संवैधानिक सिद्धांतों का उल्लंघन, वंदे भारत एक्सप्रेस में RSS गान को लेकर भड़के CM विजयन

Kerala के CM पी विजयन ने कहा कि Vande Bharat Express के उद्घाटन के अवसर पर छात्रों से RSS का गीत गवाना अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि अधिकारिक कार्यक्रम में यह संवैधानिक सिद्धांतों का उल्लंघन है।
kerala-news cm-pinarayi-vijayan-objects-rss-song-played-in-vande-bharat-express-inauguration
केरल के CM पी विजयन (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Kerala CM Pinarayi Vijayan Remark on RSS song in Vande Bharat: एर्नाकुलम से बेंगलुरु के लिए शुरू हुई वंदे भारत को लेकर केरल में एक बड़ा राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया है। ट्रेन के उद्घाटन के मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा RSS का गीत गाए जाने की घटना ने तूल पकड़ लिया है। इस वाकये पर केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने बेहद कड़ी आपत्ति जताई है। उनका आरोप है कि दक्षिण रेलवे के अधिकारियों ने बच्चों को यह गाना गाने के लिए मजबूर किया। यह विवाद अब सियासी प्रोपोगैंडा और संवैधानिक सिद्धांतों तक पहुंच गया है।

यह घटना एर्नाकुलम से बेंगलुरु के लिए शुरू हुई वंदे भारत एक्सप्रेस में हुई। टीवी चैनलों पर दिखाए गए विजुअल्स में छात्र 'संघ गान' गाते हुए नजर आए। मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी एक बयान में इस कदम का कड़ा विरोध करने की बात कही गई है। सीएम विजयन ने इसे देश के सबसे बड़े सार्वजनिक उपक्रम, रेलवे का गलत इस्तेमाल बताया है। उन्होंने साफ कहा कि यह किसी भी तरह से स्वीकार्य नहीं है।

'संवैधानिक सिद्धांतों का उल्लंघन'

केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने कहा कि एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान RSS का गीत गाया जाना सीधे तौर पर संवैधानिक सिद्धांतों का उल्लंघन है। उन्होंने आरोप लगाया कि संघ का यह गीत 'धार्मिक उन्माद' फैलाने वाला है। विजयन ने आगे कहा कि सोशल मीडिया पर इस गाने को अपलोड करना और उसे 'देशभक्ति गीत' का कैप्शन देना हास्यास्पद है। उनके मुताबिक, यह दक्षिण रेलवे और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन का मजाक बनाने जैसा है। उन्होंने यह भी कहा कि आज रेलवे संघ के कम्यूनल एजेंडा को बढ़ावा दे रहा है, ये वही संघ है, जिसने आजादी के योद्धाओं को धोखा दिया था।

फूलों से सजी ट्रेन, मंत्री भी थे सवार

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से एक ऑनलाइन कार्यक्रम के जरिए इस एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी। ट्रेन सुबह 8 बजे के निर्धारित समय की बजाय 8 बजकर 41 मिनट पर ढोल-नगाड़ों के साथ रवाना हुई। केरल से चली इस नई ट्रेन को अंदर और बाहर फूलों से सजाया गया था। ट्रेन में केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी, चित्रकला प्रतियोगिता के आधार पर चुने गए विभिन्न स्कूलों के बच्चे और विभिन्न विभागों के अधिकारी सवार थे, जब यह पूरा वाकया हुआ।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com