Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 15 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जल्द होगा कर्नाटक मंत्रिमंडल का विस्तार? दिल्ली दौरे पर रवाना हुए सीएम डी.के. शिवकुमार

Karnataka Politics: CM डी.के. शिवकुमार के दिल्ली दौरे के बाद राज्य में कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज हो गई हैं। राज्य मंत्रिमंडल में अभी 20 पद खाली हैं और जल्द विस्तार की संभावना जताई जा रही है।

  • Written By: करुणा नंद शाहवाल
Updated On: Jul 15, 2026 | 03:56 PM

डी. के. शिवकुमार और मल्लिकार्जुन खरगे (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

DK Shivakumar On Karnataka Cabinet Expansion: कर्नाटक में लंबे समय से लंबित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर एक बार फिर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार बुधवार को नई दिल्ली के दौरे पर रवाना हुए, जिसके बाद राज्य में कैबिनेट विस्तार की अटकलों ने जोर पकड़ लिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, इस दौरे के दौरान वह केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे और कर्नाटक भवन में ठहरेंगे। हालांकि, उनकी वापसी की तारीख अभी तय नहीं की गई है।

वर्तमान में मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल में केवल 14 सदस्य हैं, जबकि 20 मंत्री पद खाली पड़े हैं। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी के विदेश दौरे से लौटने के बाद कैबिनेट विस्तार की प्रक्रिया तेज हुई है और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी जल्द दिल्ली जाकर पार्टी नेतृत्व से चर्चा कर सकते हैं। माना जा रहा है कि आगामी स्थानीय निकाय चुनावों से पहले क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा सकता है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मंत्री पद की दौड़ में हैं और अंतिम फैसला कांग्रेस आलाकमान की मंजूरी के बाद लिया जाएगा।

दिल्ली दौरे पर रवाना हुए सीएम शिवकुमार

मुख्यमंत्री की इस यात्रा से मंत्री पद के दावेदारों की उम्मीदें एक बार फिर बढ़ गई हैं। वर्तमान में राज्य मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित केवल 14 सदस्य हैं, जबकि 20 मंत्री पद अभी भी खाली हैं।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विदेश दौरे से लौटने के बाद कैबिनेट विस्तार की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है।

सम्बंधित ख़बरें

NEET पेपर लीक पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग

कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO

दतिया उपचुनाव 2026: कांग्रेस ने पूर्व विधायक घनश्याम सिंह को बनाया प्रत्याशी, AICC ने किया ऐलान

पंजाब कांग्रेस में घमासान, चन्नी और बघेल की बैठक में क्या हुआ? अब हाईकमान करेगा फैसला

सिद्धारमैया भी जल्द जा सकते हैं दिल्ली

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के 18 जुलाई को दिल्ली जाने की भी संभावना है। माना जा रहा है कि यह दौरा कांग्रेस आलाकमान द्वारा मंत्रिमंडल विस्तार को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया का हिस्सा हो सकता है। सूत्रों का कहना है कि सिद्धारमैया पहले ही संभावित मंत्रियों के नामों की सूची कांग्रेस नेतृत्व को सौंप चुके हैं। वहीं, यदि आलाकमान की मंजूरी मिलती है तो कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष बी.के. हरिप्रसाद को भी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

स्थानीय निकाय चुनाव से पहले तैयारी तेज

आगामी स्थानीय निकाय चुनावों को देखते हुए यह कैबिनेट विस्तार कांग्रेस के लिए राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। पार्टी विभिन्न क्षेत्रों और समुदायों को प्रतिनिधित्व देकर चुनाव से पहले अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है।

जुलाई में मंत्रीमंडल विस्तार की संभावना

बताया जा रहा है कि 45 से अधिक वरिष्ठ कांग्रेस नेता मंत्री बनने की दौड़ में शामिल हैं। इसे लेकर पिछले कई दिनों से बेंगलुरु और नई दिल्ली में जोरदार लॉबिंग चल रही है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, 20 जुलाई से पहले मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। राज्य नेतृत्व और कांग्रेस आलाकमान के बीच अंतिम दौर की बातचीत जल्द पूरी होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- मराठी बंधुओं के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा

मंत्री पद के लिए नेताओं की लॉबिंग जारी

दरअसल डी.के. शिवकुमार के मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद से पिछले 40 दिनों से कैबिनेट विस्तार लंबित है। माना जा रहा है कि राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ चर्चा के बाद इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। अगस्त के पहले सप्ताह में कर्नाटक विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने की संभावना है। ऐसे में कांग्रेस नेतृत्व पर विधानसभा सत्र से पहले मंत्रिमंडल विस्तार पूरा करने का दबाव बढ़ गया है।

Karnataka cabinet expansion dk shivakumar delhi visit

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 15, 2026 | 03:55 PM

Topics:  

  • Congress News
  • DK Shivakumar
  • Karnataka Government
  • Karnataka News
  • Mallikarjun Kharge
  • Siddaramaiah

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.