राज्यपाल ने स्वीकार किया सिद्धारमैया का इस्तीफा, मंत्रिपरिषद तत्काल प्रभाव से भंग! शपथ ग्रहण की तैयारी तेज
Siddaramaiah's Resignation Accepted: कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। इसके बाद अब राज्य में शपथ ग्रहण की तैयारी तेज हो गई है।
- Written By: प्रिया जैस
राज्यपाल ने इस्तीफा किय स्वीकार (IANS फाइल फोटो)
Karnataka Governor Accepts Siddaramaiah’s Resignation: कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली मंत्रिपरिषद को भी तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। इसी के साथ राज्य में शपथ ग्रहण की तैयारियां तेज हो गई है।
राज्यपाल कार्यालय की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सिद्धारमैया ने 28 मई 2026 को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा सौंपा था। राज्य में मौजूद न होने के कारण राज्यपाल ने इसे 29 मई 2026 को स्वीकार कर लिया। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने संविधान के अनुच्छेद 164(1) के तहत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह निर्णय लिया।
राज्यपाल ने स्वीकार किया इस्तीफा
राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने सिद्धारमैया को लिखे पत्र में कहा, “मैंने आपके द्वारा प्रस्तुत इस्तीफे को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। जब तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक आप कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करते रहें।”
सम्बंधित ख़बरें
सीएम की कुर्सी छोड़ी…लेकिन सत्ता पर कंट्रोल चाहते हैं सिद्धारमैया, इस मांग ने बढ़ाई DK शिवकुमार की टेंशन!
इस्तीफा देते ही दिल्ली पहुंचे सिद्धारमैया! राहुल गांधी और खरगे के सामने रखीं ऐसी शर्तें कि चौंक गया हाईकमान
CM बनने के लिए लगती है बोली! कर्नाटक के सियासी बवाल के बीच BJP ने कांग्रेस को घेरा, बताया ‘टेंडरिंग मॉडल’
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
Karnataka Governor Thaawarchand Gehlot formally accepted the resignation of Chief Minister Siddaramaiah pic.twitter.com/AwSBk10UVw — IANS (@ians_india) May 29, 2026
कर्नाटक सरकार की मुख्य सचिव शालिनी रजनीश को भेजे गए पत्र में राज्यपाल के विशेष सचिव आर. प्रभु शंकर ने कहा कि संबंधित अधिसूचना के तहत सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है और उनकी मंत्रिपरिषद भंग कर दी गई है।
कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में बने रहेंगे सिद्धारमैया
राज्यपाल द्वारा जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि सिद्धारमैया तब तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में बने रहेंगे, जब तक नए मुख्यमंत्री के चयन और शपथ ग्रहण की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती।
यह भी पढ़ें – CM बनने के लिए लगती है बोली! कर्नाटक के सियासी बवाल के बीच BJP ने कांग्रेस को घेरा, बताया ‘टेंडरिंग मॉडल’
सिद्धारमैया के इस्तीफा देने के बाद कर्नाटक में सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस विधायक दल की बैठक जल्द बुलाए जाने की संभावना है, जिसमें नए नेता का चुनाव किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच नेतृत्व को लेकर लंबे समय से चल रही खींचतान इस घटनाक्रम की एक प्रमुख वजह मानी जा रही है।
कांग्रेस के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि पार्टी हाईकमान की सलाह पर सिद्धारमैया ने इस्तीफा सौंपा है। अब नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला दिल्ली में पार्टी नेतृत्व द्वारा लिए जाने की संभावना है। हालांकि, डीके शिवकुमार का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
