कर्नाटक में सिद्धारमैया का शासन खत्म, राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा,बोले- हाईकमान ने दिया था निर्देश

Karnataka Politics: कर्नाटक में सिद्धारमैया मे सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात का ऐलान किया है।
CM Siddaramaiah resigns
सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा (Image- Social Media)
Published on: 
Updated on: 

CM Siddaramaiah Resigns: कर्नाटक की राजनीतिक रार जल्द खत्म होती दिख रही है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और अब डीके शिवकुमार का CM बनना लगभग तय माना जा रहा है। सूबे के गृह मंत्री परमेश्वरम ने पहले ही उनके इस्तीफे की पुष्टि कर दी थी।

उन्होंने बताया था कि सिद्धारमैया ने सभी मंत्रियों को धन्यवाद देने के लिए नाश्ते पर बुलाया है। इसके बाद वह इस्तीफा दे देंगे। खबरों के मुताबिक, इस्तीफे के लिए उन्होंने कुछ शर्तें आलाकमान के सामने रखी हैं। इसमें उनके बेटे को कैबिनेट मंत्री बनाया जाना शामिल है।

आज रात बेंगगलुरु लौटेंगे राज्यपाल

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि मैंने अपना इस्तीफ़ा राज्यपाल कार्यालय को सौंप दिया है। राज्यपाल यहां नहीं हैं और वे आज रात बेंगलुरु लौट रहे हैं। इसलिए, मैंने इस्तीफ़ा उनके कार्यालय में जमा कर दिया है।

हाई कमान के निर्देश पर इस्तीफा

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हाई कमान के पहले ही इस्तीफ़ा देने के लिए कहने के बाद, मैंने आज अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया है। मुझे पूरा भरोसा है कि जब राज्यपाल आएंगे, तो वे इसे स्वीकार कर लेंगे, क्योंकि यह संविधान के अनुसार ही किया जाना है।

राहुल-सोनिया का धन्यवाद

सिद्धारमैया ने कहा कि हमारे पास पूर्ण बहुमत है। इसलिए, ये संवैधानिक है कि मुख्यमंत्री को (सरकार बनाने की) अनुमति दी जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे का तहे दिल से आभार व्यक्त करना चाहूंगा, जिन्होंने मुझे यह अवसर प्रदान किया।

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के पास बहुमत है, और सभी विधायकों का डीके शिवकुमार को समर्थन है। उन्होंने कहा कि मैं 2 बार सीएम और 2 बार नेता विपक्ष रहा। विधायकों और सांसदों ने समर्थन दिया, इसके लिए उन्हें धन्यवाद है।

Navbharat Live
navbharatlive.com