- Hindi News »
- India »
- Bjp Attacks Congress Karnataka Cm Siddaramaiah Gourav Vallabh Highest Bidder Claim
CM बनने के लिए लगती है बोली! कर्नाटक के सियासी बवाल के बीच BJP ने कांग्रेस को घेरा, बताया ‘टेंडरिंग मॉडल’
- Written By: प्रिया जैस
Karnataka: BJP ने सिद्धारमैया के इस्तीफे पर कांग्रेस की आलोचना की। गौरव वल्लभ ने दावा किया कि सबसे ऊंची बोली लगाने वाले को सीएम पद दिया जाता है। उन्होंने राहुल गांधी के गठबंधन नेतृत्व पर सवाल उठाए।

डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया (सौजन्य-IANS)
BJP Slams Congress Karnataka: कर्नाटक की राजनीति में अब नए युग की शुरुआत हो चुकी है। सिद्धारमैया ने कल इस्तीफा दे दिया है और अब डीके शिव कुमार जल्द ही मुख्यमंत्री के पद पर आसीन होंगे। इस्तीफे के बाद राहुल गांधी और सिद्धारमैया के बीच आज सुबह 9 बजे बैठक होने वाली है। कर्नाटक में सिद्धारमैया के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद राजनीतिक माहौल और गरमा गया है।
इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस ने कर्नाटक राज्य की राजनीति को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए हैं। भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के भीतर सत्ता को लेकर एक तरह की ‘टेंडरिंग व्यवस्था’ चल रही है।
भाजपा नेता ने कांग्रेस को घेरा
उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी हर चीज के लिए बोली लगाई जाती है। उनके अनुसार, कांग्रेस में जैसे किसी प्रोजेक्ट के लिए बोली लगती है, वैसे ही राज्यों और पदों का बंटवारा भी हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Bihar Politics: बीजेपी प्रदेश कमिटी का ऐलान, 38 नेताओं में 14 उपाध्यक्ष, कई पूर्व विधायकों को मिली जगह
जल संकट को लेकर उमंग सिंघार का सरकार पर हमला, बोले- डबल इंजन सरकार में मध्यप्रदेश प्यास से तड़प रहा
इस्तीफा देते ही दिल्ली पहुंचे सिद्धारमैया! राहुल गांधी और खरगे के सामने रखीं ऐसी शर्तें कि चौंक गया हाईकमान
पुणे में जहरीली शराब से 18 लोगों की मौत से मचा कोहराम, कांग्रेस ने गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मांगा इस्तीफा
#WATCH | Delhi: BJP leader Gaurav Vallabh says, “The Congress party has sent a message to the people of Karnataka and the country that ideology holds no importance, money holds great importance… The way the tender system has operated in Congress is that the leader who bids the… pic.twitter.com/i80KTQbPmx — ANI (@ANI) May 28, 2026
हाईएस्ट बिड वाला बनता है सीएम
उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि जिस नेता की ‘हाईएस्ट बिड’ होती है, उसे मुख्यमंत्री बना दिया जाता है और जो पीछे रह जाता है, उसे हटा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि इस बार सिद्धारमैया की बिड कमजोर पड़ गई, इसलिए उन्हें पद से हटा दिया गया। गौरव वल्लभ ने कहा कि कांग्रेस ने एक ऐसा मॉडल पेश किया है जिसमें नेतृत्व चयन किसी पारदर्शी राजनीतिक प्रक्रिया के बजाय ‘बोली लगाने’ जैसी व्यवस्था जैसा दिखता है।
यह भी पढ़ें – Explainer: 3 साल 8 दिन का कार्यकाल…और अब इस्तीफा, कलह और कुर्सी की खींचतान में उलझकर रह गए सिद्धारमैया?
यह कर्नाटक की जनता का एक तरह से अपमान है, लोकतंत्र के साथ विश्वासघात है। जिस तरह से आने वाले समय में उत्तर प्रदेश, बिहार और बंगाल से कांग्रेस का सफाया हो गया है, उसी तरह कर्नाटक से भी कांग्रेस का सफाया हो जाएगा।
राहुल गांधी के नेतृत्व पर साधा निशाना
इस दौरान बीजेपी नेता ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दावा करती है कि राहुल गांधी इंडिया गठबंधन के सबसे बड़े नेता हैं, लेकिन उन्हें पहले यह अच्छी तरह जान लेना चाहिए कि क्या इंडिया गठबंधन अस्तित्व में है भी या नहीं। उनका कहना है कि यह गठबंधन अलग-अलग राज्यों में अपनी अलग-अलग लड़ाई लड़ते है, कभी एक साथ नहीं लड़ते।
गौरव वल्लभ ने कहा कि पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल जैसे राज्यों में विपक्षी दलों ने मिलकर चुनाव लड़ने की बजाय अलगअलग चुनाव लड़ा। अब यह सवाल उठता है कि क्या सच में इंडिया गठबंधन का अस्तित्व है? उन्होंने कहा कि अगर कोई गठबंधन मौजूद ही नहीं है, तो उसके नेतृत्व का दावा करना भी सवालों के घेरे में आता है।
Bjp attacks congress karnataka cm siddaramaiah gourav vallabh highest bidder claim
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
UPSSSC Recruitment 2026: यूपी में 2285 पदों पर भर्ती शुरू, PET पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
May 29, 2026 | 07:35 PMसागर का मुख्य बस स्टैंड होगा शिफ्ट? कलेक्टर प्रतिभा पाल के बयान से फिर गरमाई राजनीति और विरोध की आहट
May 29, 2026 | 07:34 PMवैभव सूर्यवंशी को मिला बंपर ऑफर, इस एक बड़ी डील के लिए 12 करोड़ रुपये तक देने को तैयार हुई ये बड़ी कंपनी
May 29, 2026 | 07:33 PMUP Excise Constable Recruitment: यूपी में आबकारी सिपाही के 722 पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए मौका
May 29, 2026 | 07:22 PMNeon Color Outfit: नियॉन आउटफिट्स से अपने फैशन गेम को बनाएं सुपर स्टाइलिश, मिलेगा फ्रेश और वाइब्रेंट लुक
May 29, 2026 | 07:22 PMक्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ने जीता टॉस, गुजरात को दिया गेंदबाजी का न्योता, देखें प्लेइंग XI
May 29, 2026 | 07:16 PMजिन्ना हाउस को सम्मान तो सावरकर सदन को क्यों नहीं? दादर में बिल्डर लॉबी के खिलाफ हिंदू संगठनों का हल्लाबोल
May 29, 2026 | 07:15 PMवीडियो गैलरी

’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM














