खड़गे-राहुल और प्रियंका ने SIR का पोस्टर फाड़ा, लगे मोदी सरकार हाय-हाय के नारे

INDIA Alliance Protest: बिहार वोटर लिस्ट रिवीजन को लेकर देश की सियासत गर्माई हुई है। आज संसद परिसर में खड़गे, राहुल और प्रियंका गांधी ने एसआईआर का पोस्टर फाड़ के डस्टबिन में डाल दिया।
खड़गे-राहुल और प्रियंका ने SIR का पोस्टर फाड़ा, लगे मोदी सरकार हाय-हाय के नारे
प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Protest Aginst SIR: बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन मानसून सत्र के 5वें दिन भी जारी रहा। बिहार विधानसभा चुनाव से चंद महीने पहले चुनाव आयोग के वोटर लिस्ट रिवीजन ने बिखरे विपक्ष फिर से एक जुट कर दिया है। शुक्रवार को भी संसद नहीं चल पाई। प्रश्नकाल के दौरान ही विपक्षी दल के सांसदों ने सदन में हंगामा किया। इसके बाद संसद की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। वहीं कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में गांधी प्रतिमा से लेकर मकर द्वारा तक पैदल मार्च निकाला।

विपक्षी सांसदों के इस पैदल मार्च में मुख्य रूप से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत अलग-अलग दलों के सैकड़ों सांसद शामिल हुए। मकर द्वार पर जब पैदल मार्च पहुंचा तो यहां सभी सांसदों ने वोटर लिस्ट रिवीजन के खिलाफ नारेबाजी। इसके अलावा वोटर लिस्ट रिवीजन का SIR लिखा हुआ पोस्टर भी फाड़ा।

SIR का पोस्टर फाड़ डस्टबिन में डाला

पोस्टर फाड़ने की शुरुआत कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने की। इसके बाद राहुल गांधी फिर प्रियंका गांधी ने पोस्टर फाड़कर डस्टबिन में फेंक दिया। इसके बाद मोदी सरकार हाय-हाय के नारे भी लगाए। विपक्षी सांसदों ने चुनाव आयोग के वोटर लिस्ट रिवीजन को लोकतंत्र विरोधी करार दिया है।

गरीबों से वोटिंग का अधिकार छीनना चाहती है सरकारः खड़गे

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष खड़गे ने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों के मतदान का आधिकार छीनना चाहती है। वे केवल एलीट क्लास को वोट का अधिकार देना चाहिते हैं। केंद्र सरकार संविधान का पालन नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई एसआईआर के खिलाफ जारी रहेगी। पैदल मार्च का वीडियो-

28 जुलाई को चर्चा पर राजी विपक्ष-सरकार

वहीं खास बात ये है कि विपक्षी दल 28 जुलाई को प्रदर्शन छोड़ सदन में चर्चा के लिए राजी हो गए हैं। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद एक सर्वदलीय बैठक बुलाई। इस बैठक में 28 जुलाई से सदन को सुचारू रूप से चलाए जाने पर सहमति बन गई है। 28 जुलाई को पहलगाम आतंकी हमले, ऑपरेशन सिंदूर और सीजफायर से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com