स्टेज पर महिला के किस से लेकर दुपट्टा खींच ‘दुशासन’ बनने तक, जब विवादों में रहे सिद्धारमैया
Karnataka Ex CM Siddaramaiah Shocking Facts: कर्नाटक की राजनीति में सिद्धारमैया के इस्तीफे की अटकलों के बीच, उनके पुराने विवादित किस्से फिर चर्चा में हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला
Siddaramaiah Viral Moments: कर्नाटक की सियासत में इन दिनों सत्ता परिवर्तन का दैर चल रहा है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार का नया CM बनना लगभग तय माना जा रहा है। गुरुवार को सिद्धारमैया के आवास पर हुई मंत्रियों की ब्रेकफास्ट मीटिंग में उन्होंने इस्तीफा देने का ऐलान किया था।
इसके बाद दोपहर 3 बजे उन्होंने राजभवन जाकर इस्तीफा दे दिया है। इस मौके पर सिद्धारमैया के पुराने विवादास्पद और चर्चित किस्से एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गए हैं।
2016 में मंच पर महिला का चुंबन
साल 2016 में सिद्धारमैया पूरे जोरशोर से मुख्यमंत्री के रूप में काम कर रहे थे। इसी बीच 27 जून 2016 को बेंगलुरु के पैलेस ग्राउंड्स में कुरुबा समुदाय के नवनिर्वाचित जिला और तालुक पंचायत सदस्यों को सम्मानित करने का कार्यक्रम था। सिद्धारमैया खुद इसी समुदाय से आते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
कर्नाटक में सिद्धारमैया का शासन खत्म, राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा,बोले- हाईकमान ने दिया था निर्देश
इस्तीफा कर्नाटक में, राज्यपाल इंदौर में! गवर्नर की गैरमौजूदगी में सिद्धारमैया कैसे देंगे इस्तीफा, जानें ऑपशन्स
Karnataka Caste Census: इस्तीफे से पहले सिद्धारमैया का बड़ा सियासी दांव, जातिगत जनगणना रिपोर्ट को दी मंजूरी
सिद्धारमैया या डीके शिवकुमार! कर्नाटक की कुर्सी को लेकर कांग्रेस हाईकमान का रुख साफ, क्या थमेगा सियासी तूफान?
इस कार्यक्रम के दौरान चिक्कमगलुरु जिले के तारिकेरे तालुक पंचायत की अमृतपुरा सीट से निर्वाचित गिरिजा श्रीनिवास जो उस समय करीब 32 वर्ष की थी। सम्मानित होने के बाद भावुक होकर गिरिजा ने सिद्धारमैया के गाल पर एक हल्का चुंबन दे दिया। इस पल का वीडियो कैमरे में कैद हो गया और तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
बाद में गिरिजा ने पत्रकारों से कहा कि वे मेरे अप्पाजी यानी पिता के समान हैं। मैं उनसे पहली बार मिली थी और उत्तेजना पर काबू नहीं रख पाई। उन्होंने कहा था कि इसमें गलत क्या है? मैं वरुणा की रहने वाली हूं और उन्होंने मेरी चुनावी मदद भी की थी।
दुपट्टा खींचने का विवाद
सिद्धारमैया पर 2019 में एक गंभीर आरोप भी लगा। जनवरी 2019 में मैसूरु के पास वरुणा क्षेत्र में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान सिद्धारमैया ने एक महिला पार्टी कार्यकर्ता जमालार के साथ कथित बदतमीजी की। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें सिद्धारमैया गुस्से में माइक छीनते नजर आए और इस प्रक्रिया में महिला का दुपट्टा खिंच गया।
उस वक्त कर्नाटक में राजनीतिक अस्थिरता चल रही थी। एचडी कुमारस्वामी राज्य के CM थे, लेकिन गठबंधन सरकार गिरने के बाद बीएस येदियुरप्पा ने शपथ ली। सिद्धारमैया उस समय विपक्ष में थे।
वायरल वीडियो में जमालार सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र की शिकायत कर रही थीं। इस बात से भड़के सिद्धारमैया ने माइक छीन लिया और महिला को बैठने को कहा। सिद्धारमैया ने इसको मजह ‘एक्सीडेंट’ बताया और माफी भी मांगी थी। उन्होंने कहा कि महिला उनकी बहन जैसी हैं।
यह भी पढ़ें- कर्नाटक में सिद्धारमैया का शासन खत्म, राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा,बोले- हाईकमान ने दिया था निर्देश
पावर ट्रांसफर 2026
इसके बाद 2023 चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस में सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच CM पद को लेकर समझौता हुआ था। अब करीब तीन साल बाद पावर शेयरिंग का दूसरा चरण आ गया है। सिद्धारमैया को राज्यसभा ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया है और सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है।
