविधियों में शामिल न हों
इससे पहले मुख्यमंत्री ममता ने कहा कि कृपया धर्म के नाम पर गैर-धार्मिक गतिविधियों में शामिल न हों।” तृणमूल कांग्रेस प्रमुख बनर्जी ने कहा कि विभिन्न धर्मों के कार्यक्रम में भाग लेने के कारण कुछ लोग न सिर्फ उनकी आलोचना करते हैं, बल्कि उनका उपनाम भी बदल देते हैं। मुर्शिदाबाद के धुलियान इलाके में संशोधित वक्फ अधिनियम के विरोध में शुक्रवार को भड़की हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।
देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
विपक्षी इंडियन सेक्युलर फ्रंट के समर्थकों की सोमवार को दक्षिण 24 परगना जिले के भांगर में पुलिस के साथ झड़प हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए और कई पुलिस वाहनों को आग लगा दी गई। ममता ने ‘स्काईवॉक’ का उद्घाटन करने के बाद प्रसिद्ध मंदिर तक पहुंचने के लिए इसका उपयोग किया। ममता के साथ महापौर फिरहाद हकीम, खेल मंत्री अरूप बिस्वास और अन्य लोग भी मौजूद थे।
Kiren rijiju accused west bengal cm mamata banerjee of inciting violence news in hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बंगाल में कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक, महिलाओं को ₹2000 और किसानों को ₹15000 सालाना; घोषणा पत्र के 5 बड़े वादे
Apr 07, 2026 | 08:17 PMसमुद्री सुरक्षा होगी हाईटेक: अवैध मछलीमारी पर लगाम के लिए महाराष्ट्र खरीदेगा 10 नए ड्रोन
Apr 07, 2026 | 08:16 PMठाणे-बोरीवली ट्वीन टनेल के लिए टीबीएम ‘नायक’ लांच, सबसे लंबी रोड टनेल होगी तैयार
Apr 07, 2026 | 08:01 PMऋषि दुर्वासा के श्राप से हिल गई थी दुनिया, भगवान भी नहीं बच पाए
Apr 07, 2026 | 07:54 PMगोंदिया में 2.61 लाख मवेशियों की ईयर टैगिंग पूरी, बिना बारकोड न बिक्री होगी, न मिलेंगे सरकारी लाभ
Apr 07, 2026 | 07:54 PMईरान पर ‘महाप्रलय’ या शांति? ट्रंप की डेडलाइन से पहले जेडी वेंस का बड़ा बयान- ‘गेंद अब तेहरान के पाले में’
Apr 07, 2026 | 07:52 PMवैभव सूर्यवंशी से लेकर समीर रिजवी तक, IPL 2026 में इन युवा खिलाड़ियों ने बिखेरी अपनी चमक
Apr 07, 2026 | 07:49 PMवीडियो गैलरी

असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM
शर्मनाक! मुंबई में महिला टॉयलेट के अंदर चल रहा था कैफे, वीडियो वायरल होने के बाद BMC ने लिया एक्शन
Apr 06, 2026 | 10:08 PM
Basti में ब्राह्मण नेता अभयदेव शुक्ला पर एफआईआर, सीएम योगी पर की थी टिप्पणी
Apr 06, 2026 | 10:02 PM
जनता की उम्मीदों को ‘थैले’ में भर रहे थे कलेक्टर साकेत मालवीय, तभी सिंधिया ने लगा दी क्लास! देखें पूरी VIDEO
Apr 06, 2026 | 09:53 PM
BJP खाली सिलेंडर दे सकती है, भरे हुए नही, अखिलेश यादव का तंज; बोले- चुनाव बाद बढ़ेंगी तेल की कीमतें- VIDEO
Apr 06, 2026 | 09:27 PM














