- Hindi News »
- India »
- Keshav Prasad Mauryas Helicopter Emergency Landing Lucknow Airport Due To Technical Snag
केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर में भरा धुंआ, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे BJP नेता
Uttar Pradesh News: केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की टेक्निकल खराबी की वजह से लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।
- Written By: अर्पित शुक्ला

फाइल फोटो (Image- Social Media)
Keshav Prasad Maurya: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गए। लखनऊ से कौशांबी के लिए उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद उनके हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते राजधानी के अमौसी एयरपोर्ट पर इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।
मिली जानकारी के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री लखनऊ के ला मार्ट्स (La Marts) मैदान से कौशांबी के लिए रवाना हुए थे। उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद हेलीकॉप्टर के केबिन में अचानक धुआं भरने लगा और डिस्प्ले सिस्टम भी बंद हो गया। इससे हेलीकॉप्टर में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।
बाल-बाल बचे केशव प्रसाद मौर्य
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने तुरंत लखनऊ एटीसी (Air Traffic Control) से संपर्क किया और अमौसी एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग की अनुमति मांगी। इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। हेलीकॉप्टर के जमीन पर उतरते ही सुरक्षा और तकनीकी टीमों ने उसे घेर लिया और उपमुख्यमंत्री को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्राथमिक जांच में इस घटना की वजह तकनीकी खराबी बताई जा रही है। फिलहाल विशेषज्ञों की तकनीकी टीम पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 17 अप्रैल LIVE: हरिवंश नारायण सिंह को राज्यसभा का उपसभापति चुना गया
Sambhal News: संभल में फिर गरजा योगी का बुल्डोजर, वर्षों पुराना इमामबाड़ा और ईदगाह पलभर में धराशाई
Breaking News: दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, आपस में टकराए दो विमानों के पंख- VIDEO
लखनऊ में आग से मचा कोहराम, स्वाहा हो गईं सैकड़ों झोपड़ियां; बेघर हुए हजारों लोग, कई मौतों की आशंका
अचानक बंद हो गया डिस्प्ले
बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर जब बछरावा इलाके के पास पहुंचा, तभी पायलट के डैशबोर्ड पर लगा डिस्प्ले अचानक बंद हो गया। डिस्प्ले बंद होने के कारण हेलीकॉप्टर को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया, इसलिए पायलट ने तुरंत हेलीकॉप्टर को वापस एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया। इसी दौरान हेलीकॉप्टर के अंदर धुआं भी भरने लगा, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। हालांकि पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को सुरक्षित तरीके से एयरपोर्ट पर उतार दिया।
यह भी पढ़ें- छत्रपति हत्याकांड में गुरमीत राम रहीम बरी, पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने रद्द की 2019 की सजा
हेलीकॉप्टर में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उनके सहयोगी विवेक, सुरक्षाकर्मी और पायलट मौजूद थे। राहत की बात यह है कि इस घटना में सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। फिलहाल तकनीकी टीम हेलीकॉप्टर में आई खराबी की जांच कर रही है।
Keshav prasad mauryas helicopter emergency landing lucknow airport due to technical snag
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
यवतमाल जिला परिषद स्कूलों का बदला स्वरूप, 4.83 लाख छात्र और विशेषज्ञ शिक्षकों के साथ शिक्षा व्यवस्था मजबूत
Apr 17, 2026 | 02:00 PM‘छोटा मटका’ बाघ केस में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अब गोरेवाड़ा की तर्ज पर ताडोबा में बनेगा रेस्क्यू सेंटर
Apr 17, 2026 | 01:56 PMMaharashtra Fake Call Center: कॉल सेंटर घोटाले में अफसरों की मिलीभगत, CBI जांच पर उठे सवाल
Apr 17, 2026 | 01:49 PMक्या SC आरक्षण को टुकड़ों में बांट रही है सरकार? नितिन राउत ने अनंत बदर समिति की रिपोर्ट पर उठाए गंभीर सवाल
Apr 17, 2026 | 01:44 PMHormuz खोलने के लिए MBS का गेम प्लान: लेबनान सीजफायर और ईरान शांति वार्ता की स्टोरी
Apr 17, 2026 | 01:42 PMनहीं खुला होर्मुज तो बर्बाद हो जाएगा US! ईरान ने एक नहीं दबा रखी है ट्रंप की 2 नाजुक नसें, जानें क्या है राज
Apr 17, 2026 | 01:38 PMमुंबई का शहरी विकास मॉडल बना मिसाल, MMRDA की कार्यप्रणाली अपनाने की तैयारी
Apr 17, 2026 | 01:38 PMवीडियो गैलरी

नीतीश ने बिहार के साथ किया बड़ा गेम…सम्राट चौधरी के CM बनते ही प्रशांत किशोर ने खोल दिया मोर्चा
Apr 16, 2026 | 11:14 PM
जब एक लड़की ने डॉ कलाम साहब से पूछा महिलाओं से जुड़ा भावुक सवाल; अर्जुन मेघवाल ने सदन में सुनाया किस्सा
Apr 16, 2026 | 11:08 PM
संसद में महिला बिल की बातें और DU में कपड़ों के नाम पर छात्रा का अपमान! क्या यही है महिला सशक्तिकरण?
Apr 16, 2026 | 10:52 PM
हिजाब को मंजूरी लेकिन बिंदी-तिलक पर बैन? लेंसकार्ट के लीक डॉक्यूमेंट से मचा बवाल- VIDEO
Apr 16, 2026 | 10:02 PM
जाति जनगणना पर सरकार का रुख साफ, अमित शाह ने संसद में विपक्ष के हर आरोप की निकाली हवा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:25 PM
‘नारी को नारा बनाना चाहती है भाजपा’, महिला आरक्षण पर संसद में अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा- VIDEO
Apr 16, 2026 | 06:17 PM














