-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Kerala Bjp Wins Historic Victory In Thrissur Muslim Candidate Mumtaz Defeats Congress In Hindu Dominated Ward
त्रिशूर में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, हिंदू बहुल वार्ड में मुस्लिम कैंडिडेट मुमताज ने कांग्रेस को हराया
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Kerala Elections: केरल के त्रिशूर नगर निगम के कन्ननकुलंगरा वार्ड में भाजपा की मुस्लिम उम्मीदवार मुमताज ने कांग्रेस प्रत्याशी को हराया है। यह जीत पार्टी की बड़ी रणनीतिक बढ़त है।

केरल में स्थानीय निकाय चुनावों के आए नतीजे, फोटो- IANS
Kerala Local Body Election: केरल में स्थानीय निकाय चुनावों के बीच त्रिशूर के कन्ननकुलंगरा वार्ड से भाजपा को चौंकाने वाली जीत मिली है। हिंदू बहुल इस वार्ड में पार्टी की एकमात्र मुस्लिम उम्मीदवार मुमताज ने कांग्रेस की सिंधु चक्कोलायिल को हराकर यह सीट छीन ली।
त्रिशूर नगर निगम चुनावों के नतीजों ने सभी को चौंका दिया है, जहां कन्ननकुलंगरा वार्ड से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार मुमताज ने शानदार जीत हासिल की है। यह वार्ड मुख्य रूप से हिंदू बहुल माना जाता है। राजनीतिक हलकों में यह जीत इसलिए भी चर्चा का विषय बनी हुई है क्योंकि मुमताज इस चुनाव में त्रिशूर में भाजपा की ओर से खड़ी एकमात्र मुस्लिम उम्मीदवार थीं। इस परिणाम को त्रिशूर नगर निगम में भाजपा की रणनीतिक बढ़त और नए सामाजिक समीकरणों में बदलाव के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। मुमताज ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार सिंधु चक्कोलायिल को पराजित किया।
आठ साल से पार्टी से जुड़ी हैं, मोदी के विजन से मिली प्रेरणा
मुमताज की यह जीत उनके लंबे समय से पार्टी के प्रति समर्पण को दर्शाती है। वह पिछले आठ वर्षों से भारतीय जनता पार्टी से सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं, और उनका पूरा परिवार लंबे समय से पार्टी का समर्थक और कार्यकर्ता रहा है। मुमताज ने पहले कहा था कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास की सोच और दृष्टि ने भाजपा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया था। वह पार्टी के एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में अभिनेता से राजनेता बने सुरेश गोपी के नेतृत्व में हुए चुनाव अभियानों सहित कई प्रचार कार्यक्रमों में भाग लेती रही हैं। बीते दो वर्षों के दौरान, उन्हें पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा में भी जिम्मेदारी दी गई थी, जहां उनका कार्यक्षेत्र चेन्नई आधारित रहा।
सम्बंधित ख़बरें
विकसित भारत के रोडमैप पर PM मोदी की सचिवों संग अहम बैठक, समन्वय, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर
Lucknow: विधायक आवास की सातवीं मंजिल से गिरने से पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की मौत, जांच में जुटी पुलिस
कैमरे का नहीं, दिल का एंगल बदलें…प्रियंका गांधी ने दी PM मोदी को नसीहत, युवाओं के भरोसे पर कही बड़ी बात
इस्तीफे के बाद पहली बार ओडिशा पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, एयरपोर्ट पर उमड़ी भीड़ ने किया शानदार स्वागत- VIDEO
पेशेवर उद्यमी, शहर की सेवा का बताया अवसर
राजनीति के अलावा मुमताज पेश से एक उद्यमी हैं। वह त्रिशूर में एक पेट ग्रूमिंग शॉप का संचालन करती हैं। उन्होंने अपनी जीत को अपने शहर की सेवा करने के एक अवसर के रूप में बताया है। उम्मीदवार चुने जाने के बाद मुमताज ने कहा था कि पार्टी ने उन पर भरोसा किया क्योंकि उन्हें लगा कि वह लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंच सकती हैं।
यह भी पढ़ें: पोस्टर फाड़े, बोतलें फेंकी…मेसी को देखने के लिए बेकाबू फैंस ने मचाया बवाल, VIDEO में देखें मंजर
उन्होंने यह भी कहा कि चाहे उनका व्यवसाय हो या निजी जीवन, वह समाज से हमेशा सक्रिय रूप से जुड़ी रही हैं। गौरतलब है कि इस वर्ष त्रिशूर नगर निगम चुनावों में कुल 28 महिला उम्मीदवार चुनावी मैदान में थीं, जिससे स्थानीय राजनीति में महिलाओं की मजबूत उपस्थिति का संकेत मिलता है।
Kerala bjp wins historic victory in thrissur muslim candidate mumtaz defeats congress in hindu dominated ward
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उत्तर भारत की ओर खिसक रहा है मानसून: एमजीएम मौसम केंद्र के अनुसार, विदर्भ-मराठवाड़ा में भारी बारिश के आसार कम
Jul 29, 2026 | 09:00 AMचूहे ने बजाया महालक्ष्मी एक्सप्रेस का फायर अलार्म, मृत चूहे से शॉर्ट सर्किट, 1 घंटे बाधित रही ट्रेन
Jul 29, 2026 | 08:55 AMरीवा में आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष की चाकू मारकर हत्या से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Jul 29, 2026 | 08:45 AMकमरा खाली कराने से भड़का था सिरफिरा: MIDC में पूर्व किरायेदार ने मचाया उत्पात, नंदनवन निवासी महिला की हत्या
Jul 29, 2026 | 08:45 AMCWG 2026 Day 7: आज ग्लासगो में भारत के लिए ‘मेडल डे’, यहां देखें सभी मैचों और फाइनल्स का पूरा शेड्यूल
Jul 29, 2026 | 08:42 AMमुंबई के पाताल लोक टनल प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, ऑरेंज गेट की 650 मीटर खुदाई पूरी, 5 मिनट में तय होगा सफर
Jul 29, 2026 | 08:34 AMStrait of Hormuz में फिर भड़की जंग की आग! ईरान ने 3 तेल टैंकरों को बनाया निशाना, दुनिया भर में हड़कंप
Jul 29, 2026 | 08:33 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














